CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

CBSE 12th Result 2026 Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का रिजल्ट जल्द ही results.cbse.nic.in पर जारी करेगा। रोल नंबर डालकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

CBSE Board 12th Results 2026

Prachi| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CBSE Board 12th Results Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। सीबीएसई बोर्ड किसी भी समय कक्षा 12वीं के परिणामों की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब डेटा प्रोसेसिंग का काम अंतिम चरण में है। संभावना जताई जा रही है कि नतीजे मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित कर दिए जाएंगे।

सीबीएसई रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स digilocker.gov.in और उमंग ऐप पर जाकर भी अपना सीबीएसई परिणाम (CBSE 12th Result 2026) चेक कर सकेंगे। छात्रों को अपने 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड और लॉगिन डिटेल्स अपने पास तैयार रखने चाहिए। कई दिनों से सीबीएसई रिजल्ट की डेट को लेकर कई फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्टूडेंट्स इन पर यकीन न करें।

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें

स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: विदेशों में पढ़ने वाले छात्र भी नतीजों का कर रहे इंतजार

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में पढ़ने वाले छात्र भी कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हर साल कई अंतरराष्ट्रीय परीक्षा केंद्रों पर भी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है। ऐसे में विदेशों के CBSE से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों छात्र भी अपने स्कोर जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर सकता है।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: 18 लाख से ज्यादा छात्रों को नतीजों का इंतजार, देश-विदेश में हुई थी परीक्षा

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार इस साल 18 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की थीं। ये परीक्षाएं भारत के साथ-साथ विदेशों में बने हजारों परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं। अब छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: कई वेबसाइट्स पर एक साथ एक्टिव होंगे रिजल्ट लिंक, सर्वर क्रैश की दिक्कत होगी कम

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कई आधिकारिक पोर्टल्स पर एक साथ रिजल्ट लिंक एक्टिव कर सकता है। इसमें मुख्य CBSE वेबसाइट के साथ रिजल्ट पोर्टल भी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट जारी करने से पहले तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भारी ट्रैफिक को संभालने के लिए सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र बिना किसी परेशानी के आसानी से अपने अंक देख सकें और वेबसाइट स्लो होने या सर्वर क्रैश जैसी समस्याएं कम हों।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसीई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए चाहिए ये डिटेल्स

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी, जो इस प्रकार है-

रोल नंबर

स्कूल का नंबर

एडमिट कार्ड आईडी

जन्म तिथि

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रीचेकिंग कब होगी?

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड री-चेकिंग और री-वैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर देता है। इच्छुक छात्र निर्धारित शुल्क देकर अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: यहां देखें सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

– cbse.gov.in

– cbseresults.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– umang.gov.in

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: कॉल के जरिए कैसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट?

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: IVRS यानी इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के जरिए CBSE Class 12th का रिजल्ट देखने के लिए दिल्ली के लोकल सब्सक्राइबर 24300699 डायल कर सकते हैं।

वहीं देश के दूसरे हिस्सों के सब्सक्राइबर 011-24300699 डायल करें।

सब्जेक्ट वाइस नंबर जानने के लिए, वॉइस निर्देशों का पालन करते हुए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर डालें।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर सबसे पहले चेक करें नतीजे

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए students results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, results.nic.in और cbse.nic.in वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें और रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी पहले से तैयार रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: टॉपर्स की लिस्ट जारी होगी या नहीं

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: CBSE रिजल्ट जारी करते समय टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता है। यह निर्णय छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को कम करने और किसी भी तरह की हीन भावना विकसित होने से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। सीबीएसई ने साल 2020 से आधिकारिक तौर पर टॉपर लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं का रोल नंबर भूल गए, तो क्या?

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: रिजल्ट के दिन स्कूलों को ‘बल्क लॉगिन’ की विशेष सुविधा प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से वे अपने सभी छात्रों के परिणाम एक साथ डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को ऑनलाइन रिजल्ट देखने में समस्या आती है, तो वह अपने क्लास टीचर या स्कूल के प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क करके अपना परिणाम प्राप्त कर सकता है।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: DigiLocker पर कैसे चेक करें CBSE कक्षा 12 रिजल्ट

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: डिजिलॉकर से रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें

स्टेप 1: results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें

स्टेप 2: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या Aadhaar-linked क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें

स्टेप 3: ‘Education’ या ‘CBSE’ सेक्शन पर जाएं

स्टेप 4: “CBSE Class 12 Result 2026” या “Class XII Marksheet” विकल्प चुनें

स्टेप 5: रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड ID जैसी जरूरी जानकारी भरें

स्टेप 6: सबमिट पर क्लिक करें और अपना डिजिटल मार्कशीट देखें

स्टेप 7: रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: परीक्षा कब हुई थी?

