CBSE : सीबीएसई ने 9वीं 10वीं का सिलेबस बदला, 3 भाषाएं अनिवार्य, गणित व विज्ञान में होंगे 2 लेवल

Apr 03, 2026 08:08 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

2026-27 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के पास एडवांस स्तर की गणित और विज्ञान विषय चुनने का विकल्प होगा। अब प्रत्येक छात्र को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी।

CBSE : सीबीएसई ने 9वीं 10वीं का सिलेबस बदला, 3 भाषाएं अनिवार्य, गणित व विज्ञान में होंगे 2 लेवल

सीबीएसई ने कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए नया पाठ्यक्रम जारी किया है। यह इसी सत्र से लागू होगा। इसमें कई अहम बदलाव किए गए हैं। अब प्रत्येक छात्र को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें से दो भारतीय भाषाएं होना अनिवार्य है। तीसरी भाषा में उत्तीर्ण हुए बिना छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। विद्यार्थी हिन्दी और अंग्रेजी के साथ एक अन्य भाषा ले सकते हैं। वहीं दिव्यांग को एक भाषा पढ़ने की छूट है। कक्षा 9 के लिए यह नया ढांचा 2026-27 शैक्षणिक सत्र से लागू होगा, जबकि कक्षा 10 के लिए इसे अगले सत्र (2027-28) से प्रभावी किया जाएगा।

स्टैडर्ड व एडवांस

गणित-विज्ञान विषयों में अब दो कोर्स लेवल- मानक (स्टैंडर्ड) व एडवांस होंगे। मानक सभी के लिए अनिवार्य होगा। जबकि, एडवांस ऐच्छिक रहेगा। एडवांस कोर्स चुनने पर अतिरिक्त 25 अंकों की परीक्षा देनी होगी। इसमें उत्तीर्ण होने पर मार्कशीट में ‘एडवांस लेवल पास’ अंकित रहेगा। पर अंक कुल स्कोर में नहीं जोड़े जाएंगे। प्रश्नपत्र में 50 प्रतिशत प्रश्न केस स्टडी, डेटा की समझ और परिस्थितियों पर होंगे। उत्तीर्ण होने के लिए 33%अंक लाना होगा।

9वीं में व्यक्ति और समाज तथा कक्षा 10वीं में पर्यावरण शिक्षा जरूरी होगी। कंप्यूटेशनल थिंकिंग और एआई की पढ़ाई भी अनिवार्य की गई है। कला, शारीरिक और व्यावसायिक शिक्षा को मुख्य विषयों का दर्जा मिला है।

भाषाओं के विकल्प: छात्रों के पास चुनने के लिए हिंदी, अंग्रेजी और 42 अन्य भाषाओं का विकल्प होगा। इन विकल्पों में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाएं, अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं और विदेशी भाषाएं शामिल हैं। छात्र जिन दो अनिवार्य स्तरों पर भाषाओं का चयन करेंगे, वे अलग-अलग होनी चाहिए, एक ही भाषा को एक से अधिक स्तर पर एक साथ नहीं लिया जा सकता है।

भाषा पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने के कौशल में प्रभावी दक्षता विकसित करना है।

यह नई नीति 'नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCFSE) 2023' के मानकों और डिजाइन पर आधारित है

तार्किक और आलोचनात्मक सोच

इस नए सिलेबस का मकसद गणित को केवल गणना के रूप में नहीं, बल्कि सोचने के एक अनुशासित तरीके के रूप में पढ़ाया जाएगा जो तर्कसंगतता और समस्या-समाधान क्षमता को बढ़ावा देता है। विज्ञान में तथ्यों को रटने के बजाय गहरी वैचारिक समझ और वैज्ञानिक ज्ञान को स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्थिरता जैसे मुद्दों पर लागू करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।