
CAT Answer Key Objection Window 2025: कैट 2025 ऑब्जेकशन विंडो आज हो जाएगी बंद, ऐसे करें आपत्ति दर्ज
IIM CAT 2025 Objection Window: कैट 2025 परीक्षा की 'आंसर-की' पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो आज 10 दिसंबर 2025 को बंद कर दी जाएगी। अभी अपनी आपत्ति iimcat.ac.in पर जाकर दर्ज करें।
IIM CAT 2025 Answer Key Objection Window: देश के प्रमुख मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IIMs) में एडमिशन के लिए आयोजित हुई कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। कैट 2025 परीक्षा की 'आंसर-की' पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो आज 10 दिसंबर 2025 रात 11:55 बजे बंद कर दी जाएगी।
जिन भी उम्मीदवारों को लगता है कि प्रोविजनल 'आंसर-की' में किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है या सवाल के विकल्पों में कोई गलती है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और तरीका
IIMs की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करना होगा। यह समय-सीमा बहुत कम होती है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द 'आंसर-की' को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करें
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उम्मीदवारों को CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।
2. लॉगिन करें: अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करें।
3. आंसर-की लिंक: होमपेज या कैंडिडेट डैशबोर्ड पर उपलब्ध 'CAT 2025 आंसर-की ऑब्जेक्शन' लिंक पर क्लिक करें।
4. आपत्ति दर्ज करें: जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें। अपनी आपत्ति को दर्ज करें और उसके समर्थन में वैलिड प्रूफ, जैसे कि किसी स्टैंडर्ड बुक या आधिकारिक स्रोत को अपलोड करें।
5. शुल्क का भुगतान: प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
6. सबमिट करें: प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी आपत्ति को अंतिम रूप से सबमिट करें।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया, शुल्क और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि को ध्यान से देख लें, ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके। यह प्रक्रिया IIMs में प्रवेश के लिए आवश्यक स्कोर सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।





