cbse.gov.in पर जारी होगा सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, जानें कितने नंबर आने पर होंगे पास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। इस बार 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

CBSE Board

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। इस बार 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के माध्यम से भी अपना स्कोर देख सकेंगे।

क्या है CBSE का नया दो-बोर्ड परीक्षा सिस्टम?

CBSE ने इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10 के लिए दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की है। इसके तहत छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलता है। यह व्यवस्था खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है, जो पहली बोर्ड परीक्षा में अपनी उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं ला सके। ऐसे छात्र दूसरी परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन का मौका पा सकते हैं।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुल मिलाकर भी निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। यदि कोई छात्र बहुत कम अंकों से पास होने से चूक जाता है, तो CBSE अपने नियमों के अनुसार ग्रेस मार्क्स देने पर विचार कर सकता है। हालांकि, ग्रेस मार्क्स देने का फैसला पूरी तरह बोर्ड के निर्धारित नियमों और मानदंडों के अनुसार ही लिया जाएगा।

ऐसे चेक करें CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026

1. आधिकारिक CBSE रिजल्ट वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

2. CBSE Class 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

6. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

रिजल्ट में देरी से नामांकन अटक

10वीं के फाइनल रिजल्ट में देरी से बच्चों का नामांकन अटका है। सीबीएसई 10वीं में दूसरी बोर्ड देने वाले लाखों बच्चे ऊहापोह में है। दूसरी बोर्ड रिजल्ट में देरी से वे न तो विषय का चयन कर पा रहे हैं और न ही आगे की तैयारी कर पा रहे हैं। जिन बच्चों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा भी दी है, उसमें दोनों बोर्ड में से जिसमें बेहतर अंक आएगा, वही अंतिम रिजल्ट होगा। मई में ही दूसरी बोर्ड की परीक्षा हुई थी। 30 मई तक कॉपी जांची की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। रिजल्ट में देरी के कारण वे 11वीं में नामांकन नहीं ले पा रहे हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।