CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, कैसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट?
CBSE 10th Second Board Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं के सेकंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द घोषित होने वाले हैं। छात्र रोल नंबर और एडमिट कार्ड क्रेडेंशियल्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

CBSE 10th Second Board Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) द्वारा कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। इस साल पहली बार लागू की गई नई 'दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली' के तहत मई में इस परीक्षा का सफल आयोजन किया गया था। अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं ताकि कक्षा 11वीं में उनके दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो सके। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
6.68 लाख से अधिक छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
सीबीएसई के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 5,25,655 छात्र ऐसे थे जो अपने पहले बोर्ड परीक्षा के अंकों में सुधार करना चाहते थे। वहीं, 85,285 छात्र कंपार्टमेंट के तहत इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 के बीच किया गया था। छात्रों के पास इस नई नीति की वजह से एक ही शैक्षणिक सत्र में अपना स्कोर सुधारने का बेहतरीन मौका मिला है।
'Best-of-Two' नियम से छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा
इस परीक्षा की सबसे बड़ी और खास बात सीबीएसई की 'बेस्ट-ऑफ-टू' नीति है। इस नियम के तहत, यदि कोई छात्र अपने नंबर सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा में बैठता है, तो उसके दोनों बोर्ड परीक्षाओं (पहली और दूसरी) में से जिस भी परीक्षा में अधिक अंक होंगे, उसे ही उसकी फाइनल मार्कशीट में शामिल किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि सेकंड बोर्ड परीक्षा देने से छात्रों को अंकों के नुकसान का कोई डर नहीं रहता।
मार्कशीट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)
स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई दे रहे "CBSE Class 10 Second Board Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने खुलने वाले नए पेज पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
स्टेप 4: सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर रख लें।
डिजिटल मार्कशीट भी होगी पूरी तरह मान्य
आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र अपना परिणाम DigiLocker (डिजीलॉकर) वेबसाइट या मोबाइल ऐप और UMANG प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी देख सकते हैं। डिजीलॉकर पर उपलब्ध डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित मार्कशीट को पूरी तरह से वैलिड माना जाता है। जब तक स्कूलों की तरफ से छात्रों को उनकी ओरिजिनल हार्डकॉपी मार्कशीट नहीं मिल जाती, तब तक वे इस डिजिटल कॉपी का उपयोग अगली कक्षा में एडमिशन लेने के लिए कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


