
CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026, बेहतर स्कोर के लिए ये 5 अचूक स्ट्रैटिजी अपनाएं
संक्षेप: Smart Study Guide: सिर्फ 'ज्यादा पढ़ने' से अब काम नहीं चलेगा, बल्कि 'स्मार्ट तरीके से पढ़ना' जरूरी है। यहां CBSE छात्रों के लिए 5 सबसे प्रभावी स्ट्रैटिजी दी गई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप निश्चित रूप से बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।
Score Higher in CBSE 2026 Boards: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू हो चुका है। पिछले कुछ वर्षों में CBSE ने परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है, अब सवाल सीधे जवाब पर आधारित होने के बजाय कॉन्सेप्ट बेस्ड और एप्लीकेशन बेस्ड पूछे जा रहे हैं।

सिर्फ 'ज्यादा पढ़ने' से अब काम नहीं चलेगा, बल्कि 'स्मार्ट तरीके से पढ़ना' जरूरी है। पिछली परीक्षाओं के आधार पर एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर, यहां CBSE छात्रों के लिए 5 सबसे प्रभावी स्ट्रैटिजी दी गई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप निश्चित रूप से बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।
1. NCERT की हर एक लाइन को समझें
NCERT की किताबें अभी भी आपकी सफलता की नींव हैं। कई छात्र सिर्फ मुख्य पाठ पर ध्यान देते हैं, लेकिन अब परीक्षा में NCERT के अंदर दिए गए डायग्राम, टेबल, ग्राफ और छोटे-छोटे इन-टेक्स्ट प्रश्न से भी सवाल सीधे पूछे जा रहे हैं।
स्ट्रैटिजी: हर चैप्टर को कम से कम दो बार पढ़ें—पहली बार कॉन्सेप्ट को समझने के लिए, और दूसरी बार छिपी हुई डिटेल्स (जैसे छोटे बॉक्स, आंकडे और इमेज कैप्शन) को नोट करने के लिए।
2. समय सीमा में पिछले प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें
कई छात्रों ने टाईम मैनेजमेंट में चूक की, जिससे वे आते हुए सवाल भी पूरे नहीं कर पाए। अब पेपर लंबे और मल्टी- स्टेप्स होते हैं।
स्ट्रैटिजी: सप्ताह में कम से कम दो बार स्टॉपवॉच का इस्तेमाल करके 90 मिनट का आधा पेपर हल करने का अभ्यास करें।
अपनी गलतियों का एक रिकॉर्ड बुक बनाएं और हर सप्ताह सिर्फ उसी का रिवीजन करें, न कि रैंडम सवालों का। इससे स्पीड के साथ-साथ पैटर्न पहचानने की क्षमता भी बढ़ती है।
3. रटने के बजाय एक्सप्लेनेशन पर ध्यान दें
अब CBSE रीजनिंग और व्याख्या को याद करने से ज्यादा महत्व देता है। विज्ञान या गणित में, यह समझने की कोशिश करें कि कोई नियम 'कैसे' और 'क्यों' काम करता है।
स्ट्रैटिजी: किसी भी परिभाषा को रटने के बजाय उसे अपने शब्दों में जोर से समझाएं। यदि आप किसी अवधारणा को बिना किताब देखे समझा सकते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने उसे सीख लिया है।
4. उत्तरों को स्पष्ट बनाएं
परीक्षक आपके उत्तर में विजिबिल स्टेप्स, स्पष्टता और सही क्रम के आधार पर अंक देते हैं। गणित या विज्ञान में, स्टेप मार्किंग आपके अंतिम अंकों को निर्धारित करती है।
स्ट्रैटिजी: 3 या 5 अंकों के हर सवाल की शुरुआत एक सीधे वाक्य से करें (जैसे: "हमें यह सिद्ध करना है...")।
अपनी कॉपी में कीवर्ड्स को अंडरलाइन करें और मार्जिन में फॉर्मूले लिखें।
संख्यात्मक सवालों में हर चरण के साथ इकाई (यूनिट) जरूर लिखें।
5. छोटे और लगातार अंतराल में रिवीजन करें
परीक्षा से ठीक पहले पूरी रात जागकर रिवीजन करने की पुरानी आदत अब कारगर नहीं है। टॉपर लगातार छोटे, नियमित रिवीजन सेशन को फॉलो करते हैं।
स्ट्रैटिजी: हर चैप्टर को परीक्षा से पहले तीन बार रिवीजन करें—
पहला: पढ़ने के 24 घंटे के अंदर तुरंत रिवीजन।
दूसरा: एक सप्ताह बाद रिव्यू।
तीसरा: टेस्ट से पहले अंतिम बार याद करना।
सिर्फ फॉर्मूलों, डायग्राम और महत्वपूर्ण तारीखों के लिए एक 'लास्ट-मिनट रजिस्टर' बनाएं।
ये स्ट्रैटिजी आपको न सिर्फ बेहतर मार्क्स दिलाएंगी, बल्कि परीक्षा के स्ट्रेस को भी कम करेंगी। आज से ही अपनी पढ़ाई में इन बदलावों को शामिल करें।





