CBSE 10th, 12th Results 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द, यहां कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड?

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CBSE Result 2026 Date Time: सीबीएसई 10वीं (मैट्रिक) का परीक्षा परिणाम 14 से 20 अप्रैल के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है। वहीं, 12वीं (इंटरमीडिएट) के छात्रों को अपने परिणामों के लिए मई के पहले या दूसरे हफ्ते तक का इंतजार करना होगा।

CBSE 10th, 12th Results 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द, यहां कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड?

CBSE Board 10th -12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ताजा जानकारी के अनुसार, सीबीएसई 10वीं (मैट्रिक) का परीक्षा परिणाम 14 से 20 अप्रैल के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है। वहीं, 12वीं (इंटरमीडिएट) के छात्रों को अपने परिणामों के लिए मई के पहले या दूसरे हफ्ते तक का इंतजार करना होगा। बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट तिथि की आधिकारिक घोषणा की नहीं की गई है। इस साल बोर्ड ने न केवल मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी दिखाई है, बल्कि छात्रों के डिजिटल डॉक्यूमेंट की सुरक्षा को लेकर भी कड़े कदम उठाए हैं।

10वीं का रिजल्ट पहले आने की बड़ी वजह

आमतौर पर सीबीएसई दोनों कक्षाओं के परिणाम साथ या एक-दो दिन के अंतराल पर जारी करता है, लेकिन इस बार 10वीं का रिजल्ट पहले आने की ठोस वजह है। बोर्ड के जिला समन्वयक प्रवेश कुमार ने बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं काफी समय पहले ही संपन्न हो चुकी थीं, जिसके कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा कर लिया गया है।

जल्द परिणाम जारी करने का एक मुख्य कारण सीबीएसई का नया परीक्षा पैटर्न भी है। इस साल से 10वीं के लिए साल में दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। पहले चरण के नतीजे आने के बाद, दूसरा चरण मई में प्रस्तावित है। ऐसे में छात्रों को अगले चरण की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसलिए बोर्ड अप्रैल के मध्य तक नतीजे घोषित करने की तैयारी में है।

12वीं के परिणामों में क्यों हो रही है देरी?

जहां 10वीं का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों को थोड़ा और धैर्य रखना होगा। वर्तमान में 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया अभी जारी है। विषयों की गहराई और अधिक संख्या के कारण इस प्रक्रिया में समय लग रहा है। उम्मीद है कि मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक इंटर के नतीजे भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए जाएंगे।

डिजिलॉकर (DigiLocker) के नियमों में बड़ा बदलाव

परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्रों के प्रमाण पत्र (मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट) सुरक्षित रहें, इसके लिए बोर्ड ने डिजिलॉकर के रखरखाव में बड़े बदलाव किए हैं। सीबीएसई ने सभी संबद्ध विद्यालयों को इस संबंध में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नई व्यवस्था के तहत, डिजिलॉकर के माध्यम से दस्तावेजों तक पहुंच को पहले से अधिक सुरक्षित बनाया गया है ताकि किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी या डेटा चोरी की संभावना न रहे। स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे छात्रों को उनके डिजिटल क्रेडेंशियल्स सुरक्षित रखने और समय पर एक्टिवेट करने में मदद करें।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

परिणाम जारी होने पर छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके अलावा, डिजिलॉकर और उमंग (UMANG) ऐप पर भी नतीजे उपलब्ध रहेंगे। छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखने की सलाह दी गई है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।