CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट results.cbse.nic.in पर होने वाला है जारी, DigiLocker पर मिलेगा Link

CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 से 20 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करीब करीब पूरा हो चुका है।

CBSE 10th Result 2026  : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट results.cbse.nic.in पर होने वाला है जारी, DigiLocker पर मिलेगा Link

CBSE 10th Result 2026 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CBSE 10th Result 2026 Updates : सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 से 20 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित होने पर cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा विद्यार्थी डिजिलॉकर ( DigiLocker ) व उमंग ऐप ( UMANG App ) से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीबीएसई 10वीं परिणाम के इंतजार के बीच डिजिलॉकर पर नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। डिजिलॉकर पर आए एक अपडेट में दावा किया गया है कि CBSE 10वीं क्लास के नतीजे जल्द ही आने वाले हैं। जिन स्टूडेंट्स का अपार आईडी ( APAAR ID ) सीबीएसई के रिकॉर्ड्स से पहले से ही लिंक है, वे अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर कर सकेंगे। ऐसे स्टूडेंट्स को अपने आधार कार्ड नंबर से डिजिलॉकर पर लॉग इन करना होगा। अगर किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा।

सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करीब करीब पूरा हो चुका है। जल्दी परिणाम जारी करने का एक मुख्य कारण यह भी है कि इस साल से 10वीं के लिए दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, जिसका दूसरा चरण मई में प्रस्तावित है। सीबीएसई बोर्ड के बागपत जिला समन्वयक प्रवेश कुमार ने बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा काफी समय पहले संपन्न हो गई है और उत्तर पुस्तिकाओं का भी मूल्यांकन हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है 15 से 20 अप्रैल के आस-पास में 10वीं का परीक्षा का परिणाम बोर्ड की ओर से घोषित किया जा सकता है। 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि अभी मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है।

CBSE 10th Result 2026 Live: वेबसाइट से मिलेगी प्रोविजनल मार्कशीट

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई की ओर से वेबसाइट पर जारी ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल मार्कशीट होगी। विद्यार्थियों को फाइनल मार्कशीट बाद में स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएंगी।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: 25 लाख विद्यार्थी कर रहे नतीजों का इंतजार

CBSE 10th Result 2026 Live: CBSE की दसवीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 25,08,319 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं थीं। इसके अलावा 83 विषयों के लिए कुल 8,075 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: कब जारी होंगे CBSE दसवीं के परिणाम?

CBSE 10th Result 2026 Live: हालांकि सीबीएसई की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड कभी भी CBSE दसवीं के परिणाम जारी कर सकता है। DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में छात्रों से अपील किया है कि वे रिजल्ट घोषित होने का इंतजार करने के बजाय अपना अकाउंट सेट अप कर लें।

पोस्ट में लिखा है, "CBSE कक्षा 10 के रिजल्ट जल्द ही आने वाले हैं। रिजल्ट के दिन तक इंतज़ार न करें, अभी अपना DigiLocker अकाउंट सेट अप करें और तैयार रहें। जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से जुड़ी हुई है, उन्हें अपनी मार्कशीट DigiLocker के 'Issued Documents' सेक्शन में मिलेगी।"

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: CBSE ने जारी की है एडवाइजरी

CBSE 10th Result 2026 Live: CBSE ने दसवीं के नतीजों को लेकर छात्रों, अभिभावकों और मीडिया प्लेटफॉर्म से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी भी बिना पुष्टि के शेयर करने से बचें। एडवाइजरी में परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की ही अपील की गई है।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: यहां देखें सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 Live: विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

– cbse.gov.in

– cbseresults.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– umang.gov.in

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: कॉल के जरिए कैसे देखें सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट?

CBSE 10th Result 2026 Live: IVRS यानी इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के जरिए CBSE Class 10th का रिजल्ट देखने के लिए दिल्ली के लोकल सब्सक्राइबर 24300699 डायल कर सकते हैं।

वहीं देश के दूसरे हिस्सों के सब्सक्राइबर 011-24300699 डायल करें।

सब्जेक्ट वाइस नंबर जानने के लिए, वॉइस निर्देशों का पालन करते हुए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर डालें।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें विद्यार्थी?

