CAT 2026 के आवेदन में कल से करेक्शन का मौका, जानें क्या-क्या कर सकेंगे सुधार; पढ़ें पूरी डिटेल्स
आईआईएम इंदौर CAT 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो कल यानी 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे खोलेगा। जिन उम्मीदवारों ने CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है और आवेदन शुल्क जमा किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने आवेदन में जरूरी सुधार कर सकेंगे।

अगर आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और टॉप बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जरूरी खबर आपके लिए है। दरअसल, आईआईएम इंदौर CAT 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो कल यानी 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे खोलेगा। जिन उम्मीदवारों ने CAT 2026 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लिया है और आवेदन शुल्क जमा किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने आवेदन में जरूरी सुधार कर सकेंगे।
बता दें कि करेक्शन विंडो 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। IIM इंदौर ने साफ किया है कि इसके बाद करेक्शन के लिए कोई एक्स्ट्रा मौका नहीं दिया जाएगा।
इन चीजों में कर सकेंगे सुधार
CAT 2026 की करेक्शन सुविधा के तहत उम्मीदवार आवेदन फॉर्म की सभी जानकारियों में बदलाव नहीं कर पाएंगे। केवल कुछ चुनिंदा जानकारियों को ही एडिट करने की इजाजत होगी। उम्मीदवार अपने फोटो, सिग्नेचर और परीक्षा के लिए चुने गए राज्य या शहर की पसंद में बदलाव कर सकेंगे। इसलिए फॉर्म में बदलाव करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना जरूरी है।
CAT 2026 आवेदन में ऐसे करें सुधार
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
2. इसके बदा होमपेज पर रिजस्टर्ड कैंडिडेट लॉगइन विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब अपना CAT 2026 यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
4. इसके बाद उम्मीदवार डैशबोर्ड में जाकर अपना आवेदन फॉर्म खोलें।
5. इसके बाद एडिट एप्लिकेशन फॉर्म विकल्प पर क्लिक करें।
6. अब फोटोग्राफ, हस्ताक्षर या परीक्षा शहर की पसंद में जरूरी बदलाव करें।
7. किए गए सभी बदलावों को ध्यान से जांच लें।
8. इसके बाद घोषणा (Declaration) को स्वीकार करके संशोधित आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
9. अपडेटेड आवेदन की कन्फर्मेशन फॉर्म डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कैट 2026 के आवेदन में करेक्शन के लिए यहां करें क्लिक-
https://iimcat.ac.in/per/g06/pub/32842/ASM/WebPortal/1/index.html?32842@@1@@1
3 अगस्त से शुरू हुआ था रजिस्ट्रेशन
बता दें कि कैट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। बाद में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई थी। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 को समाप्त हो गई। अब केवल वही उम्मीदवार करेक्शन विंडो का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिन्होंने तय समय के भीतर रजिस्ट्रेशन पूरा करने के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान किया है।
29 नवंबर को होगी CAT 2026 परीक्षा
IIM इंदौर 29 नवंबर 2026 को CAT 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कब आएगा एडमिट कार्ड
CAT 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। फिलहास, उम्मीदवारों को सलाह है कि वे करेक्शन विंडो बंद होने से पहले अपने आवेदन की सभी जरूरी जानकारियां ध्यान से जांच लें और गलतियों को सुधार कर लें।


