CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई 12वीं मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की तारीख आज

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CBSE 12th Revaluation 2026 Link: सीबीएसई के पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 07 जून 2026 ही है।

CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई 12वीं मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की तारीख आज

CBSE 12th Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप अपने बोर्ड रिजल्ट के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराना चाहते हैं, तो आपके पास अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा है। सीबीएसई के पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 07 जून 2026 ही है।

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इस समयसीमा के बीत जाने के बाद किसी भी छात्र के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जो छात्र किसी विषय में अपने नंबरों को लेकर असमंजस में हैं, उन्हें बिना समय गंवाए तुरंत आधिकारिक पोर्टल https://pvr.cbseit.in/pvr/ पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

रात 11:59 बजे तक ही खुला रहेगा पोर्टल (Apply Online)

सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार, आवेदन करने के लिए लिंक आज रात 11:59 बजे तक ही एक्टिव रहेगा। इसके बाद पोर्टल को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि छात्र आखिरी मिनटों का इंतजार करते हैं, जिससे वेबसाइट पर ट्रैफिक अचानक बढ़ जाता है और सर्वर डाउन होने जैसी तकनीकी दिक्कतें आने लगती हैं। इस तरह की किसी भी परेशानी से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रात होने से पहले ही अपना फॉर्म सबमिट कर दें और निर्धारित शुल्क का भुगतान भी पूरा कर लें।

क्यों जरूरी है यह प्रक्रिया और किसे करना चाहिए आवेदन?

यह उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन और आखिरी मौका है जो मानते हैं कि उन्होंने परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक उन्हें अंक नहीं मिल पाए। इस प्रक्रिया के तहत छात्र मुख्य रूप से दो चीजें कर सकते हैं:

वेरिफिकेशन: इसमें यह जांचा जाता है कि कॉपी के सभी सवालों पर दिए गए नंबरों को सही तरीके से जोड़ा गया है या नहीं, या कोई सवाल बिना जांचे तो नहीं छूट गया है।

री-इवैल्यूएशन: इसके तहत छात्र अपनी कॉपियों के विशिष्ट उत्तरों की दोबारा जांच के लिए क्लेम कर सकते हैं, जिसके बाद विषय विशेषज्ञ उस उत्तर का मूल्यांकन दोबारा करते हैं।

क्या हैं नियम, क्या है फीस

मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए विद्यार्थी को 100 रुपये फीस देनी होगी। जबकि अगर कोई विद्यार्थी अपने उत्तर भी चेक करवाना चाहता है तो उसे प्रति प्रश्न 25 रुपये फीस देनी होगी।अगर किसी स्टूडेंट का एक नंबर भी बढ़ता है तो बोर्ड इस प्रक्रिया की पूरी फीस वापस करेगा। कॉपी री चेकिंग के बाद नंबर कम भी हो सकते हैं। छात्र अधिक अंकों का हकदार होता है, तो उनके बढ़ाए जाएंगे। अगर किसी गलती को सुधारने के चलते छात्र के नंबर कम होते हैं तो, छात्र के अंक उसी के अनुसार कम कर दिए जाएंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।