CBSE 10th Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में स्किल सब्जेक्ट की वजह से कैसे बदलेंगे नंबर, जानें कैसे होंगे पास?
CBSE 10th Board Exam 2026: यदि कोई छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में मुख्य तीन विषयों (साइंस, गणित और सोशल साइंस) में से किसी एक में फेल हो जाता है, तो उसे छठे विषय यानी स्किल सब्जेक्ट के अंकों से बदल दिया जाएगा।

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के मन में अक्सर एक डर रहता है कि यदि वे किसी एक मुख्य विषय में फेल हो गए, तो उनका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। लेकिन अब छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई ने अपनी मूल्यांकन नीति में एक ऐसा बड़ा बदलाव किया है, जिससे ‘स्किल सब्जेक्ट’ अब छात्रों के लिए 'संजीवनी' का काम करेंगे।
नए नियमों के अनुसार, यदि कोई छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में मुख्य तीन विषयों (साइंस, गणित और सोशल साइंस) में से किसी एक में फेल हो जाता है, तो उसे छठे विषय यानी स्किल सब्जेक्ट के अंकों से बदल दिया जाएगा।
कैसे काम करता है 'बेस्ट 5' का फॉर्मूला?
सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट मुख्य रूप से 'बेस्ट 5' विषयों के आधार पर तैयार किया जाता है। अक्सर छात्र पांच अनिवार्य विषय और एक अतिरिक्त (छठा) विषय लेते हैं। नया नियम कहता है कि यदि आपके पास छठे विषय के रूप में कोई स्किल सब्जेक्ट (जैसे—आईटी, एआई, टूरिज्म, आदि) है, तो वह आपके रिजल्ट को बिगड़ने से बचा सकता है।
उदाहरण के लिए: यदि कोई छात्र गणित या साइंस में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाता है, लेकिन उसने छठे विषय के रूप में 'इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी' (IT) लिया है और उसमें वह पास है, तो गणित के अंकों को आईटी के अंकों से रिप्लेस कर दिया जाएगा। इस तरह छात्र का रिजल्ट 'पास' घोषित होगा और उसकी पासिंग पर्सेंटेज भी बेहतर हो जाएगी।
भाषा विषयों के लिए भी है विशेष नियम
सीबीएसई ने केवल मुख्य विषयों के लिए ही नहीं, बल्कि भाषा के लिए भी नियम स्पष्ट किए हैं। यदि कोई छात्र भाषा के दो विषयों में से किसी एक में फेल होता है, तो उसे तीसरे भाषा विषय (यदि लिया गया है) या किसी अन्य विषय से तभी बदला जा सकता है जब वह अनिवार्य मानदंडों को पूरा करता हो। हालांकि, मुख्य फोकस साइंस, गणित और सोशल साइंस जैसे कठिन विषयों पर है, जहां अक्सर छात्र संघर्ष करते हैं।
स्किल सब्जेक्ट क्यों बन रहे हैं गेम-चेंजर?
नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत बोर्ड अब किताबी ज्ञान के बजाय कौशल विकास पर जोर दे रहा है। इस नियम के आने से छात्रों पर मुख्य विषयों का मानसिक बोझ कम हुआ है। स्किल सब्जेक्ट्स अक्सर प्रैक्टिकल आधारित होते हैं, जिनमें अंक प्राप्त करना आसान होता है। इससे छात्रों का ओवरऑल प्रतिशत बढ़ जाता है। कोडिंग, वेब डिजाइनिंग और एआई जैसे विषय छात्रों को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करते हैं।
अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सलाह
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को नौवीं कक्षा में ही छठे विषय के रूप में किसी एक स्किल सब्जेक्ट का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। यह केवल एक अतिरिक्त विषय नहीं है, बल्कि एक 'सुरक्षा कवच' है। यदि किसी कारणवश मुख्य परीक्षा के दिन आपकी तबीयत खराब हो जाए या किसी एक पेपर में प्रदर्शन अच्छा न रहे, तो यह छठा विषय आपकी मार्कशीट को 'फेल' होने से बचा लेगा। इस व्यवस्था से न केवल फेल होने वाले बच्चों की संख्या में कमी आएगी, बल्कि छात्रों में वोकेशनल एजुकेशन के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


