एमबीए करने के लिए CAT 2026 की अंतिम तिथि नजदीक, ये हैं देश के टॉप IIM संस्थान

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IIMs) में MBA दाखिले के लिए आयोजित होने वाली CAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 नजदीक है। जल्दी अप्लाई करें। 

cat 2026 registration at iimcatacin how to apply step by step guide
कैट 2026 के लिए आवेदन

IIM CAT 2026: देश के टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और अन्य प्रमुख बिजनेस स्कूलों से एमबीए (MBA) करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सेशन 2027-29 के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) की रजिस्ट्रेशन विंडों 15 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे बंद हो जाएगी। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन IIM इंदौर द्वारा किया जा रहा है। अगर आपने अभी तक अपना आवेदन फॉर्म पूरा नहीं किया है, तो अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें।

परीक्षा की तिथि और महत्वपूर्ण समय-सीमा

IIM इंदौर द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CAT 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 29 नवंबर 2026 रविवार को देश के लगभग 170 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन अलग-अलग सत्रों में पूरी होगी। जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे, उनके एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

पात्रता और शैक्षणिक मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों SC, ST और PwD के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित किए गए हैं।

फाइनल ईयर के छात्र: जो विद्यार्थी वर्तमान में अपनी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी कैट 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा: कैट परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।

आवेदन शुल्क की डिटेल्स

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी (NC-OBC): 2,700 रुपये

अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग: 1,350 रुपये

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।

भारत के टॉप 10 मैनेजमेंट इंस्टीटयूट की लिस्ट

  1. आईआईएम अहमदाबाद

2. आईआईएम बैंगलोर

3. आईआईएम कोझिकोड

4. आईआईटी दिल्ली - प्रबंधन अध्ययन विभाग (IIT Delhi)

5. आईआईएम लखनऊ

6. आईआईएम मुंबई

7. आईआईएम कलकत्ता

8. आईआईएम इंदौर

9. मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट - एमडीआई, गुरुग्राम (MDI)

10. एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर (XLRI)

आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

  1. अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल iimcat.ac.in पर जाएं। होमपेज पर 'New Candidate Registration' बटन पर क्लिक करें।
  2. अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी (OTP) जेनरेट करें।
  3. लॉगिन क्रेडेंशियल मिलने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, वर्क एक्सपीरियंस और शहर की प्राथमिकता भरें।
  4. अपनी फोटो, सिग्नेचर व श्रेणी प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें और फीस का भुगतान कर सबमिट करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एमबीए करने के लिए CAT 2026 की अंतिम तिथि नजदीक, ये हैं देश के टॉप IIM