CBSE 10th 12th Result 2025 Direct Link : डाउनलोड सीबीएसई 10वीं रिजल्ट मार्कशीट, यहां डालें रोल नंबर

CBSE Board 10th 12th Result 2025 Live, cbse.nic.in result , cbseresults.nic.in : सीबीएसई ने 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जारी कर दिया गया है। डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी नतीजे देखे जा सकते हैं।

CBSE 10th 12th Result 2025 Direct Link : डाउनलोड सीबीएसई 10वीं रिजल्ट मार्कशीट, यहां डालें रोल नंबर

cbse result 10th

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CBSE Board 10th 12th Result 2025 Live, cbse.nic.in result , cbseresults.nic.in : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के बाद 10वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 10वीं में 93.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जो कि पिछले साल से 0.06 फीसदी अधिक है। 2385079 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 2371939 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे। एग्जाम में उपस्थित इन छात्रों में से 2221636 पास हुए हैं। लड़कियां 95 फीसदी पास हुईं जबकि लड़के 92.63 फीसदी पास हुए। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37 फीसदी अधिक रहा। वहीं सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.41 प्रतिशत अधिक है। 10वीं की तरह सीबीएसई 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी बेहतर रहा। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 91 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 85.06 प्रतिशत रहा है। कुल 1,11,544 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 24,867 स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 1.29 लाख से अधिक बच्चों को कंपार्टमेंटल की कैटेगरी में डाला गया है। हर साल की तरह इस बार भी सीबीएसई ने टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की है। कुछ साल पहले सीबीएसई ने अनहेल्दी कंपीटिशन को रोकने के लिए मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था। बोर्ड सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट का लिंक जारी हुआ

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट का लिंक जारी हो गया है। स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in , www.digilocker.gov.in या फिर

web.umang.gov.in/landing पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। तीनों वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है।

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी शुभकामनाएं

CBSE 10th Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया, "सीबीएसई की बारहवीं और दसवीं की परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले मेरे सभी युवा मित्रों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई।" उन्होंने कहा, "यह कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता के फल का आनंद लेने और उसे संजोने का क्षण है। सभी अगली पीढ़ी के नेताओं को खुशहाल, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।"

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: पीएम मोदी ने दी एग्जाम वॉरियर्स को बधाई

CBSE 10th Result 2025 Live: पीएम मोदी ने सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षार्थियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का नतीजा है। आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का भी दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है। एग्जाम वॉरियर्स को आगे आने वाले सभी अवसरों में सफलता की शुभकामनाएं!'

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का Link खुला, डाउनलोड मार्कशीट

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का Link खुला। यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट।

https://umangresults.digilocker.gov.in/Cbse202510thnzvkaajguitwiqpqaw.html

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: 45,000 से अधिक छात्रों को 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं में कुल 45516 या 1.92 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

Share

CBSE 10th Result 2025 LIVE: 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए

CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में इस साल 199944 या 8.43 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

Share

CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई 10वीं में 141353 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट

CBSE 10th Result 2025 LIVE: इस साल सीबीएसई 10वीं में कुल 141353 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है। ये संख्या कुल स्टूडेंट्स की 5.96 फीसदी है। 2024 में कंपार्टमेंट में 132337 स्टूडेंट्स थे।

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट राज्यवार प्रदर्शन

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट राज्यवार प्रदर्शन

राज्य - पास प्रतिशत

अरुणाचल प्रदेश - 66.33

असम - 95.13

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 94.88

आंध्र प्रदेश- 99.73

बिहार- 91.78

छत्तीसगढ़- 90.52

चंडीगढ़- 88.50

दमन और दीव- 92.86

दिल्ली- 94.80

दादरा और नगर हवेली- 89.63

विदेशी स्कूल- 98.55

गोवा- 99.41

गुजरात- 96.73

हरियाणा- 92.32

हिमाचल प्रदेश- 97.26

झारखंड- 92.16

जम्मू और कश्मीर- 98.19

कर्नाटक- 98.90

केरल- 99.86

लद्दाख- 74.73

लक्षद्वीप- 90.69

मेघालय- 96.35

मणिपुर- 88.93

मध्य प्रदेश- 92.71

महाराष्ट्र- 96.61

मिजोरम- 93.02

नागालैंड- 97.19

ओडिशा- 92.40

पंजाब- 94.49

पुडुचेरी- 88.66

राजस्थान- 94.88

सिक्किम- 79.97

त्रिपुरा- 86.92

तेलंगाना- 99.83

तमिलनाडु- 99.86

उत्तराखंड- 92.99

उत्तर प्रदेश- 90.27

पश्चिम बंगाल- 94.93

Share

CBSE 10th Result 2025 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट - 45,000 से अधिक छात्रों को 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले