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। अगर कोई विद्यार्थी रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकता है। वेरिफिकेशन विंडो आमतौर पर रिजल्ट घोषित होने के 5 दिन बाद खुलती है।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट से पहले तैयार रखें ये क्रेडेंशियल्स

CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी वेबसाइट या ऐप खोलने से पहले तह सुनिश्चित कर लें कि उनके पास उनका रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID तैयार हों।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट के बाद कैसे काम आएगी 'टू-बोर्ड स्कीम’?

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई की 'टू-बोर्ड स्कीम' के तहत, हर छात्र के पास 3 विषयों में दोबारा परीक्षा देने का विकल्प होगा। कोई भी छात्र इसके जरिए इन विषयों में अपने स्कोर में सुधार करने की कोशिश कर सकता है।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: स्कूलों को कैसे मिलेंगे सभी छात्रों के नतीजे?

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई स्कूलों में नामांकित 10वीं के सभी छात्रों के नतीजे स्कूल की ईमेल ID पर भेजेगा। CBSE बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि स्कूलों को उनके स्कूल के नतीजे उन ईमेल ID पर अपने-आप मिल जाएंगे जो पहले से ही बोर्ड के पास रजिस्टर्ड हैं।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: एंड्रॉयड, iOS या Windows पर डाउनलोड कर सकते हैं Umang ऐप

CBSE 10th Result 2026 Live: छात्र अपना रिजल्ट Umang ऐप पर भी देख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड, iOS और Windows तीनों के साथ कम्पैटिबल है। इन स्टेप्स को फॉलो करके उमंग मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 10वीं के नतीजे देख सकते हैं:

स्टेप 1: Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: रजिस्टर करें और लॉग इन करें।

स्टेप 3: “CBSE” टाइप करें और “Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” विकल्प चुनें।

स्टेप 4: डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट को लेकर अपने सवाल पूछ सकते हैं विद्यार्थी

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई ने रिजल्ट से जुड़े सवालों के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विद्यार्थी नीचे दिए गए ईमेल ID और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

टेलीफोन: 011-22509256, 22509257, 22509258, 22509259

CBSE हेल्पलाइन नंबर: 1800-11-8002

ईमेल-ID: info[dot]cbse[at]gov[dot]in

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: पिछले 5 साल में कितना रहा पास प्रतिशत, जानें पूरा आंकड़ा

CBSE 10th Result 2026 Live: CBSE के पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो पास प्रतिशत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2024 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 93.60% और कक्षा 12 का 87.98% रहा, जबकि 2023 में यह क्रमशः 93.12% और 87.33% था। साल 2022 में कक्षा 10 का रिजल्ट 94.40% और कक्षा 12 का 92.71% दर्ज किया गया। वहीं 2021 में कोरोना काल के दौरान पास प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा, जहां कक्षा 10 में 99.04% और कक्षा 12 में 99.37% छात्र पास हुए। इससे पहले 2020 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 91.46% और कक्षा 12 का 88.78% रहा था।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: 10वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक, मिनटों में मिलेगा स्कोरकार्ड

CBSE 10th Result 2026 Live: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आसानी से आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट खोलें, फिर होमपेज पर दिए गए Class 10 Result लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें, जिससे आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए सेव रखना जरूरी है।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: उमंग ऐप के जरिए रिजल्ट कैसे देखें

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 Live: उमंग पर अपना सीबीएसई रिजल्ट देखने के लिए,

उमंग ऐप डाउनलोड करें या web.umang.gov.in पर जाएं।

अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्टर करें

लॉग इन करें और एजुकेशन सेक्शन पर जाएं

‘सीबीएसई’ > ‘सीबीएसई कक्षा 10’ पर क्लिक करें

क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: स्कूलों को दी गई है एक्सेस कोड डाउनलोड करने की जानकारी

CBSE 10th Result 2026 Live: बोर्ड की ओर से एक्सेस कोड डाउनलोड करने की भी जानकारी क्रमवार तरीके दी गई है। स्कूल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पर जाकर एक्सेस कोड डाउनलोड करने की विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: पिछली बार का सीबीएसई 10वीं रिजल्ट राज्यवार प्रदर्शन

