CBSE Exam : प्रश्न पत्र शेयर न करें, गोपनीय रखें, LOC के लिए एक्स्ट्रा फीस न लें, सीबीएसई ने जारी किए सख्त नियम

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को यह भी चेतावनी जारी की है कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को परीक्षा समाप्त होने तक पूरी तरह से गोपनीय रखा जाए।

CBSE Exam : प्रश्न पत्र शेयर न करें, गोपनीय रखें, LOC के लिए एक्स्ट्रा फीस न लें, सीबीएसई ने जारी किए सख्त नियम

सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) जमा करने के लिए स्कूलों को गाइडलाइन भेजी है। बोर्ड ने इसमें स्पष्ट निर्देश दिया है कि एलओसी जमा करने के लिए पहले चरण में छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। एलओसी लेने का उद्देश्य परीक्षार्थियों की संख्या का आकलन करना है। ताकि बोर्ड आवश्यक तैयारी कर सके। दूसरे और तीसरे चरण में विद्यार्थी अपने विषय (जिस विषय की परीक्षा देना चाहते हैं) में बदलाव, जोड़ या हटाने के साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। बोर्ड ने पहले कहा था कि एलओसी की प्रक्रिया तीन चरण में पूरी होगी। बोर्ड ने कहा है कि एलओसी जमा करने व परीक्षा शुल्क देने के बाद भी द्वितीय बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी शामिल नहीं हुए तो मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

प्रश्न पत्र शेयर न करें, गोपनीय रखें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को यह भी चेतावनी जारी की है कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को परीक्षा समाप्त होने तक पूरी तरह से गोपनीय रखा जाए। 31 मार्च को जारी एक आधिकारिक नोटिस में, CBSE ने कहा कि परीक्षा समाप्त होने से पहले कोई भी व्यक्ति प्रश्न पत्रों को किसी के साथ साझा न करे, न ही किसी को दिखाए और न ही उनकी प्रतियां अपने पास रखे। शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त नियमों का पालन करें।

CBSE ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि-

- प्रश्न पत्रों को किसी को भी न तो दिखाया जाए और न ही दिया जाए।

- परीक्षा शुरू होने के बाद, अतिरिक्त प्रश्न पत्रों को पैक करके सुरक्षित रूप से रख दिया जाए।

- विषय शिक्षकों को प्रश्न पत्र समीक्षा (review) के लिए न दिए जाएं।

- स्कूल प्रश्न पत्रों को अपनी लाइब्रेरी के लिए अपने पास न रखें, क्योंकि परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा।

- इस्तेमाल किए गए और बिना इस्तेमाल किए गए प्रश्न पत्रों की संख्या, प्राप्त हुए कुल प्रश्न पत्रों की संख्या से मेल खानी चाहिए।

ट्यूशन फीस ली तो सख्त कार्रवाई होगी

यह भी बताया कि कई राज्यों से शिकायत आई है कि एलओसी जमा करने के समय विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस मांगी जा रही है, जो नियम विरुद्ध है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल वही परीक्षा शुल्क ले सकते हैं, जो सर्कुलर में निर्धारित है। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएवी नंदराज के प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने कहा, बोर्ड ने अभी सिर्फ एलओसी देने को कहा है। जब छात्र दूसरी परीक्षा के लिए विषयों का चयन करेंगे, तभी विषय के हिसाब से बोर्ड द्वारा तय शुल्क देना होगा। एलओसी के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लेना है।

cbse

सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम के लिए आवेदन 31 मार्च तक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 ( CBSE 10th Second Exam ) के लिए स्कूलों के माध्यम से उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया जारी है। सीबीएसई बोर्ड मई 2026 में दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली के अनुसार पहली बार शुरू की गई है, जिससे छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा जैसे अधिकतम 3 विषयों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, वे छात्र जिन्होंने मुख्य परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में हिस्सा नहीं लिया, इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। एलओसी जमा करने का पहला चरण 18 से 31 मार्च तक चलेगा। परिणाम घोषित होने के अगले दिन से पांच दिन का दूसरा चरण होगा। तीसरे चरण में लेट फीस के साथ दो दिन की अतिरिक्त विंडो दी जाएगी।

क्या है सीबीएसई 10वीं सेकेंड एग्जाम में बैठने के नियम

कौन दे सकता है सीबीएसई 10वीं सेकेंड चांस एग्जाम

सीबीएसई 10वीं सेकेंड चांस एग्जाम में शामिल होने के लिए यह अनिवार्य है कि छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ हो और कम से कम तीन विषय की परीक्षाएं दी हों। जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे या फेल हुए हैं, वे दूसरी परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

- सभी पास और योग्य छात्र अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए साइंस, मैथ, सोशल साइंस और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

- इस परीक्षा के लिए सिलेबस वही रहेगा जो आपकी पहली मुख्य परीक्षा के लिए था।

- जिन छात्रों का पहली परीक्षा में परिणाम कंपार्टमेंट आया है, वे सेकंड बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट कैटेगरी के तहत शामिल हो सकते हैं।

- सेकंड परीक्षा के LOC में नए नाम नहीं जोड़े जा सकते।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।