CBSE 10th Second Exam Result 2026 LIVE: कहां और कैसे चेक कर सकेंगे सीबीएसई 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस सप्ताह जारी हो सकता है। परिणाम में देरी से कई राज्यों में 11वीं में नामांकन अटका हुआ है। नतीजे cbseresults.nic.in के अलावा results.digilocker.gov.in व umang.gov.in पर भी देखे जा सकेंगे।

CBSE 10th Second Exam Result 2026 LIVE: कहां और कैसे चेक कर सकेंगे सीबीएसई 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट

सीबीएसई रिजल्ट

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट इस सप्ताह इसके घोषित होने की पूरी उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा में बैठे 5 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो कर सकता है। इस बार 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के माध्यम से भी अपना स्कोर देख सकेंगे। गौरतलब है कि CBSE ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 से कक्षा 10 के लिए दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की। इसके तहत छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलता है। यह व्यवस्था खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है, जो पहली बोर्ड परीक्षा में अपनी उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं ला सके। ऐसे छात्र दूसरी परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन का मौका पा सकते हैं।

ऐसे चेक करें CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026

1. आधिकारिक CBSE रिजल्ट वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

2. CBSE Class 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

6. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

CBSE 10th Result 2026 Live: 15 से 21 मई तक हुई थी परीक्षा

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के दूसरे सत्र का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 तक किया था। इस परीक्षा में उन छात्रों को शामिल होने का मौका मिला, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। अब परीक्षा में शामिल छात्रों को सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार है।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: यहां देख सकेंगे सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 Live: विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर सीबीएसई दसवीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।

– cbse.gov.in

– cbseresults.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– umang.gov.in

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र SMS सुविधा के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए मोबाइल के मैसेज ऐप में जाकर निर्धारित फॉर्मेट में CBSE10 टाइप करें और इसे CBSE द्वारा निर्धारित आधिकारिक नंबर 77382 99899 पर भेज दें। इसके बाद उसी मोबाइल नंबर पर छात्रों को उनका रिजल्ट SMS के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम पासिंग मार्क्स

CBSE 10th Result 2026 LIVE: परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत प्राप्त करने होंगे। जो छात्र परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करेंगे। उन्हें 10वीं बोर्ड की परीक्षा में फेल माना जाएगा।

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: कैसे चेक कर सकेंगे सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करें।

वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद CBSE 10th 2nd Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।

लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: कौन सा होगा आपका फाइनल स्कोर

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं की दो एग्जाम पॉलिसी के तहत बोर्ड दोनों एग्जाम में मिले मार्क्स की तुलना करेगा। फाइनल मार्कशीट तैयार करते समय हर सब्जेक्ट में ज्यादा स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा। यानी जिस एग्जाम में ज्यादा नंबर आएं है, उसे ही फानइल माना जाएगा।

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: क्या इस वीक सीबीएसई जारी कर देगा परिणाम

CBSE 10th Result 2026 LIVE: अभी तक नतीजों को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा रिजल्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल डेट एवं टाइम की जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, छात्रों की परेशानी को देखते हुए इस वीक में नतीजे आने की उम्मीद है।

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

CBSE 10th Result 2026 LIVE: परिणाम में देरी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पैरेंट्स और स्टूडेंट्स का सीबीएसई पर गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है। लोग लगातार पोस्ट कर रहे हैं और बोर्ड से तीखे सवाल पूछ रहे हैं। एक हताश यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा, "CBSE 10वीं के सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आखिर कब जारी करेगा? ना कोई नोटिफिकेशन है, ना कोई हिंट। बच्चे मायूस होकर बार-बार बस वेबसाइट रिफ्रेश कर रहे हैं। पहले कहा गया था कि 30 जून तक नतीजे आ जाएंगे।" एक अन्य यूजर ने इस पूरी प्रक्रिया की उपयोगिता पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने पूछा, "क्या रिजल्ट में हो रही यह देरी CBSE 10वीं फेज 2 एग्जाम को पूरी तरह से बेमानी नहीं बना रही? अब तक ज्यादातर बच्चे फेज 1 के आधार पर 11वीं में एडमिशन ले चुके हैं। स्ट्रीम चुनी जा चुकी है। पहले टर्म के एग्जाम भी हो गए। अब इस फेज 2 के रिजल्ट का क्या मतलब रह गया है? कृपया समझाएं कि इन छात्रों को इतने लंबे समय तक क्यों लटका कर रखा गया है।"

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द

CBSE 10th Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है। जिन छात्रों ने 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है। लेकिन कहा ज रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में जिन छात्रों ने 10वीं दूसरी परीक्षा दी है, वो अपनी निगाहें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट में देरी से नामांकन अटक

CBSE 10th Result 2026 LIVE: 10वीं के फाइनल रिजल्ट में देरी से बच्चों का नामांकन अटका है। सीबीएसई 10वीं में दूसरी बोर्ड देने वाले लाखों बच्चे ऊहापोह में है। दूसरी बोर्ड रिजल्ट में देरी से वे न तो विषय का चयन कर पा रहे हैं और न ही आगे की तैयारी कर पा रहे हैं। जिन बच्चों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा भी दी है, उसमें दोनों बोर्ड में से जिसमें बेहतर अंक आएगा, वही अंतिम रिजल्ट होगा। मई में ही दूसरी बोर्ड की परीक्षा हुई थी। 30 मई तक कॉपी जांची की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। रिजल्ट में देरी के कारण वे 11वीं में नामांकन नहीं ले पा रहे हैं।

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं

CBSE 10th Result 2026 LIVE: CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुल मिलाकर भी निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। यदि कोई छात्र बहुत कम अंकों से पास होने से चूक जाता है, तो CBSE अपने नियमों के अनुसार ग्रेस मार्क्स देने पर विचार कर सकता है। हालांकि, ग्रेस मार्क्स देने का फैसला पूरी तरह बोर्ड के निर्धारित नियमों और मानदंडों के अनुसार ही लिया जाएगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरCBSE 10th Second Exam Result 2026 LIVE: कहां और कैसे चेक कर सकेंगे सीबीएसई 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट