Hindi Newsकरियर न्यूज़CAT 2025 Results Declared at iimcat.ac.in, here Steps to Download Scorecard
CAT Result 2025 OUT: कैट 2025 परीक्षा का रिजल्ट iimcat.ac.in पर जारी, 12 कैंडिडेट ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर

CAT Result 2025 OUT: कैट 2025 परीक्षा का रिजल्ट iimcat.ac.in पर जारी, 12 कैंडिडेट ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर

संक्षेप:

CAT 2025 Results OUT: कैट 2025 का रिजल्ट आज 24 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Dec 24, 2025 04:33 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IIM CAT Results 2025: कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट (CAT) 2025 का रिजल्ट आज 24 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष कुल 12 उम्मीदवारों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। कुल 26 उम्मीदवारों ने 99.99 परसेंटाइल और इतने ही (26 उम्मीदवारों) ने 99.98 परसेंटाइल का शानदार स्कोर हासिल किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IIM CAT Results 2025 Direct Link

CAT 2025 के परिणामों में राज्यों के आधार पर टॉपर्स की लिस्ट-

सबसे अधिक दिल्ली से 3 उम्मीदवारों ने टॉप स्थान पाया। इसके बाद हरियाणा और गुजरात से 2-2 छात्र रहे। वहीं उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा से 1-1 उम्मीदवार ने 100 परसेंटाइल हासिल कर अपना परचम लहराया।

CAT Results 2025: कैट 2025 परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें-

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'CAT 2025 Scorecard Download' लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

4. इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. भविष्य के लिए और आईओएम (IIM) एडमिशन प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

आईआईएम और अन्य संस्थानों में प्रवेश का रास्ता

कैट 2025 का स्कोरकार्ड, देश के 21 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) के साथ-साथ सैकड़ों अन्य टॉप एमबीए कॉलेज अपनी कट-ऑफ जारी करेंगे। उम्मीदवारों को उनके पर्सेंटाइल के आधार पर 'वेट' (WAT) और 'पर्सनल इंटरव्यू' (PI) के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन और पारदर्शिता

इस साल कैट परीक्षा का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में किया गया था। परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पहले ही रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की जारी की जा चुकी है। अब अंतिम परिणाम में उम्मीदवारों के सेक्शनल और ओवरऑल स्कोर के साथ-साथ उनके पर्सेंटाइल की जानकारी भी दी गई है। 17 दिसंबर 2025 को फाइनल आंसर की जारी हुई। कुल 187 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 1 आपत्ति को स्वीकार किया गया। शेष सभी आपत्तियों को आयोग ने खारिज कर दिया।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।