CBSE 10th Result 2026 Live: पिछली बार का सीबीएसई 10वीं रिजल्ट राज्यवार प्रदर्शन

राज्य - पास प्रतिशत

अरुणाचल प्रदेश - 66.33

असम - 95.13

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 94.88

आंध्र प्रदेश- 99.73

बिहार- 91.78

छत्तीसगढ़- 90.52

चंडीगढ़- 88.50

दमन और दीव- 92.86

दिल्ली- 94.80

दादरा और नगर हवेली- 89.63

विदेशी स्कूल- 98.55

गोवा- 99.41

गुजरात- 96.73

हरियाणा- 92.32

हिमाचल प्रदेश- 97.26

झारखंड- 92.16

जम्मू और कश्मीर- 98.19

कर्नाटक- 98.90

केरल- 99.86

लद्दाख- 74.73

लक्षद्वीप- 90.69

मेघालय- 96.35

मणिपुर- 88.93

मध्य प्रदेश- 92.71

महाराष्ट्र- 96.61

मिजोरम- 93.02

नागालैंड- 97.19

ओडिशा- 92.40

पंजाब- 94.49

पुडुचेरी- 88.66

राजस्थान- 94.88

सिक्किम- 79.97

त्रिपुरा- 86.92

तेलंगाना- 99.83

तमिलनाडु- 99.86

उत्तराखंड- 92.99

उत्तर प्रदेश- 90.27

पश्चिम बंगाल- 94.93

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल सीबीएसई 10वीं में जेएनवी अव्वल था

CBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में जवाहर नवोदय विद्यालयों का रिजल्ट केवी, सरकारी, प्राइवेट स्कूलों से अच्छा रहा है। यहां देखें रिजल्ट

जेएनवी - 99.49 फीसदी

केवी - 99.45 फीसदी

इंडिपेंडेंट - 94.17 फीसदी

एसटीएसएस- 91.53 फीसदी

सरकारी स्कूल - 89.26 फीसदी

सरकारी सहायता प्राप्त - 83.94 फीसदी

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: क्या इस बार लड़कियां आगे रहेंगी

CBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल लड़कियां 95 फीसदी पास हुईं थी जबकि लड़के 92.63 फीसदी पास हुए थे। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37 फीसदी अधिक रहा था। ट्रांसजेंडर वर्ग का रिजल्ट 95 फीसदी रहा था।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: सबसे पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी मिलेगी

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई के नए बदलाव के तहत छात्रों को सबसे पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी मिलेगी। इस चरण के माध्यम से छात्र प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंकों के साथ-साथ अपने उत्तरों की समीक्षा करने में सक्षम होंगे। एक बार जब छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा कर लेते हैं, तो वे चुन सकते हैं कि वे आगे मार्क्स वेरिफिकेशन व इवेल्यूएशन कराना चाहते हैं या नहीं।

Share

CBSE Result 2026 Live: सीबीएसई ने बदला नियम, रीचेकिंग से पहले मिलेगी आंसरशीट की फोटोकॉपी

CBSE Result 2026 Live: सीबीएसई ने पिछले साल परिणाम के बाद की गतिविधियों के क्रम में बदलाव किया था। सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए छात्र सबसे पहले मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका देख सकेंगे। इसके बाद अंक सत्यापन (मार्क्स वेरिफिकेशन ) और पुनर्मूल्यांकन (रीइवेल्यूएशन) के लिए आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई ने वर्तमान में जो नियम था उसमें बदलाव करते हुए यह नया नियम लागू किया है। अब तक पहले अंकों का सत्यापन होता था। इसके बाद मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद पुनर्मूल्यांकन होता था। बोर्ड ने यह बदलाव करते हुए कहा है कि छात्रों को उन्हें दिए गए अंकों की स्पष्टता के लिए पहले उन्हें उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट

स्टेप-1: 'डिजिलॉकर' ऐप डाउनलोड करें या digiLocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप-2: सीबीएसई एग्जामिनेशन पर जाएं।

स्टेप 3: रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) दर्ज करें।

स्टेप-4: सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।

स्टेप-5: आपको स्क्रीन पर अपनी मार्कशीट दिख जाएगी।

Share

CBSE Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से कैसे करें डाउनलोड

CBSE Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से कैसे करें डाउनलोड

डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे देखें

1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें

सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें. चाहें तो सीधे results.digilocker.gov.in वेबसाइट भी खोल सकते हैं.

2. लॉगइन करें या नया अकाउंट बनाएं

अगर आपका DigiLocker पर पहले से अकाउंट है, तो यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.

नया अकाउंट बनाने के लिए आपको आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी. OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें.

3. 'CBSE Board Result' सेक्शन पर जाएं

होमपेज पर “Results” या “Education” सेक्शन में जाएं.

