cbseresults.nic.in CBSE 12th Result 2024 OUT LIVE : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट यहां रोल नंबर डालकर करें चेक, Direct Link

CBSE 12th Result 2024 Live Updates : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।  12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic

cbseresults.nic.in CBSE 12th Result 2024 OUT LIVE : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट यहां रोल नंबर डालकर करें चेक, Direct Link

result live

| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 13 May 2024 01:42 PM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CBSE 12th Result 2024 OUT LIVE :: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।  12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार भी लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। वर्ष 2024 के 12वीं बोर्ड के नतीजों में 91.52 फीसद लड़कियां पास हुई हैं। जबकि लड़कों की पास फीसद 85.12 फीसद रही है। पिछले वर्ष 2023 में लड़कियों की पास फीसद 90.68 फीसद और लड़कों की पास फीसद 84.67 फीसद दर्ज हुई थी। परिणाम आने के बाद दिल्ली समेत अन्य राज्यों में छात्र स्कूल में पहुंचने लगे हैं। बोर्ड की वेबसाइट में नतीजे चेक करने के बाद अभिभावकों के साथ भी 12वीं के छात्र स्कूल पहुंच रहे हैं। दिल्ली रिजन का सभी विषयों में पास फीसद 94.97 फीसदी दर्ज हुआ है। इस वर्ष 2024 में कुल 1633730 छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 1621224 छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 1426420 छात्र पास हुए हैं। इस वर्ष सभी विषयों में कुल पास फीसद 87.98 फीसद रहा। जबकि पिछले वर्ष 2023 में 1680256 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इसमें 1660511 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 1450174 छात्र पास हुए थे। इसके तहत पिछले वर्ष 2023 में 87.98 फीसद छात्र पास हुए थे।इससे पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद आएगा। लेकिन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट  DigiLocker कोड्स  और उमंग एप से भी चेक किया जा सकता है। 

वर्ष 2023 की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.12 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियां 94.25 फीसदी और लड़के 92.72 फीसदी पास हुए थे। सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी। स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी। अगर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की बात करें तो पिछले साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.33 फीसदी रहा था। लड़कियां 90.68 फीसदी और लड़के 84.67 फीसदी पास हुए। सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों रिजल्ट में त्रिवेन्द्रम रीजन टॉप पर रहा था।

13 May 2024, 01:42:40 PM IST

CBSE 10th Result 2024 Live: इस साल 10वीं के पास प्रतिशत में हुई 0.48% की बढ़ोतरी

CBSE 10th Result 2024 Live: इस वर्ष, कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास प्रतिशत 93.60% है, जो पिछले वर्ष के  से 0.48% अधिक है। पिछले साल कक्षा 10वीं में 93.12% छात्र सफल हुए थे।

Share
13 May 2024, 01:25:57 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: 12वीं के बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी जारी हो गया है

CBSE 12th Result 2024 Live: 12वीं के बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी जारी हो गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Share
13 May 2024, 01:25:25 PM IST

CBSE 10th Result 2024 Live: कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.60% छात्र हुए सफल

CBSE 10th Result 2024 Live: इस साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत  93.60% रहा है। लड़कियों का  पास प्रतिशत 94.25% और  लड़कों का पास प्रतिशत 92.27% है।

Share
13 May 2024, 01:24:55 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: गाजियाबाद में सीबीएसई 12वीं कक्षा में सेंट टेरेसा स्कूल की नितिमा और केडीबी स्कूल की राधिमा ने 99.6 फीसदी अंक

CBSE 12th Result 2024 Live:  गाजियाबाद में सीबीएसई 12वीं कक्षा में सेंट टेरेसा स्कूल की नितिमा और केडीबी स्कूल की राधिमा ने 99.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

Share
13 May 2024, 12:55:48 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: सीबीएसई स्कूलवाइज रिजल्ट यहां देखें

CBSE 12th Result 2024 Live: सीबीएसई स्कूलवाइज रिजल्ट यहां देखें

CTSA: 99.23 प्रतिशत

जवाहर नवोदय विद्यालय: 98.90 प्रतिशत

केंद्रीय विद्यालय: 98.81 प्रतिशत

सरकारी सहायता प्राप्त: 91.42 प्रतिशत

सरकारी: 88.23 प्रतिशत

स्वतंत्र: 87.70 प्रतिशत

Share
13 May 2024, 12:31:48 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: सीबीएसई 12वीं क्लास में तकरीबन 24068 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें 95 प्रतिशत या ज्यादा मार्क्स हैं

