CBSE 10th Result 2026 check Result: सीबीएसीई 10वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें मार्कशीट डाउनलोड

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CBSE Class 10th Result 2026 via Roll Number: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट cbse.gov.in , results.cbse.nic.in पर जाकर रोल नंबर से चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th Result 2026 check Result: सीबीएसीई 10वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें मार्कशीट डाउनलोड

How to Check CBSE 10th Result 2026 by Roll Number wise: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 यहां चेक करें। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं में 93.70 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी। CBSE 10th Result 2026 Live Updates

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट लिस्ट,यहां देखें CBSE का रिजल्‍ट

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

results.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई वेबसाइट results.cbse.nic.in पर 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1- सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर Class X Results 2026 Announced लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब स्टूडेंट रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

स्टेप 4- ऐसा करे का साथ ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5- अब सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट निकालें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

उमंग और डिजिलॉकर पर भी मिलेगी मार्कशीट

सीबीएसई वेबसाइट के अलावा, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट DigiLocker (डिजिलॉकर) ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके अकाउंट एक्टिव करना होगा। इसके अलावा, भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा कौन दे सकेगा

सब्जेक्ट की सीमा : छात्र केवल साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और लैंग्वेजेस में से किन्हीं 3 विषयों में ही अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं।

उपस्थिति अनिवार्य: यदि कोई छात्र पहली मुख्य परीक्षा में 3 या उससे अधिक विषयों में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।