CBSE 10th 2nd Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CBSE Digilocker 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम अब किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। छात्र अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर के जरिए तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।

Digilocker CBSE 10th Second Board Result 2026

Digilocker CBSE 10th Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा नई परीक्षा नीति के तहत आयोजित की गई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीबीएसई किसी भी समय कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की कोई निश्चित आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जून- जुलाई 2026 में घोषित कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 के बीच किया गया था, जिसमें देश भर के 6.68 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे, बल्कि 'डिजिलॉकर' (DigiLocker) के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।

डिजिलॉकर: मार्कशीट पाने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका

अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक इतना बढ़ जाता है कि साइट क्रैश हो जाती है या बहुत धीमी चलने लगती है। ऐसे समय में cbseservices.digilocker.gov.in पोर्टल छात्रों के लिए सबसे मददगार साबित होता है।

डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होती है और इसे आप भविष्य में स्कूल या कॉलेज एडमिशन के लिए 'ओरिजिनल डॉक्यूमेंट' के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या है दो बार बोर्ड परीक्षा कराने का नया नियम?

सीबीएसई ने छात्रों पर से मानसिक तनाव कम करने और उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका देने के लिए ‘टू-एग्जाम सिस्टम’ की शुरुआत की है। पहले मुख्य बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा था। इसके बाद जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं थे या किसी विषय में असफल रह गए थे, उन्हें मई में आयोजित हुई इस दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया। नियम के अनुसार, बोर्ड दोनों परीक्षाओं में से छात्र के जिस विषय में ज्यादा नंबर होंगे, उसे ही फाइनल मार्कशीट में शामिल करेगा।

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स (डिजिलॉकर पोर्टल)

आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  1. सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।

2. अपने स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के पिन का उपयोग करके लॉग-इन करें।

3. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त ओटीपी (OTP) भरें।

4. इसके बाद 'Get Documents' सेक्शन में जाकर अपनी क्लास 10वीं की मार्कशीट पर क्लिक करें।

5. आपका डिजिटल रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित सेव कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड