CBSE 10th Result 2026 Out: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, Umang ऐप पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

Apr 15, 2026 04:50 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

CBSE 10th Result 2026 Out : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। अगर वेबसाइट नहीं चल रही है, तो उमंग ऐप के जरिए इन 5 आसान स्टेप्स में अपना स्कोरकार्ड तुरंत चेक करें।

CBSE 10th Result 2026 Out: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, Umang ऐप पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

CBSE 10th Result 2026 Out: CBSE ने 10वीं कक्षा के नतीजों का आखिरकार ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आज लाखों छात्रों के दिल की धड़कन तेज हो गई हैं। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक का इतना भारी दबाव के मद्देनजर भारत सरकार के 'उमंग ऐप' (UMANG App) और डिजिलॉकर के पर 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। यदि आप भी अपने नतीजों को वेबसाइट स्लो होने की टेंशन से दूसरे आसानी से देखना चहाते हैं तो उमंग ऐप के इस्तेमाल से चुटकियों में देख सकते हैं।

उमंग (UMANG) ऐप पर CBSE 10वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें

सबसे पहले अपने फोन में (Play Store या App Store से) UMANG App डाउनलोड करें।

ऐप खोलें और अपना मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन/रजिस्टर कर लें।

ऐप के होम पेज पर ऊपर सर्च बार में जाकर 'CBSE' सर्च करें।

सीबीएसई का सेक्शन खुलने पर '10th Result' वाले लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल नंबर (School No.) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) सही-सही भरें।

नीचे Submit बटन पर क्लिक करें।

डिजिटल मार्कशीट होगी पूरी तरह मान्य

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जब तक फिजिकल सर्टिफिकेट (हार्ड कॉपी) जारी नहीं किए जाते, तब तक सीबीएसई प्लेटफॉर्म से डाउनलोड की गई प्रोविजनल मार्कशीट (Provisional Marksheet) पूरी तरह वैध रहेगी। सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे एडमिशन प्रक्रिया के लिए इन डिजिटल कॉपियों को स्वीकार करें। इस मार्कशीट में छात्र के विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड पॉइंट्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

APAAR ID को लेकर जरूरी अपडेट

रिजल्ट एक्सेस करने के लिए APAAR ID का होना अनिवार्य नहीं है। जिन छात्रों के पास यह आईडी नहीं है, वे अपने सामान्य क्रेडेंशियल्स (जैसे रोल नंबर और स्कूल आईडी) का उपयोग करके उमंग ऐप या वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि, भविष्य की शैक्षिक जरूरतों के लिए अकाउंट को लिंक करने की सलाह दी गई है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।