CBSE 12th Result 2024 Live: सीबीएसई 12वीं क्लास में तकरीबन 24068 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें 95 प्रतिशत या ज्यादा मार्क्स मिले हैं। ये कुल पास छात्रों का 1.48 प्रतिशत है।

Share
13 May 2024, 12:23:34 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live:   पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली का कैसा रहा 12वीं सीबीएसई का रिजल्ट

CBSE 12th Result 2024 Live:   पूर्वी दिल्ली में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.51 प्रतिशत है और पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में यह 95.64 प्रतिशत है। 12वीं कक्षा का रिजल्ट cbseresults.nic.in पर घोषित किया गया है।

Share
13 May 2024, 12:21:26 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: इस साल 7.54% छात्रों की आई कंपार्टमेंट


CBSE 12th Result 2024 Live: 12वीं कक्षा परीक्षा में उपस्थित हुए कुल छात्रों में से 122170 या 7.54 प्रतिशत को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।

Share
13 May 2024, 12:20:41 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live:  डीयू के स्नातक पाठ्यक्रमों के पंजीकरण जल्द शुरू होंगे

CBSE 12th Result 2024 Live: सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे आने बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों के पंजीकरण भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। डीयू के अधिकारियों के अनुसार मई के अंतिम माह या जून के पहले सप्ताह में स्नातक पाठ्यक्रमों के पंजीकरण को शुरू करने की रणनीति बनाई जाएगी। छात्रों को किसी भी रूप से असुविधा न हो, इसके मद्देनजर दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएं।

Share
13 May 2024, 12:19:03 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: इस साल कक्षा 12वीं के पास प्रतिशत में हुई 0.65 प्रतिशत अंक की वृद्धि

CBSE 12th Result 2024 Live:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के इस साल के कक्षा 12वीं  के रिजल्ट में पिछले वर्ष की तुलना में 0.65 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है और सभी विषयों में 90% और 95% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है।...

Share
13 May 2024, 12:15:46 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: यहां देखें रीजन वाइज पास प्रतिशत

CBSE 12th Result 2024 Live: कक्षा  12वीं के नतीजों के तहत 99.91%  के साथ त्रिवेंद्रम टॉप पर रहा। इसके बाद विजयवाड़ा 99.04%, चेन्नई 98.47% बेंगलुरु 96.95%, फिर दिल्ली वेस्ट रीजन का पास प्रतिशत 95.64%, दिल्ली ईस्ट का पास प्रतिशत 94.51%, चंडीगढ़ का 91.09%, पंचकुला काा 90.26%, पुणे का 89.78%, अजमेर का 89.53%, देहरादून का 83.82%, भुवनेश्वर का 83.34%  और भोपाल का 82.46 %  दर्ज हुआ।

Share
13 May 2024, 12:10:36 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: स्टूडेंट्स DigiLocker पर ऐसे देख सकेंगे 12वीं के नतीजे


CBSE 12th Result 2024 Live: सीबीएसई ने स्कूलों के लिए डिजिलॉकर के 6 अंकों के एक्सेस कोड जारी कर दिए हैं। वहीं स्कूल प्रशासन प्रत्येक छात्रों को व्यक्तिगत रूप से एक्सेस कोड आवंटित करेगा। आइए जानते हैं, छात्र DigiLocker पर कैसे अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1-   सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbs

स्टेप 2- अब "Get Started with Account Confirmation" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब अपनी कक्षा चुनें।

स्टेप 4- अपना स्कूल कोड, रोल नंबर और आपके स्कूल से दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड दर्ज करें।

स्टेप 5- अब "Next" पर क्लिक करें।

स्टेप 6- अब अपना अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 7- अब  "Submit" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 8- अपनी "Date of Birth" दर्ज करें (केवल कक्षा 12वीं के लिए)।

स्टेप 9- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।

स्टेप 10- अब ओटीपी को सबमिट करें।

स्टेप 11- आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।

स्टेप 12- अब "Go to DigiLocker Account" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 13- जिसके बाद "Issued Documents Section" पर जाएं।

स्टेप 14- सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आपको स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

 

 

Share
13 May 2024, 12:01:22 PM IST

CBSE 12th Result 2024 Live : रिजल्ट उमंग ऐप पर भी

CBSE 12th Result 2024 Live : अगर वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक वॉल्यूम है और आप रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो आप एसएमएस या उमंग ऐप के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि सीबीएसई ने इतने बढ़े ट्रैफिक को देखने के लिए भी कदम उठाए हैं।

Share
13 May 2024, 11:57:27 AM IST

CBSE 12th Result 2024 Live : 10वीं का रिजल्ट भी आज आने की संभावना

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी आज जारी होने की संभावना है, हालांकि सीबीएसई ने अभी कोई अपडेट नहीं दिया है।