यहां आपको “CBSE X and CBSE XII Examination” का विकल्प मिलेगा — उस पर क्लिक करें.

4. परीक्षा की जानकारी भरें

रोल नंबर दर्ज करें

परीक्षा वर्ष चुनें

छात्रों को जन्म तिथि भी भरनी होगी

5. रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई वेबसाइट results.cbse.nic.in पर 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1- सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर Class X Results 2026 Announced लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब स्टूडेंट रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

स्टेप 4- ऐसा करे का साथ ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5- अब सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट निकालें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: पिछली बार सीबीएसई 10वीं रिजल्ट - किस रीजन का क्या रहा था

CBSE 10th Result 2026 Live: पिछली बार सीबीएसई 10वीं रिजल्ट - किस रीजन का क्या रहा था

त्रिवेन्द्रम - 99.79%

विजयवाड़ा - 99.79%

बेंगलुरु - 98.90%

चेन्नई - 98.71%

पुणे - 96.54%

अजमेर - 95.44%

दिल्ली पश्चिम - 95.24%

दिल्ली पूर्व - 95.07%

चंडीगढ़ - 93.71%

पंचकूला - 92.77%

भोपाल - 92.71%

भुवनेश्वर - 92.64%

पटना (- 91.90%

देहरादून - 91.60%

प्रयागराज - 91.01%

नोएडा - 89.41%

गुवाहाटी - 84.14%

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई रिजल्ट 2025 में 10वीं की परीक्षा में दिल्ली पश्चिम क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा था

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई रिजल्ट 2025 में 10वीं की परीक्षा में दिल्ली पश्चिम क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा था

पंजीकृत: 128572

उपस्थित: 127861

पास: 121776

पास प्रतिशत: 95.24 प्रतिशत।

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछली बार दिल्ली ईस्ट रीजन के छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया था

CBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछली बार दिल्ली ईस्ट रीजन के छात्रों ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.07 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

पंजीकृत: 200129 छात्र

उपस्थित: 199180

उत्तीर्ण: 180362

पास प्रतिशत: 95.07 प्रतिशत।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: पिछली बार 45,000 से अधिक छात्रों को 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले थे

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं में कुल 45516 या 1.92 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे।

Share

CBSE 10th Result 2026 LIVE: 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे

CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में 199944 या 8.43 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक दिखने लगेगा

CBSE 10th Result 2026 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक जल्द ही दिखने लगेगा। रिजल्ट अपलोड होने की उम्मीद है। results.cbse.nic.in ,Digilocker , Umang ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Share

CBSE Class 10th Results 2026 Live: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CBSE Class 10th Results 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे, बल्कि 'डिजिलॉकर' (DigiLocker) के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।

डिजिलॉकर: मार्कशीट पाने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका

अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक इतना बढ़ जाता है कि साइट क्रैश हो जाती है या बहुत धीमी चलने लगती है। ऐसे समय में cbseservices.digilocker.gov.in पोर्टल छात्रों के लिए सबसे मददगार साबित होता है।

डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होती है और इसे आप भविष्य में स्कूल या कॉलेज एडमिशन के लिए 'ओरिजिनल डॉक्यूमेंट' के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे काम करेगा '6-अंकों का सिक्योरिटी पिन'?

सीबीएसई ने छात्रों के डेटा की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए 'सिक्योरिटी पिन' सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को उनके छात्रों के लिए 6 अंकों का एक विशेष सिक्योरिटी पिन भेज दिया है। बिना इस पिन के आप डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट पूरी तरह एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे। रिजल्ट से पहले ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर अपना यूनिक सिक्योरिटी पिन प्राप्त कर लें, ताकि रिजल्ट के दिन उन्हें देरी न हो।

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स (डिजिलॉकर पोर्टल)

आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।

2. अपने स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के पिन का उपयोग करके लॉग-इन करें।

3. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त ओटीपी (OTP) भरें।

4. इसके बाद 'Get Documents' सेक्शन में जाकर अपनी क्लास 10वीं की मार्कशीट पर क्लिक करें।

5. आपका डिजिटल रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित सेव कर सकते हैं।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

CBSE 10th Result 2026 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। लॉगिन क्रेडेंशियल निम्नलिखित है-

रोल नंबर

स्कूल नंबर (स्कूल कोड)