CBSE 10th Result 2025 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में कुल 45516 या 1.92 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

Share

CBSE 10th Result 2025 : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक 2 बजे के बाद दिखने लगेगा

CBSE 10th Result 2025 Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक 2 बजे के बाद दिखने लगेगा। 2 बजे के आसपास रिजल्ट अपलोड होने की उम्मीद है। results.cbse.nic.in ,Digilocker , Umang ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Share

CBSE 10th Result 2025 Live : कितने स्टूडेंट्स के आए 90 फीसदी और 95 फीसदी मार्क्स

CBSE 10th Result 2025 Live : सीबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 में 199944 स्टूडेंट्स (8.43%) को 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर मिले हैं। जबकि, 45516 विद्यार्थियों (1.92%) ने 95% से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं।

Share

CBSE 10th Result 2025 LIVE: दिल्ली ईस्ट रीजन के छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया

CBSE 10th Result 2025 LIVE: दिल्ली ईस्ट रीजन के छात्रों ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.07 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।

पंजीकृत: 200129 छात्र

उपस्थित: 199180

उत्तीर्ण: 180362

पास प्रतिशत: 95.07 प्रतिशत।

Share

CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई रिजल्ट 2025 - 10वीं की परीक्षा में दिल्ली पश्चिम क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन

CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई रिजल्ट 2025 - 10वीं की परीक्षा में दिल्ली पश्चिम क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन

पंजीकृत: 128572

उपस्थित: 127861

पास: 121776

पास प्रतिशत: 95.24 प्रतिशत।

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट - किस रीजन का क्या रहा

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई रीजन का नाम - पास प्रतिशत

त्रिवेन्द्रम - 99.79%

विजयवाड़ा - 99.79%

बेंगलुरु - 98.90%

चेन्नई - 98.71%

पुणे - 96.54%

अजमेर - 95.44%

दिल्ली पश्चिम - 95.24%

दिल्ली पूर्व - 95.07%

चंडीगढ़ - 93.71%

पंचकूला - 92.77%

भोपाल - 92.71%

भुवनेश्वर - 92.64%

पटना (- 91.90%

देहरादून - 91.60%

प्रयागराज - 91.01%

नोएडा - 89.41%

गुवाहाटी - 84.14%

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: दिल्ली की सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 95.14 फीसदी रहा

CBSE 10th Result 2025 Live: इस साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का परिणाम 95.14 प्रतिशत रहा है।

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में त्रिवेंद्रम रीजन अव्वल

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल त्रिवेंद्रम के छात्रों का परिणाम सबसे बेहतर रहा है। यहां 99.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसके बाद दूसरे विजयवाड़ा है, यहां छात्रों का पास प्रतिशत 99.79 रहा है।

Share

CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई 12वीं की तरह 10वीं में जेएनवी अव्वल

CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई 12वीं की तरह 10वीं में जवाहर नवोदय विद्यालयों का रिजल्ट केवी, सरकारी, प्राइवेट स्कूलों से अच्छा रहा है। यहां देखें रिजल्ट

जेएनवी - 99.49 फीसदी

केवी - 99.45 फीसदी

इंडिपेंडेंट - 94.17 फीसदी

एसटीएसएस- 91.53 फीसदी

सरकारी स्कूल - 89.26 फीसदी

सरकारी सहायता प्राप्त - 83.94 फीसदी

Share

CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट वेबसाइट

CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट वेबसाइट

cbse.gov.in

results.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा है। लड़कियां 95 फीसदी पास हुईं जबकि लड़के 92.63 फीसदी पास हुए। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37 फीसदी अधिक रहा। ट्रांसजेंडर वर्ग का रिजल्ट 95 फीसदी रहा।

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, 93.66 फीसदी पास

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष 10वीं में 93.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जो कि पिछले साल से 0.06 फीसदी अधिक है। इस साल 2385079 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 2371939 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे। एग्जाम में उपस्थित इन छात्रों में से 2221636 पास हुए हैं।

