CBSE बोर्ड 2026 में ऐसे लिखा है तो एग्जामिनर भी नहीं काट पाएंगे एक भी नंबर
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में टॉपर बनने और शानदार मार्क्स हासिल करने के लिए आंसर शीट लिखने के ये बेहतरीन और स्मार्ट तरीके जरूर अपनाएं, जिनसे एग्जामिनर भी इम्प्रेस हो सकता है।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 (CBSE Board Results 2026) का वक्त अब धीरे-धीरे करीब आ रहा है। ऐसे में आपको भी कई ऐसी कॉपियां देखने को मिल सकती हैं जो बिल्कुल किसी टेक्स्टबुक की तरह कॉन्सेप्ट को आसानी से समझा देती हैं। अक्सर यह सवाल उठता है कि एक एवरेज स्टूडेंट और एक टॉपर में आखिर क्या फर्क होता है? दरअसल, सारा खेल कॉन्सेप्ट्स की क्लैरिटी और प्रेजेंटेशन का है। एवरेज स्टूडेंट्स अक्सर बिना गहराई से समझे चीजों को रटने पर जोर देते हैं जिससे उनके मार्क्स कट जाते हैं। वहीं टॉपर्स हर टॉपिक की बारीकियों को समझते हैं और उसे कॉपी पर बेहतरीन तरीके से उतारना जानते हैं। अगर आप भी अपने आंसर लिखने के तरीके में निखार लाना चाहते हैं और एग्जामिनर से पूरे नंबर हासिल करना चाहते हैं तो इन शानदार और स्मार्ट ट्रिक्स को जरूर आजमाएं।
1. स्मार्ट प्रेजेंटेशन का जादू
प्रेजेंटेशन ही सबकुछ है! यह बात हमेशा गांठ बांध लें। बोर्ड एग्जाम्स में अपने जवाबों को हमेशा एक तय स्ट्रक्चर में बांटकर लिखें। आप अपने उत्तर को इन चार अहम हिस्सों में बांट सकते हैं:
- डेफिनेशन
- एक्सप्लेनेशन
- डायग्राम
- कंक्लूजन
इस तरीके से न सिर्फ आपकी आंसर शीट देखने में बहुत अट्रैक्टिव लगती है, बल्कि एग्जामिनर को कॉपी चेक करने और सही मार्क्स देने में भी काफी सहूलियत होती है।
2. कीवर्ड्स को अंडरलाइन करना कभी न भूलें
आपने अपने दोस्तों या टीचर्स से यह बात कई बार सुनी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ट्रिक सच में किसी जादू की तरह काम करती है? जी हां! जवाब में मौजूद अहम शब्दों, परिभाषाओं या फॉर्मूलों को अंडरलाइन करने से एग्जामिनर का ध्यान सीधा उन जरूरी पॉइंट्स पर चला जाता है। जरा सोचिए, एक एग्जामिनर दिन भर में सैकड़ों कॉपियां चेक करता है। ऐसे में मुमकिन है कि वह जल्दबाजी में आपके लिखे कुछ जरूरी डिटेल्स को मिस कर दे। इसलिए, अपनी बात को हाईलाइट करने के लिए अंडरलाइन करना एक बेहद स्मार्ट कदम है।
3. पैराग्राफ की जगह बुलेट पॉइंट्स का करें इस्तेमाल
लंबे और उबाऊ पैराग्राफ पढ़ना किसी को पसंद नहीं आता। किसी भी लंबे जवाब को पैराग्राफ में लिखने के बजाय उसे छोटे छोटे बुलेट पॉइंट्स में तोड़ लें। जब आप अपने जवाब को पॉइंट्स में लिखते हैं, तो उसे पढ़ना काफी आसान हो जाता है। इसका एक बड़ा फायदा यह भी है कि हर एक पॉइंट पर आपको नंबर मिलने की संभावना बढ़ जाती है और मार्क्स मिस होने का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।
4. डायग्राम्स जरूर बनाएं
जवाब लिखते समय जहां भी गुंजाइश हो, साफ सुथरे डायग्राम बनाना बिल्कुल न भूलें। कई स्टूडेंट्स इस हिस्से को यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि उनकी ड्रॉइंग अच्छी नहीं है। जिन सवालों में डायग्राम पूछा गया है, वहां तो यह बनाना लाजमी है ही, लेकिन जहां नहीं पूछा गया है, वहां भी अगर आप अपनी बात को समझाने के लिए एक छोटा सा डायग्राम बना देते हैं, तो यह आपके लिए लॉटरी साबित हो सकता है। अगर आपकी थ्योरी में कोई कमी रह भी जाती है, तो एग्जामिनर डायग्राम देखकर यह समझ जाता है कि आपके कॉन्सेप्ट्स बिल्कुल क्लियर हैं।
5. सही स्पेसिंग से बढ़ाएं कॉपी की रीडेबिलिटी
कई बार स्टूडेंट्स हड़बड़ी में शब्दों को बहुत पास पास और बेतरतीब तरीके से लिख देते हैं। इससे आपके मार्क्स कट सकते हैं। याद रखें, खराब हैंडराइटिंग होना एक अलग बात है, लेकिन साफ सुथरा न लिखना बिल्कुल अलग। कोशिश करें कि हर जवाब के खत्म होने के बाद एक या दो लाइन जरूर छोड़ें। साफ सुथरी और खुली खुली कॉपी पढ़ने में आसान होती है, जिससे एग्जामिनर का मूड भी फ्रेश रहता है और इसका सीधा फायदा आपके रिजल्ट पर दिखता है।
6. फ्लोचार्ट और टेबल्स का करें शानदार इस्तेमाल
बायोलॉजी (Biology) और सोशल स्टडीज (SST) जैसे सब्जेक्ट्स में फ्लोचार्ट और टेबल्स किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं। जहां भी मुमकिन हो, इनका इस्तेमाल खुलकर करें। ये न केवल आपके जवाब को छोटा और टू द पॉइंट बनाते हैं, बल्कि कॉपी की प्रेजेंटेशन को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


