
CAT 2026 Result : जल्द जारी होने वाला है स्कोरकार्ड, जानिए कब तक आएगा रिजल्ट; कैसे करें डाउनलोड
CAT 2026 का रिजल्ट दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में जारी हो सकता है। यहां देखें संभावित तारीख, स्कोरकार्ड और डाउनलोड प्रक्रिया।
CAT 2026 Result : कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 देने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आने वाली है। CAT रिजल्ट 2026 अब कभी भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन इस साल 30 नवंबर 2026 को किया गया था और अब सभी उम्मीदवार स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों खासकर भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में एमबीए और पीजीडीएम कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी IIM कोझिकोड को सौंपी गई थी। संस्थान ने न केवल परीक्षा आयोजित की बल्कि रजिस्ट्रेशन से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया संभाली है।
CAT 2026 Result : जारी कर दी गई है प्रोविजनल आंसर की
CAT 2025 को देशभर के सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्टों में आयोजित किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद, 4 दिसंबर 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी, ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकें और आवश्यक आपत्ति दर्ज कर सकें। IIM कोझिकोड ने उम्मीदवारों को 10 दिसंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था। अब यह प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और परीक्षा समिति द्वारा सभी आपत्तियों का निपटारा कर फाइनल उत्तर कुंजी तैयार की जा रही है। इसी के बाद अंतिम स्कोर की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
CAT 2026 Result : कब जारी होगा CAT 2025 रिजल्ट?
उम्मीदवारों में अब रिजल्ट की घोषणा को लेकर उत्सुकता चरम पर है। टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, CAT 2026 का स्कोरकार्ड 19 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। हालांकि, अगर मूल्यांकन प्रक्रिया में थोड़ा विलंब होता है, तो रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। अगर पिछले वर्षों के नतीजों पर नजर डालें तो यह अनुमान और भी मजबूत हो जाता है। उदाहरण के तौर पर CAT 2024 का रिजल्ट 22 दिसंबर को घोषित हुआ था। CAT 2023 का स्कोरकार्ड 21 दिसंबर को आया था जबकि CAT 2021 और 2020 में रिजल्ट जनवरी के शुरुआती हफ्ते में प्रकाशित हुए थे। इन आंकड़ों को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि CAT 2025 का रिजल्ट भी दिसंबर के अंतिम दस दिनों या जनवरी के पहले सप्ताह में ही आएगा।
CAT 2026 Result : कहां और कैसे देखें CAT रिजल्ट
उम्मीदवारों को CAT 2025 का स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन मोड में ही प्राप्त होगा। इसे उम्मीदवार परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड प्रक्रिया बहुत ही आसान है
1. सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए “CAT 2026 Result / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
4. आपकी स्क्रीन पर CAT 2026 स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
5. उसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज स्कोर, ओवरऑल स्कोर और परसेंटाइल जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी।
CAT 2026 Result : रिजल्ट के बाद अगले चरण की तैयारी
CAT का स्कोर जारी होते ही देशभर के आईआईएम और अन्य शीर्ष बिजनेस स्कूलों में शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रत्येक आईआईएम अपनी अलग चयन नीति के तहत उम्मीदवारों को WAT (Written Ability Test), PI (Personal Interview) और GD (Group Discussion) राउंड के लिए बुलाता है। हर आईआईएम की चयन प्रक्रिया अलग होती हैकई संस्थान WAT और PI आयोजित करते हैं, जबकि कुछ GD और PI पर जोर देते हैं।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




