CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट results.cbse.nic.in पर होगा जारी, यहां मिलेगी मार्कशीट
CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 14 से 20 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करीब करीब पूरा हो चुका है।
CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 14 से 20 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित होने पर cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा विद्यार्थी डिजिलॉकर ( DigiLocker ) व उमंग ऐप ( UMANG App ) से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करीब करीब पूरा हो चुका है। जल्दी परिणाम जारी करने का एक मुख्य कारण यह भी है कि इस साल से 10वीं के लिए दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, जिसका दूसरा चरण मई में प्रस्तावित है। सीबीएसई बोर्ड के बागपत जिला समन्वयक प्रवेश कुमार ने बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा काफी समय पहले संपन्न हो गई है और उत्तर पुस्तिकाओं का भी मूल्यांकन हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है 14 से 20 अप्रैल के आस-पास में 10वीं का परीक्षा का परिणाम बोर्ड की ओर से घोषित किया जा सकता है। 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि अभी मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है।
CBSE Board Class 10th Result 2026 Live: उमंग ऐप के जरिए रिजल्ट कैसे देखें
CBSE Class 10th Result 2026 Live: उमंग पर अपना सीबीएसई रिजल्ट देखने के लिए
उमंग ऐप डाउनलोड करें या web.umang.gov.in पर जाएं।
अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्टर करें
लॉग इन करें और एजुकेशन सेक्शन पर जाएं
‘सीबीएसई’ > ‘सीबीएसई कक्षा 10’ पर क्लिक करें
क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कहां देखें
CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कई अन्य वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।
– cbse.gov.in
– results.nic.in
– results.digilocker.gov.in
– umang.gov.in
CBSE Class 10th Result 2026 Live: कौन दे सकता है सीबीएसई 10वीं सेकेंड चांस एग्जाम
CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं सेकेंड चांस एग्जाम में शामिल होने के लिए यह अनिवार्य है कि छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ हो और कम से कम तीन विषय की परीक्षाएं दी हों। जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे या फेल हुए हैं, वे दूसरी परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।
- सभी पास और योग्य छात्र अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए साइंस, मैथ, सोशल साइंस और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
- इस परीक्षा के लिए सिलेबस वही रहेगा जो आपकी पहली मुख्य परीक्षा के लिए था।
- जिन छात्रों का पहली परीक्षा में परिणाम कंपार्टमेंट आया है, वे सेकंड बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट कैटेगरी के तहत शामिल हो सकते हैं।
- सेकंड परीक्षा के LOC में नए नाम नहीं जोड़े जा सकते।
CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम के लिए आवेदन 31 मार्च तक
CBSE Class 10th Result 2026 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 ( CBSE 10th Second Exam ) के लिए स्कूलों के माध्यम से उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया जारी है। सीबीएसई बोर्ड मई 2026 में दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली के अनुसार पहली बार शुरू की गई है, जिससे छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा जैसे अधिकतम 3 विषयों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, वे छात्र जिन्होंने मुख्य परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में हिस्सा नहीं लिया, इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। एलओसी जमा करने का पहला चरण 18 से 31 मार्च तक चलेगा। परिणाम घोषित होने के अगले दिन से पांच दिन का दूसरा चरण होगा। तीसरे चरण में लेट फीस के साथ दो दिन की अतिरिक्त विंडो दी जाएगी।
CBSE Class 10th Result 2026 Live: ट्यूशन फीस ली तो सख्त कार्रवाई होगी
यह भी बताया कि कई राज्यों से शिकायत आई है कि एलओसी जमा करने के समय विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस मांगी जा रही है, जो नियम विरुद्ध है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल वही परीक्षा शुल्क ले सकते हैं, जो सर्कुलर में निर्धारित है। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएवी नंदराज के प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने कहा, बोर्ड ने अभी सिर्फ एलओसी देने को कहा है। जब छात्र दूसरी परीक्षा के लिए विषयों का चयन करेंगे, तभी विषय के हिसाब से बोर्ड द्वारा तय शुल्क देना होगा। एलओसी के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लेना है।