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

Share

CBSE 10th Result 2025 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कुछ देर में

CBSE 10th Result 2025 Live: सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई 10वीं रिजल्ट भी एक बजे के आसपास जारी कर दिया जाएगा। 10वीं के विद्यार्थी भी अपना रोल नंबर निकाल लें।

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर

CBSE Result 2025 OUT LIVE: सीबीएसई अपने डिजिटल एकेडमिक रिपोजिटरी “परिणाम मंजूषा” के माध्यम से cbse.digitallocker.gov.in पर डिजिटल अकादमिक दस्तावेज – मार्कशीट सह प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट (जहां भी लागू हो) उपलब्ध कराएगा।

सीबीएसई ने कहा, 'सीबीएसई स्कूलों को अपने छात्रों के डिजिटल अकादमिक दस्तावेजों को डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए अपने अकादमिक रिपोजिटरी, परिणाम मंजूषा तक एक्सेस दे रहा है। स्कूल https://cbse.digitallocker.gov.in/ पर साइन इन विकल्प पर क्लिक करके और CBSE द्वारा पहले से शेयर किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।'

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक

• Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2025 (Link 1) - Announced on 13th May 2025

Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2025 (Link 2) - Announced on 13th May 2025

Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2025 (Link 3) - Announced on 13th May 2025

Digilocker Link - CBSE 12th Result 2025

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट श्रेणी में 1.2 लाख से अधिक छात्र

CBSE 12th Result 2025 Live: कम्पार्टमेंट श्रेणी में 129095 या 7.63 प्रतिशत छात्र हैं। उन्हें इस वर्ष के अंत में सीबीएसई 12 वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं में 1 लाख से ज़्यादा छात्रों के 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए

CBSE 12th Result 2025 Live: इस साल सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 1 लाख से ज्यादा छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं-

>90% और उससे ज़्यादा: 111544

>90% से ज़्यादा उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत: 6.59 प्रतिशत

>95% और उससे ज़्यादा उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत: 24867

>95% से ज़्यादा उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत: 1.47 प्रतिशत.

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: जेएनवी कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा

CBSE 12th Result 2025 Live: जेएनवी ने 99.29 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया जो सभी स्कूलों में सर्वाधिक है

जेएनवी: 99.29 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

केवी: 99.05 प्रतिशत

एसटीएसएस: 98.96 प्रतिशत

सरकारी सहायता प्राप्त: 91.57 प्रतिशत

सरकारी: 90.48 प्रतिशत

इंडिपेंडेंट: 87.94 प्रतिशत।

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट - दिल्ली रीजन का ओवरऑल प्रदर्शन

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट - दिल्ली रीजन के ओवरऑल प्रदर्शन

कुल पंजीकृत छात्र

3,08,105

परीक्षा में शामिल

3,06,733

उत्तीर्ण छात्र

2,91,962

उत्तीर्ण प्रतिशत (%)

95.18%

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट - दिल्ली-ईस्ट क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन

सीबीएसई रिजल्ट 2025 आउट लाइव: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में, दिल्ली ईस्ट क्षेत्र के छात्रों का पास प्रतिशत 95 प्रतिशत है

पंजीकृत: 180162

उपस्थित: 179422

पास: 170551

पास प्रतिशत: 95.06 प्रतिशत।

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल से 0.87 फीसदी बढ़ा रिजल्ट

CBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल से 0.87 फीसदी बढ़ा रिजल्ट

CBSE 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थी। बता दें कि पिछले साल 12वीं में अजमेर रीजन का रिजल्ट 89.53% और देश भर में अजमेर का 10वां स्थान रहा।

इस साल भी अजमेर रीजन देशभर में 10वें नंबर पर है। हालांकि, रिजल्ट में 0.87 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 10वीं में अजमेर रीजन का रिजल्ट 97.10% व देश भर में अजमेर का पांचवां स्थान रहा।

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई रिजल्ट 2025 में दिल्ली-पश्चिम क्षेत्र के छात्रों का रिजल्ट

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई रिजल्ट 2025 में दिल्ली-पश्चिम क्षेत्र के छात्रों का रिजल्ट

पंजीकृत: 127943

उपस्थित: 127311

पास प्रतिशत: 95.37 प्रतिशत।

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: सीबीएसई रिजल्ट 2025 में दिल्ली-ईस्ट क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में, दिल्ली ईस्ट क्षेत्र के छात्रों का पास प्रतिशत 95 प्रतिशत है

