Hindi Newsकरियर न्यूज़CAT 2025 Slot 3 Analysis: DILR and VARC Rated Moderate, know Difficulty level
CAT 2025 Slot 3 Analysis: कैट 2025 स्लॉट 3 में क्वांट्स रहा सबसे मुश्किल, DILR और VARC मध्यम स्तर के

CAT 2025 Slot 3 Analysis: कैट 2025 स्लॉट 3 में क्वांट्स रहा सबसे मुश्किल, DILR और VARC मध्यम स्तर के

संक्षेप:

CAT 2025 Slot 3 Analysis: कैट (CAT) 2025 का तीसरा स्लॉट, पहले और दूसरे स्लॉट की तुलना में, मध्यम से कठिन स्तर का रहा। परीक्षा का पैटर्न पिछले साल जैसा ही रहा, जिसमें कुल 68 प्रश्न शामिल थे।

Dec 01, 2025 10:54 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CAT 2025 Exam Analysis: देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा कैट (CAT) 2025 का तीसरा और अंतिम स्लॉट कल 4:30 बजे से 6:30 बजे तक सफलता पूर्वक पूरा हुआ। इस स्लॉट के परीक्षार्थियों की शुरुआती रिएक्शन के अनुसार, तीसरा स्लॉट, पहले और दूसरे स्लॉट की तुलना में, मध्यम से कठिन स्तर का रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा का पैटर्न पिछले साल जैसा ही रहा जिसमें कुल 68 प्रश्न शामिल थे। हालांकि, अलग-अलग खंडों में प्रश्नों के कठिनाई स्तर में बदलाव देखा गया, खासकर क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) यानी गणित के खंड में।

सेक्शन वाइज एनालिसिस-

1. क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA)

तीसरे स्लॉट में, क्वांट्स पार्ट तीनों स्लॉट में सबसे मुश्किल रहा। इस पार्ट के प्रश्नों ने छात्रों को सबसे ज्यादा परेशान किया। ज्यादातर प्रश्न अंकगणित से पूछे गए थे, लेकिन वे कैलकुलेटिव थे। इसका मतलब है कि सवाल परिचित विषयों से होने के बावजूद उन्हें हल करने में बहुत ज्यादा समय लगा।

कई छात्रों ने बताया कि भले ही उन्हें विषय की जानकारी थी, लेकिन लंबी कैलकुलेशन के कारण इसे हल करने का कठिनाई स्तर काफी बढ़ गया था।

2. DILR (डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग)

DILR पार्ट को अधिकांश छात्रों ने आसान से मध्यम स्तर का बताया। यह स्लॉट 1 और स्लॉट 2 की तुलना में थोड़ा संतुलित महसूस हुआ। इस पार्ट में एक सर्कुलर अरेंजमेंट पर बेस्ड सेट, एक स्कैटर-प्लॉट पर बेस्ड DI सेट, और इनकमिंग-आउटगोइंग कॉल पर बेस्ड सेट शामिल थे।

कुल मिलाकर, लाॅजिकल रीजनिंग मध्यम स्तर का था, जिससे उम्मीदवारों के लिए कुछ सेट हल करना आसान रहा।

3. VARC (मौखिक क्षमता और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन)

VARC पार्ट स्लॉट 1 और स्लॉट 2 की तुलना में थोड़ा कठिन पाया गया। इसे मध्यम से कठिन की कैटेगरी में रखा गया है। इसमें चार रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (RC) पैसेज थे। छात्रों ने बताया कि चार में से दो RC पैसेज काफी मुश्किल थे, जबकि एक को आसानी से मैनेज किया जा सकता था। इसमें आर्गुमेंट-आधारित प्रश्न भी शामिल थे। मौखिक क्षमता में पैराजम्बल्स, पैरा समरी और ट्रिकी ऑड-वन-आउट जैसे सवाल थे।

कैट 2025 का तीसरा स्लॉट, क्वांट्स की उच्च कठिनाई के कारण, तीनों स्लॉट में सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि, DILR और VARC में सही प्रश्नों का चुनाव करके उम्मीदवार 99 परसेंटाइल स्कोर करने की उम्मीद कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।