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: CBSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा देश और विदेश में 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: छात्रों को ऑफिशियल घोषणा का इंतजार

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: CBSE 12वीं रिजल्ट कब आएगा? यह सवाल लाखों छात्रों के मन में उठ रहा है। छात्र आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में आ सकता है।CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट ऑनलाइन cbseresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, DigiLocker पर भी CBSE रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: पिछले साल कब घोषित हुआ था रिजल्ट

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: साल 2025 में CBSE ने कक्षा 12 बोर्ड का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% और लड़कों का 85.70% रहा। क्षेत्रीय प्रदर्शन की बात करें, तो विजयवाड़ा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जोन रहा, जहां पास प्रतिशत 99.60% दर्ज किया गया। वहीं, प्रयागराज का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जहां पास प्रतिशत 79.53% रहा। इससे देशभर में परिणामों के बीच अंतर साफ दिखाई देता है।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: वेबसाइट स्लो होने पर SMS का विकल्प

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: CBSE छात्रों को बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने की सुविधा देने के लिए SMS सेवा शुरू की है। जब वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होता है, तब यह विकल्प काफी मदद करता है। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर 7738299899 पर भेजना होगा। जानकारी सत्यापित होने के बाद, विषयवार अंक सीधे उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिए जाएंगे।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसीई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए चाहिए ये डिटेल्स

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी, जो इस प्रकार है-

रोल नंबर

स्कूल का नंबर

एडमिट कार्ड आईडी

जन्म तिथि

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: फेक लिंक से रहें सावधान, बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों को फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर कई ऐसे लिंक वायरल हो रहे हैं, जिनमें “लीक्ड रिजल्ट” या “अर्ली एक्सेस रिजल्ट” दिखाने का दावा किया जा रहा है। CBSE पहले भी चेतावनी दे चुका है कि ऐसे लिंक फर्जी हो सकते हैं और इनके जरिए छात्रों की निजी जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है। छात्रों को केवल .gov.in या .nic.in डोमेन वाली आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करना चाहिए और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, अधिकारी ने दी जानकारी

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में घोषित हो सकता है। इस पर सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज का अपडेट सामने आया है। उन्होंने बताया है कि स्टूडेंट मई के तीसरे सप्ताह में अपने परिणाम घोषित करने की उम्मीद कर सकते हैं।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं के नतीजे 12 मई से 16 मई के बीच संभव

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: पिछले तीन सालों के CBSE Class 12 के नतीजों की तारीखों को देखें, तो एक साफ़ पैटर्न नज़र आता है: बोर्ड ने 2025 में 13 मई को, 2024 में 13 मई को और 2023 में 12 मई को नतीजे घोषित किए थे। इस ट्रेंड के आधार पर, 2026 के नतीजों के लिए भी मई का दूसरा हफ़्ता ही सबसे ज़्यादा संभावित समय लग रहा है। हालांकि सीबीएसई ने आधिकारिक तौर पर यह संकेत दिया है कि नतीजे "मई के तीसरे हफ़्ते" में आने की उम्मीद है, लेकिन उसका हालिया रिकॉर्ड बताता है कि छात्रों को उनके नतीजे इससे पहले भी मिल सकते हैं। अगर बोर्ड पिछले सालों की तरह ही इस बार भी उसी टाइमलाइन का पालन करता है, तो 12वीं के नतीजे 2026 में 12 मई से 16 मई के बीच कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। लगातार तीन सालों तक नतीजों की तारीखें एक जैसी रहने की वजह से, छात्र और अभिभावक 2026 के बोर्ड नतीजों की घोषणा के संभावित समय के तौर पर मई के दूसरे हफ़्ते पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: बीते सालों में कैसा रहा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: बीते सालों में कैसा रहा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

2025: 88.39%

2024: 87.98%

2023: 87.33%

2022: 92.71%

2021: 99.37%

2020: 88.78%

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: वेबसाइट के अलावा अन्य विकल्प

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: छात्र अपना परिणाम results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकते हैं, लेकिन डिजिलॉकर पर मार्कशीट प्राप्त करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए पूरी तरह मान्य होती है। इसके अलावा छात्र उमंग (UMANG) ऐप और एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: छात्रों के लिए जरूरी संदेश

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: छात्रों के लिए जरूरी संदेश

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: उमंग (UMANG) ऐप से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: उमंग (UMANG) ऐप से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

भारत सरकार का उमंग ऐप भी छात्रों के लिए एक बेहतरीन जरिया है। इस ऐप पर भी सीबीएसई के नतीजे आसानी से देखे जा सकते हैं।

अपने स्मार्टफोन पर UMANG App इंस्टॉल करें और रजिस्टर करें।

2. ऐप के सर्च बार में 'CBSE' टाइप करें।

3. अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें और रोल नंबर व स्कूल कोड जैसी जरूरी जानकारियां भरें।

4. सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: IVRS के जरिए फोन कॉल पर जानें अपना रिजल्ट

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: आईवीआरएस एक ऐसी तकनीक है जिसमें छात्र एक फोन नंबर पर कॉल करके अपना स्कोर जान सकते हैं। यह सेवा उन छात्रों के लिए वरदान है जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। छात्रों को इन नंबरों पर कॉल करना होगा और कॉल पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद कंप्यूटर द्वारा उनके अंकों की जानकारी फोन पर ही दे दी जाएगी।

दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर: 24300699

देश के अन्य हिस्सों के लिए नंबर: 011-24300699

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: SMS के जरिए कैसे प्राप्त करें मार्कशीट

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: SMS के जरिए कैसे प्राप्त करें मार्कशीट?