पंजीकृत: 180162

उपस्थित: 179422

पास: 170551

पास प्रतिशत: 95.06 प्रतिशत।

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का लिंक एक्टिव हुआ

CBSE 12th Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का लिंक एक्टिव हुआ

https://results.digilocker.gov.in/cbse202512thoircxsmbtuifghkl.html

Share

CBSE 12th Result 2025 Live: 16 लाख से ज़्यादा छात्र हुए शामिल

CBSE 12th Result 2025 Live: 16 लाख से ज़्यादा छात्र हुए शामिल

CBSE 12th Result 2025 Live: इस साल, 16 लाख से ज़्यादा छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा दी-

1704367 - पंजीकृत

1692794 - उपस्थित

1496307 - उत्तीर्ण

88.39% - उत्तीर्ण प्रतिशत।

Share

CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं में विजयवाड़ा रीजन का प्रदर्शन सबसे अच्छा

CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं में विजयवाड़ा रीजन का प्रदर्शन सबसे अच्छा

सीबीएसई रिजल्ट 2025 12वीं की परीक्षा में विजयवाड़ा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र, प्रयागराज सबसे नीचे

विजयवाड़ा: 99.60 प्रतिशत छात्र पास

त्रिवेंद्रम: 99.32 प्रतिशत

चेन्नई: 97.39 प्रतिशत

बेंगलुरु: 95.95 प्रतिशत

दिल्ली पश्चिम: 95.37 प्रतिशत

दिल्ली पूर्व: 95.06 प्रतिशत

चंडीगढ़: 91.61 प्रतिशत

पंचकूला: 91.17 प्रतिशत

पुणे: 90.93 प्रतिशत

अजमेर: 90.40 प्रतिशत

भुवनेश्वर: 83.64 प्रतिशत

गुवाहाटी: 83.62 प्रतिशत

देहरादून: 83.45 प्रतिशत

पटना: 82.86 प्रतिशत

भोपाल: 82.46 फीसदी

नोएडा: 81.29 फीसदी

प्रयागराज: 79.53 फीसदी.

Share

CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं में बेटियों का प्रदर्शन बेटों से अच्छा

CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं में इस बार 88.39% छात्र पास हुए हैं। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई। लड़कियों ने लड़कों को 5.94 फीसदी से ज़्यादा अंकों से पीछे छोड़ा। 91 फीसदी से ज़्यादा लड़कियां परीक्षा में पास हुईं।

Share

CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित

CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। results.cbse.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

Share

CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई द्वारा ऑनलाइन जारी किए जाने वाले स्कोरकार्ड प्रोविजनल होंगे

CBSE Result 2025 Live: छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन जारी किए जाने वाले सीबीएसई परीक्षा स्कोरकार्ड प्रोविजनल होंगे। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट लेना आवश्यक है।

Share

CBSE Result 2025 Live: नया डिजिलॉकर एक्सेस कोड क्या है?

CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई ने एक नया फीचर उपलब्ध कराया है - डिजिलॉकर 6-अंकीय सुरक्षा पिन, जिसे 'एक्सेस कोड' के रूप में भी जाना जाता है - जो बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट सहित प्रमुख शैक्षणिक दस्तावेजों के डिजिटल संस्करणों तक पहुंचने के लिए आवश्यक है। बोर्ड ने बताया कि उसने डिजिलॉकर स्कूल खातों के माध्यम से स्कूलों को ये छात्र-वार एक्सेस कोड वितरित किए हैं। अपने डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इन कोड को छात्रों को व्यक्तिगत रूप से सौंपना होगा।

Share

CBSE Result 2025 Live: क्या सीबीएसई 10वीं और 12वीं के लिए पासिंग मानदंड अलग-अलग हैं

CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षा 10 के छात्रों को थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन दोनों के अंकों को मिलाकर पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। कक्षा 12 के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। यदि कोई छात्र इस मानदंड को 01 अंक या उससे कम से पूरा करने में विफल रहता है, तो उसे ग्रेस अंक दिए जा सकते हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरCBSE 10th 12th Result 2025 Direct Link : डाउनलोड सीबीएसई 10वीं रिजल्ट मार्कशीट, यहां डालें रोल नंबर