CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर, फौरन करें अप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वो तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो गई थी। इस साल परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर द्वारा किया जा रहा है।

CAT 2026 Registration last date 15 September apply now
CAT 2026 रजिस्ट्रेशन कैसे करें

अगर आपका सपना IIM जैसे देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों से MBA करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 15 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वो तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो गई थी। इस साल परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर द्वारा किया जा रहा है।

एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट्स

हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया था। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 29 नवंबर 2026 यानी रविवार को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 4 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि कैट 2026 परीक्षा देशभर के लगभग 170 शहरों में आयोजित की जाएगी।

योग्यता

CAT 2026 आवेदन के लिए उम्मीदवार पास कम से कम 50% मार्क्स या उसके बराबर CGPA के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। SC, ST और PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स 45% हैं। अपनी बैचलर डिग्री के आखिरी साल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे CAT 2026 इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में बताई गई शर्तों को पूरा करते हों। इतना ही नहीं जिन उम्मीदवारों के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट या फेलो ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (FIAI) जैसी प्रोफेशनल योग्यता है, वे भी CAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

SC, ST और PWBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1350 रुपये है। अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2700 रुपये रखा गया है।

CAT 2026 Registration: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर 'न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन' के तहत दिए गए 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें। OTP सत्यापन पूरा करें और घोषणा स्वीकार करके रजिस्ट्रेशन सबमिट करें।

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद सिस्टम द्वारा मिले यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।

स्टेप 5: अब CAT 2026 आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता,पसंदीदा मैनेजमेंट प्रोग्राम और पांच परीक्षा शहरों का चयन करें।

स्टेप 6: सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

स्टेप 7: निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 8: शुल्क जमा होने के बाद आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आवेदन की पुष्टि भेजी जाएगी। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।

कब आएगा रिजल्ट

CAT 2026 का रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करके देख सकेंगे।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर, फौरन करें अप्लाई