CBSE Admit Card 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CBSE Admit Card 2026: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) अपनी वेबसाइट पर लाइव कर दिए हैं। छात्र एडमिट कार्ड cbse.gov.in या cbseit.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने सत्र 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) अपनी वेबसाइट पर लाइव कर दिए हैं। वे सभी छात्र जिन्होंने प्राइवेट कैंडिडेट, कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट या एसेंशियल रिपीट श्रेणी के तहत फॉर्म भरा था, वे अब अपना एडमिट कार्ड cbse.gov.in या cbseit.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। नियमित (रेगुलर) छात्रों के एडमिट कार्ड जल्द ही स्कूलों को भेजे जाएंगे, लेकिन प्राइवेट छात्रों को इन्हें खुद ऑनलाइन पोर्टल से प्राप्त करना होगा।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
प्राइवेट छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'प्राइवेट कैंडिडेट' पोर्टल या एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3. आप सीधे cbseit.in के एडमिट कार्ड सेक्शन पर भी जा सकते हैं।
4. लॉगिन करने के लिए आपको तीन विकल्प मिलेंगे: एप्लीकेशन नंबर, पिछले साल का रोल नंबर और वर्ष, या उम्मीदवार का नाम।
5. मांगी गई जानकारी और जन्म तिथि दर्ज कर 'Proceed' बटन पर क्लिक करें।
6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम 2-3 प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
एडमिट कार्ड पर इन जानकारियों की करें जांच
विषय और उनके कोड: सुनिश्चित करें कि सभी विषयों के कोड सही हैं। मुख्य विषयों (गणित, विज्ञान, अंग्रेजी) में 80+20 का अंक पैटर्न होता है, जबकि व्यावसायिक विषयों में यह 60+40 या 50+50 हो सकता है।
परीक्षा केंद्र का पता: अपने आवंटित केंद्र और उसके कोड की पुष्टि करें।
तारीख और समय: प्रत्येक पेपर की सटीक तारीख और शिफ्ट का समय चेक करें।
हस्ताक्षर और फोटो: अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्पष्टता जांचें।
यदि किसी भी जानकारी में कोई गलती मिलती है, तो छात्र को तुरंत संबंधित क्षेत्रीय सीबीएसई कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रिंट एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी। इसके अलावा:
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45-60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
एडमिट कार्ड पर छात्र के साथ-साथ उनके माता-पिता या अभिभावक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
परीक्षा के दौरान केवल पारदर्शी पेन, पेंसिल और बुनियादी स्टेशनरी ही ले जाने की अनुमति होगी।

लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स