Share
13 May 2024, 11:50:32 AM IST

CBSE 12th Result 2024 Live : सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में दिल्ली का प्रदर्शन

CBSE 12th Result 2024 Live : दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। 

Share
13 May 2024, 11:42:38 AM IST

CBSE 12th Result 2024 Live : सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में बेटियां आगे

CBSE 12th Result 2024 Live : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा।

Share
13 May 2024, 11:41:34 AM IST

CBSE 12th Result 2024 Live : सीबीएसई 12वीं में 87.98 प्रतिशत पास

CBSE 12th Result 2024 Live : सीबीएसई 12वीं में 87.98 प्रतिशत पास
पंजीकृत विद्यार्थी: 1633730
बैठे: 1621224
पास: 1426420
पास प्रतिशत: 87.98 प्रतिशत

Share
13 May 2024, 11:38:01 AM IST

CBSE 12th Result 2024 Live : सीबीएसई ने नहीं जारी की टॉपरों की लिस्ट

CBSE 12th Result 2024 Live : सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस वर्ष भी टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की है।  पिछले वर्ष भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी। स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी। 

Share
13 May 2024, 11:35:51 AM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट यहां चेक करें

CBSE 12th Result 2024 Live : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वेबसाइट्स और ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
cbseresults.nic.in
cbse.nic.in
cbse.gov.in
digilocker.gov.in
results.gov.in
DigiLocker
UMANG
 

Share
13 May 2024, 11:34:56 AM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: cbseresults.nic.in पर ऐसे चेक करें नतीजे

CBSE 12th Result 2024 Live: ऐसे चेक करें 12वीं के नतीजे
स्टेप-1 - सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर क्लिक करें।
स्टेप-2 -  होम पेज पर जाकर कक्षा 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3 -  अपनी क्लास को सिलेक्ट और लॉग इन डिटेल्स सब्मिट करें
स्टेप-4 -  CBSE रिजल्ट देखें और इसका प्रिंट आउट भी ले लें।

Share
13 May 2024, 11:33:07 AM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी

CBSE 12th Result 2024 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। नतीजे  cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Share
13 May 2024, 11:32:25 AM IST

CBSE 12th Result 2024 Live: डिजिलॉकर अकाउंट पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट व सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे

CBSE 12th Result 2024 Live: स्टूडेंट्स अब एक छह अंकों के सिक्योरिटी पिन के जरिए डिजिलॉकर ( DigiLocker ) से अपनी मार्कशीट कम सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। यह छह अंकों का सिक्योरिटी पिन उन्हें अपने स्कूल से मिलेगा। इस पिन की मदद से स्टूडेंट्स डिजिलॉकर अकाउंट पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट व सर्टिफिकेट समेत विभिन्न एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर पाएंगे।

Share
13 May 2024, 09:25:59 AM IST

CBSE 10th, 12th results 2024 live: अब सीबीएसई परीक्षा के बाद छात्रों की काउंसिलिंग कराई जाएगी

CBSE 10th, 12th results 2024 live: अब सीबीएसई परीक्षा के बाद छात्रों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। 12वीं के बाद छात्रों के समक्ष कई विकल्प होते हैं। इन विकल्पों में उनके लिए कौन सी सही राह है, इसके बारे में काउंसिलिंग के दौरान बताया जाएगा। इसके अलावा 10वीं पास करने वाले छात्रों को बताया जाएगा कि 11वीं में उनके लिए कौन सा विषय सही रहेगा।

Share
13 May 2024, 08:23:32 AM IST

CBSE 10th, 12th results 2024 live: रिजल्ट 20 मई, 2024 के बाद या पहले

CBSE 10th, 12th results 2024 live: सीबीएसई रजल्ट को लेकर पहले ही सूचित कर दिया है कि रिजल्ट 20 मई, 2024 के बाद जारी किए जाएंगे। सीबीएसई रिजल्ट की तैयारी और घोषणा को लेकर काम कर रहा है, प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट कभी भी जारी कर दिए जाएंगे।

Share
13 May 2024, 06:50:28 AM IST

CBSE 10th, 12th results 2024 live: सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को अपने रोल कोड, रोल नंबर की जरूरत

CBSE 10th, 12th results 2024 live: सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को अपने रोल कोड, रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का इस्तेमाल करना होगा। ये जानकारियां बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड पर दी गई हैं, इसलिए अपना रोल नंबर ध्यान से अपने पास रखें, या ्इसकी फोटो अपने मोबाइल पर रखें।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsकरियरcbseresults.nic.in CBSE 12th Result 2024 OUT LIVE : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट यहां रोल नंबर डालकर करें चेक, Direct Link