CBSE 10वीं री-इवैल्यूएशन 2026 का लिंक एक्टिव, जानें फीस और कैसे करें आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बता दें कि री-इवैल्यूएशन के बाद छात्र के अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या फिर पहले जैसे ही रह सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया और नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

cbse class 10 re evaluation 2026 link activated fees application process
री-इवैल्यूएशन 2026 का लिंक एक्टिव

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के री-इवैल्यूएशन और अंकों के वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया है। यह सुविधा मुख्य बोर्ड परीक्षा और सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा, दोनों के लिए उपलब्ध है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट apps.cbseit.in/rchk के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को अपनी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं जरूर देख लेनी चाहिए। उत्तर पुस्तिका देखने के बाद ही यह तय करें कि किन प्रश्नों के अंकों को दोबारा जांचने के लिए आवेदन करना है। बता दें कि री-इवैल्यूएशन के बाद छात्र के अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या फिर पहले जैसे ही रह सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया और नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

कितनी है फीस?

अंकों के वेरिफिकेशन की फीस: 300 रुपये

री-इवैल्यूएशन की फीस: 100 रुपये

बता दें कि छात्रों को वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

CBSE 10वीं री-इवैल्यूएशन 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्र री-इवैल्यूएशन या अंकों के वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले छात्रों को अपनी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका देखना और उसका प्रश्नपत्र व मार्किंग स्कीम से मिलान करना चाहिए।

1. सबसे पहले उम्मीदवार अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर उसे ध्यान से देखें।

2. उत्तर पुस्तिका में दिए गए उत्तरों की प्रश्नपत्र और मार्किंग स्कीम से तुलना करें।

3. इसके बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट apps.cbseit.in/rchk पर जाएं।

4. Apply लिंक पर क्लिक करें।

5. अब आंसर बुक एप्लिकेशन आईडी, रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

6. जिस परीक्षा और विषय के लिए अंकों का वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन कराना है, उसे चुनें।

7. इसके बाद संबंधित पूरे प्रश्न का चयन करें और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का कारण दर्ज करें।

8. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और आवेदन सबमिट कर दें।

9. आवेदन जमा करने के बाद छात्र अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए आवेदन की स्थिति और परिणाम चेक कर सकते हैं।

CBSE 10वीं री-इवैल्यूएशन 2026 से जुड़ी अहम बातें

री-इवैल्यूएशन पूरे प्रश्न के लिए किया जाएगा, किसी प्रश्न के केवल एक हिस्से के लिए नहीं।

एक बार किसी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका चुनने के बाद, उसी विषय की दूसरी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के लिए दोबारा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

री-इवैल्यूएशन के बाद संशोधित अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं।

अगर री-इवैल्यूएशन के बाद एक अंक भी कम होता है, तो घटे हुए अंक ही अंतिम रूप से लागू किए जाएंगे।

अंकों के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के बाद जारी किया गया परिणाम अंतिम माना जाएगा।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।