Hindi Newsकरियर न्यूज़CAT 2025 Results Set to be Declared Tomorrow at 6 PM on iimcat.ac.in, Steps to Download Scorecard
CAT 2025 Result: आज जारी होगा कैट 2025 परीक्षा का रिजल्ट, शाम 6 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड?

CAT 2025 Result: आज जारी होगा कैट 2025 परीक्षा का रिजल्ट, शाम 6 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड?

संक्षेप:

CAT 2025 Result Date: कैट 2025 का रिजल्ट आज 24 दिसंबर 2025 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार कल शाम 6 बजे से अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Dec 24, 2025 08:36 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IIM CAT Results 2025: देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों (IIMs) में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट (CAT) 2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कैट 2025 का रिजल्ट आज 24 दिसंबर 2025 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार आज शाम 6 बजे से अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

CAT Results 2025: कैट 2025 परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें-

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'CAT 2025 Scorecard Download' लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

4. इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. भविष्य के लिए और आईओएम (IIM) एडमिशन प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

आईआईएम और अन्य संस्थानों में प्रवेश का रास्ता

कैट 2025 का स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, देश के 21 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) के साथ-साथ सैकड़ों अन्य टॉप एमबीए कॉलेज अपनी कट-ऑफ जारी करेंगे। उम्मीदवारों को उनके पर्सेंटाइल के आधार पर 'वेट' (WAT) और 'पर्सनल इंटरव्यू' (PI) के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन और पारदर्शिता

इस साल कैट परीक्षा का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में किया गया था। परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पहले ही रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की जारी की जा चुकी है। अब अंतिम परिणाम में उम्मीदवारों के सेक्शनल और ओवरऑल स्कोर के साथ-साथ उनके पर्सेंटाइल की जानकारी भी दी जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी कॉम्पिटिशन काफी कड़ा रहने वाला है। जो उम्मीदवार 99 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल करेंगे, उनके लिए पुराने और टॉप आईआईएम जैसे अहमदाबाद, बैंगलोर और कलकत्ता के दरवाजे खुलने की अधिक संभावना है।छात्रों को सलाह दी जाती है कि कल शाम भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए वे धैर्य बनाए रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम चेक करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;