CBSE Class 12 Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट, डिजीलॉकर पर Coming Soon देख छात्रों में भारी गुस्सा और चिंता

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CBSE 12th Result 2026 Digilocaker: डिजीलॉकर पोर्टल पर सीबीएसई परिणाम के सेक्शन में Coming Soon का संदेश दिखाई देने लगा है। इस छोटे से अपडेट ने छात्रों की धड़कनें तो तेज की ही हैं, साथ ही बोर्ड के प्रति उनकी नाराजगी को भी बढ़ा दिया है।

CBSE Class 12 Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट, डिजीलॉकर पर Coming Soon देख छात्रों में भारी गुस्सा और चिंता

CBSE 12th Result 2026 Digilocaker: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के नतीजों का इंतजार अब छात्रों के लिए सब्र के इम्तिहान जैसा हो गया है। डिजीलॉकर (DigiLocker) की वेबसाइट और उमंग ऐप पर आए एक ताजा अपडेट ने लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच भारी असमंजस और चिंता की स्थिति पैदा कर दी है।

डिजीलॉकर पोर्टल पर सीबीएसई परिणाम के सेक्शन में "Coming Soon" (जल्द आ रहा है) का संदेश दिखाई देने लगा है। इस छोटे से अपडेट ने छात्रों की धड़कनें तो तेज की ही हैं, साथ ही बोर्ड के प्रति उनकी नाराजगी को भी बढ़ा दिया है।

छात्रों ने सीबीएसई को बताया 'गैर-जिम्मेदार'

जैसे ही डिजीलॉकर पर रिजल्ट का स्टेटस अपडेट हुआ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। छात्रों ने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसे 'गैर-जिम्मेदार' करार दिया है। छात्रों का कहना है कि आधिकारिक वेबसाइट पर कोई स्पष्ट तारीख न देकर इस तरह के 'सस्पेंस' भरे मैसेज देना मानसिक तनाव और घबराहट को बढ़ावा देता है।

एक छात्र ने लिखा, "सीबीएसई को पता है कि हम पहले से ही डरे हुए हैं, फिर भी वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। या तो रिजल्ट जारी करें या फिर साफ बताएं कि किस दिन आएगा।" कई अन्य अभ्यर्थियों ने भी शिकायत की है कि बार-बार वेबसाइट चेक करने से उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

डिजीलॉकर की तैयारी, पर बोर्ड की चुप्पी

आमतौर पर डिजीलॉकर पर 'कमिंग सून' का संदेश तब आता है जब बोर्ड परिणाम का डेटा सर्वर पर अपलोड करना शुरू कर देता है। हालांकि, सीबीएसई ने अभी तक कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो सीबीएसई अक्सर अचानक से नतीजे घोषित कर सबको चौंका देता है। इसी अनिश्चितता के कारण छात्र और अधिक परेशान हैं।

पिन (Security PIN) का मामला भी फंसा

नतीजे देखने के लिए छात्रों को स्कूल से मिलने वाले 'सिक्स डिजिट सिक्योरिटी पिन' की जरूरत होती है। कई छात्रों का आरोप है कि अभी तक उनके स्कूलों ने उन्हें यह पिन उपलब्ध नहीं कराया है, जिससे उन्हें डर है कि रिजल्ट आने के समय वे अपनी डिजिटल मार्कशीट नहीं देख पाएंगे।

एक्सपर्ट की सलाह: घबराएं नहीं

एक्सपर्ट और मनोवैज्ञानिकों ने छात्रों को शांत रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि तकनीकी प्रक्रियाओं में अक्सर समय लगता है और 'कमिंग सून' का मतलब यह नहीं है कि रिजल्ट अगले ही मिनट आ जाएगा। छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइटों— cbseresults.nic.in और cbse.gov.in— पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।