CBSE 12th Result 2026 नहीं रहा ‘Coming Soon’, आपकी मार्कशीट में A1 या E2? यहां समझिए पूरा सिस्टम

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CBSE 12th Result 2026 जारी हो चुका है। कई दिनों की अटकलों के बाद आखिरकार आज सीबीएससी नें 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आइए जानते हैं रिजल्ट पर लिखो A1 से E2 तक का पूरा ग्रेडिंग सिस्टम।

CBSE 12th Result 2026 नहीं रहा ‘Coming Soon’, आपकी मार्कशीट में A1 या E2? यहां समझिए पूरा सिस्टम

आखिरकार लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया और CBSE 12th Result 2026 जारी कर दिया गया। कई दिनों के लंबे इंतजार और चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सीबीएससी ने आज यानी 13 मई को नतीजे घोषित कर दिए। इस बार कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हैं। रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया से लेकर स्कूलों तक हर जगह सिर्फ नंबरों और प्रतिशत की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन इस बार कई छात्र अपनी मार्कशीट में दिख रहे A1, B2, C1 जैसे ग्रेड को लेकर भी उलझन में नजर आए। बहुत से छात्रों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इन ग्रेड्स का मतलब क्या है और कितने नंबर पर कौन-सा ग्रेड मिलता है।

सिर्फ नंबर नहीं, ग्रेड भी बताते हैं असली प्रदर्शन

सीबीएसई का ग्रेडिंग सिस्टम इस तरह बनाया गया है ताकि छात्रों की परफॉर्मेंस को सिर्फ प्रतिशत से नहीं बल्कि ओवरऑल कैटेगरी में भी समझा जा सके। बोर्ड हर विषय के नंबर के आधार पर अलग-अलग ग्रेड देता है। यही ग्रेड बाद में कॉलेज दाखिले और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी काम आते हैं।

91 से 100 नंबर वालों को मिलता है A1 ग्रेड

अगर किसी छात्र ने किसी विषय में 91 से 100 अंक हासिल किए हैं तो उसे A1 ग्रेड दिया जाता है। इसे आउटस्टैंडिंग कैटिगरी माना जाता है। यानी छात्र ने उस विषय में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 81 से 90 अंक पाने वाले छात्रों को A2 ग्रेड मिलता है, जिसे एक्सिलेंट कैटेगरी कहा जाता है। वहीं 71 से 80 अंक वाले छात्रों को B1 यानी वेरी गुड ग्रेड दिया जाता है।

61 से 70 नंबर वालों को मिलता है B2 ग्रेड

सीबीएसई के ग्रेडिंग सिस्टम में 61 से 70 अंक पाने वाले छात्रों को B2 ग्रेड मिलता है। इसे गुड कैटेगरी माना जाता है। इसके बाद 51 से 60 अंक पाने वालों को C1 यानी एबव एवरेज और 41 से 50 अंक वालों को C2 यानी एवरेज ग्रेड दिया जाता है।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

जो छात्र 33 से 40 अंक हासिल करते हैं उन्हें D ग्रेड दिया जाता है। यही पैसिंग कैटेगरी मानी जाती है। यानी किसी भी विषय में पास होने के लिए कम से कम 33 अंक जरूरी हैं। अगर कोई छात्र 33 से कम अंक हासिल करता है तो उसे E1 या E2 ग्रेड दिया जाता है। इसका मतलब होता है कि छात्र उस विषय में पास नहीं हो पाया है और उसे कंपार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ सकती है।

हर विषय के लिए अलग-अलग लागू होता है ग्रेडिंग सिस्टम

सीबीएसई का यह ग्रेडिंग सिस्टम पूरी मार्कशीट पर एक साथ लागू नहीं होता, बल्कि हर विषय के लिए अलग-अलग तय किया जाता है। यानी किसी छात्र को मैथ्स में A1 और इंग्लिश में B2 ग्रेड मिल सकता है। यही वजह है कि छात्रों को सिर्फ ओवरऑल पर्सेंटेज नहीं बल्कि विषयवार परफॉर्मेंस भी ध्यान से देखनी चाहिए।

छात्रों के लिए क्यों अहम है ग्रेडिंग सिस्टम ?

आज के समय में सिर्फ प्रतिशत ही नहीं बल्कि ग्रेडिंग पैटर्न भी काफी मायने रखता है। कई यूनिवर्सिटी और स्कॉलरशिप प्रोग्राम विषयवार ग्रेडिंग को भी महत्व देते हैं। ऐसे में छात्रों के लिए यह समझना जरूरी है कि उनकी मार्कशीट में लिखा हर ग्रेड आखिर क्या संकेत देता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।