CBSE Re-evaluation 2026: आज से शुरू हो रहा है पोर्टल, वेबसाइट का क्या है ताजा अपडेट
CBSE Re-evaluation 2026: सीबीएसई छात्रों के लिए आज से री-इवैल्यूएशन पोर्टल खुलने वाला है। फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है।

अगर आप भी अपनी CBSE बोर्ड (2026) की कॉपी दोबारा चेक करवाना चाहते हैं या मार्क्स से असंतुष्ट हैं, तो आज 1 जून का दिन आपके लिए बेहद अहम है। छात्रों के भारी विरोध और वेबसाइट पर आ रही तकनीकी दिक्कतों के बाद, बोर्ड ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल को आज से पूरी तरह एक्टिव करने का फैसला लिया है। फिलहाल साइट में मेंटेनेन्स का काम चल रहा है, यह जल्द ही बहाल की जाएगी। गौरतलब है कि पहले यह पोर्टल 29 मई को खुलने वाला था, लेकिन ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में आई दिक्कतों और छात्रों की शिकायतों के बाद CBSE ने इसे टाल दिया था। बोर्ड का कहना है कि उन्होंने IIT मद्रास और IIT कानपुर के एक्सपर्ट्स की मदद ली है ताकि अब पोर्टल में कोई ग्लिच न आए। आज 1 जून से आप वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
सीबीएसई की वेबसाइट के मुताबिक, बोर्ड ने अब सीधे छात्रों के रजिस्टर्ड ईमेल पर चेक की हुई आंसर-शीट्स की स्कैन कॉपी भेजनी शुरू कर दी है। जिन बच्चों ने कॉपी देखने के लिए अप्लाई किया था, वे अपना इनबॉक्स चेक कर सकते हैं। एक बार जब आप अपनी कॉपी देख लेंगे, तभी आप किसी खास सवाल पर ऑब्जेक्शन उठाकर री-इवैल्यूएशन के लिए दावा कर पाएंगे।
छात्रों के लिए बड़ी राहत
इस बार छात्रों के विरोध को देखते हुए CBSE ने अपनी फीस में जबरदस्त कमी की है। स्कैन कॉपी और वेरिफिकेशन के लिए सिर्फ 100 रुपये प्रति विषय लगेंगे। वहीं री-इवैल्यूएशन के मद्देनजर अगर आप किसी पर्टिकुलर सवाल को दोबारा चेक करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए सिर्फ 25 रुपये प्रति सवाल देने होंगे। और अगर आपके मार्क्स बढ़ गए, तो ये पैसे भी रिफंड कर दिए जाएंगे।
मेंटेनेंस के बाद क्या करें?
फिलहाल वेबसाइट अभी अंडर मेंटेनेंस है। जैसे ही यह लाइव होगी, आपको ये कदम उठाने हैं। अपनी कॉपी को CBSE की ऑफिशियल मार्किंग स्कीम से मैच करें। सिर्फ उन्हीं सवालों को चैलेंज करें जिनमें आपको पूरा यकीन हो कि नंबर गलत कटे हैं। अगर कोई दिक्कत आए तो CBSE ने छात्रों की मदद के लिए खास हेल्पलाइन भी जारी की है। अगर वेबसाइट न चले या कोई कन्फ्यूजन हो, तो टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 11 8004 और ईमेल सपोर्ट resultcbse2026@cbseshiksha.in पर यहां संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


