कभी भी जारी हो सकता है CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे चेक करें
10वीं के फाइनल रिजल्ट में देरी से बच्चों का नामांकन अटका है। सीबीएसई 10वीं में दूसरी बोर्ड देने वाले लाखों बच्चे ऊहापोह में है। दूसरी बोर्ड रिजल्ट में देरी से वे न तो विषय का चयन कर पा रहे हैं और न ही आगे की तैयारी कर पा रहे हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है। जिन छात्रों ने 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है। लेकिन कहा ज रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में जिन छात्रों ने 10वीं दूसरी परीक्षा दी है, वो अपनी निगाहें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें। क्योंकि CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। छात्र अपने लॉगिन विवरण की मदद से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट उमंग ऐप, डिजिलॉकर, एसएमए और IVRS के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि CBSE ने इसी शैक्षणिक सत्र से दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली शुरू की है, ताकि छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा के अंकों में सुधार करने का एक और मौका मिल सके।
रिजल्ट में देरी से बच्चे और पैरेंट्स परेशान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजों में हो रही देरी ने देशभर के हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। स्कूलों में एडमिशन की प्रॉसेस, स्कॉलरशिप की अंतिम तिथियां और स्कूल ट्रांसफर जैसी जरूरी औपचारिकताएं नजदीक हैं। ऐसे में रिजल्ट को लेकर बोर्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दिए जाने से छात्रों और उनके परिवारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
नामांकन अटक
10वीं के फाइनल रिजल्ट में देरी से बच्चों का नामांकन अटका है। सीबीएसई 10वीं में दूसरी बोर्ड देने वाले लाखों बच्चे ऊहापोह में है। दूसरी बोर्ड रिजल्ट में देरी से वे न तो विषय का चयन कर पा रहे हैं और न ही आगे की तैयारी कर पा रहे हैं। जिन बच्चों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा भी दी है, उसमें दोनों बोर्ड में से जिसमें बेहतर अंक आएगा, वही अंतिम रिजल्ट होगा। मई में ही दूसरी बोर्ड की परीक्षा हुई थी। 30 मई तक कॉपी जांची की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। रिजल्ट में देरी के कारण वे 11वीं में नामांकन नहीं ले पा रहे हैं।
रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइटें
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
ऐसे चेक करें CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026
- आधिकारिक CBSE रिजल्ट वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. CBSE Class 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
6. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे, उन्हें सेकेंड बोर्ड परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। यह 33 प्रतिशत अंक हर विषय और कुल मिलाकर दोनों में जरूरी हैं। यदि कोई छात्र पास होने से बहुत कम अंकों से चूक जाता है, तो कुछ मामलों में CBSE उसे ग्रेस मार्क्स भी दे सकता है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


