CBSE 12वीं में सबसे ज्यादा 100 में से 100 अंक किस विषय में आए, क्यों घटे 90 व 95 फीसदी वाले
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में विभिन्न विषयों में छात्रों के 100 में 100 अंक प्राप्त करने के आंकड़े सामने आए हैं। विषयवार सूची के अनुसार फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ से अधिक पेंटिंग में सौ में से सौ पाने वाले छात्र हैं।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में विभिन्न विषयों में छात्रों के 100 में 100 अंक प्राप्त करने के आंकड़े सामने आए हैं। विषयवार सूची के अनुसार फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ से अधिक पेंटिंग में सौ में से सौ पाने वाले छात्र हैं। पेंटिंग में 15,334 छात्रों ने 100 में 100 अंक हासिल किए। इसके बाद हिंदुस्तानी वोकल म्यूजिक में 4472 छात्रों ने पूर्णांक प्राप्त किया। एआई में 3,326 छात्रों ने पूर्ण अंक प्राप्त किए। कोर विषयों में साइकोलॉजी में कुल 2533 छात्रों ने पूर्णांक प्राप्त किया। योग में 2,013 छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वाणिज्य विषयों में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। बिजनेस स्टडीज में 11,33 छात्रों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए।
भाषा विषयों में इंग्लिश इलेक्टिव में 1 छात्र, हिंदी इलेक्टिव में 5 छात्र, उर्दू इलेक्टिव में 1 में संस्कृत इलेक्टिव में 3 छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं फिजिक्स में 96, सोश्योलॉजी में 189,बायोलॉजी में 1343, केमेस्ट्री में 1061 छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया। ऐसा देखा गया है कि कोर विषयों की अपेक्षा अन्य विषयों में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अंग्रेजी कोर में 2401 तथा हिंदी कोर में मात्र 24 छात्रों ने सौ में सौ अंक पाए हैं।
शिक्षकों ने कहा- कम अंकों का कारण ओएसएम
इस वर्ष सीबीएसई 12वीं परिणाम में 90 फीसदी और 95 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। इसके पीछे कुछ स्कूलों के प्रिंसिपल नई प्रणाली ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) को जिम्मेदार मान रहे हैं।
एक प्रिंसिपल ने बताया कि ऑनलाइन केंद्रों पर जिन लोगों को कॉपियां चेक करने के लिए रखा गया था, उनको पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं किया गया था। कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक लैपटॉप या कंप्यूटर के प्रयोग को लेकर अभ्यस्त नहीं थे। मंगलवार रात तक कॉपियां चेक की गई हैं। ऐसे में लग रहा है आनन फानन में परीक्षा परिणाम निकाला गया है। एक शिक्षक का कहना है कि सीबीएसई को इस दिशा में सोचना चाहिए। फिजिक्स और केमेस्ट्री में भी अंक कम आए। हालांकि, सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने इससे इनकार किया।
12वीं में इस बार कम छात्र पास हुए
पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष परिणाम में कमी आई है। 90 और 95 फीसद अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में भी कमी आई है। वहीं, छात्रों के मुकाबले 6.73 फीसदी अधिक छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। सीबीएसई के अनुसार, इस साल 17,68,968 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 15,07,109 ने परीक्षा उत्तीर्ण की, इनका पास प्रतिशत 85.20 है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 3.19 फीसद कम है। पिछले वर्ष 2025 में 16,92,796 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 14,96,307 उत्तीर्ण हुए थे, इनका पास फीसद 88.39 था।
छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर
लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी और लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.86 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13 प्रतिशत रहा।ट्रांसजेंडर श्रेणी के उत्तीर्ण दर शत प्रतिशत रही। ज्ञात हो कि देश में 19967 स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 7573 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


