CBSE Class 10 admit card 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी, 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम
CBSE Class 10 admit card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 15 मई 2026 से आयोजित की जाएगी।

CBSE Class 10 admit card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, यह परीक्षा 15 मई 2026 से आयोजित की जाएगी। सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे बोर्ड की वेबसाइट से अपने छात्रों के हॉल टिकट डाउनलोड करना शुरू कर दें। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं या पहली परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे।
एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें?
सीबीएसई के नियमों के अनुसार, रेगुलर स्कूलों के छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों द्वारा एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उन पर प्रधानाचार्य के सिग्नेचर और स्कूल की मुहर सुनिश्चित करें। इसके बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं माना जाएगा। प्राइवेट छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपनी डिटेल्स दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय: 10 बजे के बाद नो एंट्री
सीबीएसई ने छात्रों की सुरक्षा और परीक्षा की शुचिता को ध्यान में रखते हुए सख्त नियम लागू किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण निर्देश 'रिपोर्टिंग टाइम' को लेकर है। किसी भी छात्र को सुबह 10:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम, ट्रैफिक की स्थिति और दूरी का आकलन पहले ही कर लें और केंद्र पर समय से काफी पहले पहुंचें।
ड्रेस कोड और जरूरी डॉक्यूमेंट
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए छात्रों को नियमों का पालन करना होगा। सभी परीक्षार्थियों को उचित स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा। छात्रों के पास सीबीएसई द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ-साथ उनके स्कूल का आईडी कार्ड होना भी जरूरी है।
परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह वर्जित है। केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित स्टेशनरी (पेन, पेंसिल आदि) ही ले जाने की अनुमति होगी।
सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब और एक्स (पहले ट्विटर) पर फैलने वाली परीक्षा संबंधी फर्जी खबरों और अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र किसी भी संदिग्ध सामग्री को साझा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