CBSE Class 10th Result 2026 Live: प्रश्न पत्र शेयर न करें, गोपनीय रखें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को यह भी चेतावनी जारी की है कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को परीक्षा समाप्त होने तक पूरी तरह से गोपनीय रखा जाए। 31 मार्च को जारी एक आधिकारिक नोटिस में, CBSE ने कहा कि परीक्षा समाप्त होने से पहले कोई भी व्यक्ति प्रश्न पत्रों को किसी के साथ साझा न करे, न ही किसी को दिखाए और न ही उनकी प्रतियां अपने पास रखे। शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त नियमों का पालन करें।
CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई ने किया साफ, 10वीं में दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद मिलेगा पासिंग सर्टिफकेट
CBSE Class 10th Result 2026 Live: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र (पासिंग सर्टिफिकेट) पहली बोर्ड परीक्षा के बाद नहीं मिलेगा। दूसरी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद यह विद्यार्थियों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट में भेजा जाएगा। बोर्ड की नई व्यवस्था के अनुसार दसवीं की पहली परीक्षा के परिणाम के बाद केवल मार्कशीट जारी की जाएगी। यह सीधे विद्यार्थियों के डिजिलॉकर अकाउंट पर भेजी जाएगी। मार्कशीट के आधार पर छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यार्थी दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है, तो इसी मार्क शीट के आधार पर संबंधित स्कूल द्वारा प्रवेश दिया जाएगा। कोई भी स्कूल प्रवेश देने से मना नहीं कर सकेगा।
दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद ही विद्यार्थियों को पासिंग प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र मिलने के बाद छात्रों को इसे अपने संबंधित स्कूल में जमा करना होगा। बोर्ड के अनुसार यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि छात्रों के शैक्षणिक भविष्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और उनका प्रवेश सुचारू रूप से हो सके।
CBSE Class 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर (DigiLocker) से डिजिटल मार्कशीट कैसे पाएं
CBSE Class 10th Result 2026 Live: आजकल डिजिटल इंडिया के दौर में आपको अपनी हार्ड कॉपी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप डिजिलॉकर के जरिए अपनी असली डिजिटल मार्कशीट तुरंत पा सकते हैं:
1. सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करके खोलें।
2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
3. अब ‘Issued Documents’ वाले सेक्शन में जाएं।
4. वहां आपको 'Central Board of Secondary Education (CBSE)' का विकल्प चुनना होगा।
5. इसके बाद 'Class 10 Marksheet 2026' पर क्लिक करें।
6. सिस्टम द्वारा मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर) दर्ज करें।
7. आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड होने के लिए तैयार है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
CBSE Class 10th Result 2026 Live: कहां और कैसे चेक करें सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट
CBSE Class 10th Result 2026 Live: वेबसाइट के जरिए रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स:
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in खोलें।
2. होमपेज पर आपको “CBSE Class 10 Result 2026” का एक सीधा लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी बिल्कुल सही सही भरें।
4. सारी जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका शानदार रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कब, पिछले 5 सालों का ट्रेंड क्या कहता है
CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं परीक्षा इस साल दो बार होनी है। अगली परीक्षा मई में प्रस्तावित है। ऐसे में सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द ही आएगा। पिछले कुछ सालों के इतिहास पर नजर डालें , नतीजे कब कब आए।
2025: 13 मई, 2025
2024: 13 मई, 2024
2023: 12 मई, 2023
2022: 22 जुलाई, 2022
2021: 3 अगस्त, 2021
CBSE Class 10th Result 2026 Live: उमंग और डिजिलॉकर पर भी मिलेगी मार्कशीट
CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई वेबसाइट के अलावा, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट DigiLocker (डिजिलॉकर) ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके अकाउंट एक्टिव करना होगा। इसके अलावा, भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
CBSE Class 10th Result 2026 Live: पहले सीबीएसई 10वीं रिजल्ट आने के आसार
CBSE Class 10th Result 2026 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं के नतीजों की घोषणा करने वाला है। देशभर के करीब 35 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर स्कोरकार्ड अपलोड करेगा। ताजा अपडेट्स के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। रिजल्ट की सटीक तारीख जल्द आएगी।