एडमिट कार्ड आईडी

जन्म तिथि

सुरक्षा पिन (स्क्रीन पर कैप्चा कोडः

यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालांकि, सीबीएसई से लिंक APAAR ID वाले छात्रों को परिणाम प्रकाशित होने के बाद DigiLocker के 'जारी किए गए दस्तावेज' सेक्शन में अपनी मार्कशीट प्राप्त हो जाएगी।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: पिछली बार 45,000 से अधिक छात्रों को 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले थे

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं में कुल 45516 या 1.92 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे।

Share

CBSE Board Class 10th Result 2026 Live: उमंग ऐप क्या है

CBSE Board Class 10th Result 2026 Live: उमंग ऐप को डिजिटल इंडिया पहल के तहत ई-गवर्नेंस सेवाओं तक केंद्रीकृत पहुंच देने के लिए लॉन्च किया गया था। स्टूडेंट्स इस ऐप का इस्तेमाल करके अपने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड रिजल्ट 2026 को आसानी से देख सकते हैं।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: परिणाम के बाद की प्रक्रिया: कंपार्टमेंट और री-चेकिंग

CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट घोषित होने के बाद, यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो बोर्ड उसे वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का मौका देगा। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन जुलाई के आसपास किया जाएगा।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: क्या सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कल 15 अप्रैल को आएगा

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट इसी सप्ताह कभी भी जारी किया जा सकता है। लेकिन यह कल यानी 15 अप्रैल को जारी हो सकता है या नहीं, इसे लेकर बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड 15 अप्रैल के आसपास 10वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। स्टूडेंट्स को ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करने की सलाह दी जाती है।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं की मार्कशीट पर जरूर चेक करें ये डिटेल्स

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट पर जरूर चेक करें ये डिटेल्स

स्टूडेंट का नाम

माता का नाम

पिता का नाम

स्कूल कोड

स्कूल का नाम

सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

कुल प्राप्त अंक

ग्रेड/पासिंग डिविजन

रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: इस साल टॉपर लिस्ट जारी होगी या नहीं

CBSE 10th Result 2026 Live: CBSE पिछले कुछ वर्षों से आधिकारिक टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा है। बोर्ड का उद्देश्य छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा कम करना है। हालांकि क्षेत्रीय स्तर पर स्कूल टॉपर की जानकारी सामने आ सकती है।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं 12वीं में सामान्य ग्रेडिंग सिस्टम की जगह पॉजिशनल ग्रेडिंग सिस्टम लागू करता है। पॉजिशनल ग्रेडिंग दिखाती है कि आप पास हुए बच्चों में कहां पर खड़े हैं। जैसे सबसे अच्छा ग्रेड ए1 होता है। पॉजिशनल ग्रेडिंग सिस्टम में अगर किसी को ए1 ग्रेड मिलता तो इसका मतलब यह नहीं होगा कि उसने 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किए हैं। बल्कि इसका मतलब यह होगा कि वह सबसे अधिक अंक लाने वाले टॉप के साढ़े 12 प्रतिशत (1/8) बच्चों में शामिल हैं। सीबीएसई मार्क्स वाइज घटते क्रम में बच्चों की लिस्ट बनाता है। उसमें टॉप के साढ़े 12 प्रतिशत बच्चों को ए1 ग्रेड दिया जाएगा। फिर अगले साढ़े 12 प्रतिशत बच्चों को ए2 ग्रेड देगा। इसी तरह कम होते मार्क्स के क्रम में बच्चों को ग्रेड मिलते जाएंगे।

Share

CBSE 10th Result 2026 Live: क्या है दो बार सीबीएसई 10वीं परीक्षा का नियम

CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं परीक्षा में जो छात्र एक, दो या उससे अधिक विषयों में फेल होंगे, उन्हें दूसरे चरण की सीबीएसई 10वीं परीक्षा में बैठकर पास होने का मौका मिलेगा। जो स्टूडेंट्स अपने पहले चरण की परीक्षा के मार्क्स से असंतुष्ट होंगे, उन्हें दूसरी चरण की परीक्षा में बैठकर अपना स्कोर सुधारने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स तीन सब्जेक्ट (साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस, लैंग्वेज) में मार्क्स सुधार सकते हैं या कम्पार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। इंटरनल असेसमेंट पहले एग्जाम से पहले सिर्फ एक बार होगा और यह दोनों अटेम्प्ट पर लागू होगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरCBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट results.cbse.nic.in पर होने वाला है जारी, DigiLocker पर मिलेगा Link