एसएमएस के जरिए रिजल्ट देखना सबसे आसान और तेज तरीका माना जाता है। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर एक निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज टाइप करना होगा।

फॉर्मेट: टाइप करें cbse12

इस मैसेज को बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नंबर (जैसे 7738299899) पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर विषयवार स्कोरकार्ड एसएमएस के रूप में प्राप्त हो जाएगा। ध्यान रहे कि इसके लिए आपके मोबाइल नेटवर्क के अनुसार सामान्य एसएमएस शुल्क लग सकता है।

भारत सरकार का उमंग ऐप भी छात्रों के लिए एक बेहतरीन जरिया है। इस ऐप पर भी सीबीएसई के नतीजे आसानी से देखे जा सकते हैं।

अपने स्मार्टफोन पर UMANG App इंस्टॉल करें और रजिस्टर करें।

2. ऐप के सर्च बार में 'CBSE' टाइप करें।

3. अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें और रोल नंबर व स्कूल कोड जैसी जरूरी जानकारियां भरें।

4. सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मार्कशीट पर जरूर चेक करें ये डिटेल्स

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट पर जरूर चेक करें ये डिटेल्स

स्टूडेंट का नाम

माता का नाम

पिता का नाम

स्कूल कोड

स्कूल का नाम

सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

कुल प्राप्त अंक

ग्रेड/पासिंग डिविजन

रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं ग्रेस मार्क्स पॉलिसी

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई की सबसे छात्र-हितैषी नीतियों में से एक है ‘ग्रेस मार्क्स’। किसे मिलते हैं ग्रेस मार्क्स? यदि कोई छात्र पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंकों (33%) से मात्र 2 या 5 नंबर पीछे रह जाता है, तो बोर्ड उसे अपनी ओर से 'ग्रेस मार्क्स' देकर पास कर देता है। बोर्ड का मानना है कि किसी छात्र का पूरा साल केवल 2-3 नंबरों की वजह से खराब नहीं होना चाहिए। हालांकि, यह ग्रेस केवल उन्हीं को मिलता है जो पासिंग लाइन के बिल्कुल करीब होते हैं।

Share

CBSE class 12th Result 2026 Live: पिछले ट्रेंड्स क्या कहते हैं? जानें कब आ सकता है रिजल्ट

CBSE class 12th Result 2026 Live: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड्स पर नजर डालें तो बोर्ड ने ज्यादातर नतीजे मई के मध्य में जारी किए हैं। साल 2025 में CBSE ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था, जबकि 2024 में भी नतीजे 13 मई को ही जारी हुए थे। वहीं 2023 में बोर्ड ने 12 मई को रिजल्ट घोषित किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी CBSE 12वीं के परिणाम मई के दूसरे सप्ताह या मध्य तक जारी कर सकता है। हालांकि रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की पुष्टि बोर्ड की ओर से नोटिस जारी होने के बाद ही होगी।

Share

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट को ऑफिशियल पोर्टल पर देखने के लिए स्टूडेंट्स को चार चीज़ों की जरूरत होगी: रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, और जन्म की तारीख; ये सभी एडमिट कार्ड पर छपे होते हैं। इन्हें results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर डालने के बाद रिजल्ट पेज खुल जाएगा जिसमें सब्जेक्ट के हिसाब से नंबर और कुल पास या फेल का स्टेटस दिखेगा। प्रोविजनल डिजिटल मार्कशीट को रिजल्ट आने वाले दिन सीधे रिजल्ट पेज से डाउनलोड किया जा सकता है और यह कॉलेज में अप्लाई करने और प्रोविजनल एडमिशन के लिए तुरंत वैलिड मानी जाएगी।

Share

CBSE 12th Result 2026: डिजीलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026 Live: डिजीलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

डिजीलॉकर एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आपकी मार्कशीट पूरी तरह से सुरक्षित और वैलिड रहती है। इसे एक्सेस करने का तरीका बेहद आसान है:

सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें।

2. अपने आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए 'लॉग इन' करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो 'Sign Up' कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

3. होमपेज पर 'Education' कैटेगरी में जाकर 'CBSE' को चुनें।

4. अब 'Class XII Marksheet' के लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।

5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरCBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक