
CAT 2025 Final Answer Key: कैट 2025 फाइनल आंसर की आज होगी जारी , ऐसे कर सकेंगे चेक?
IIM CAT 2025 Final Answer Key: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड की ओर से परीक्षा की फाइनल आंसर की आज 17 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी की जा सकती है।
CAT 2025 Final Answer Key: देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों (IIM) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 'कैट 2025' (CAT 2025) को लेकर एक बड़ी अपडेट है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड की ओर से परीक्षा की फाइनल आंसर की आज 17 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी की जा सकती है। लाखों छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सिर्फ एक आपत्ति को मिली मंजूरी
परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार छात्रों की ओर से कुल 187 आपत्तियां दर्ज की गई थीं। ये आपत्तियां परीक्षा के तीनों सेक्शन— वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) से जुड़ी थीं।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट के एक पैनल ने इन सभी आपत्तियों की बारीकी से जांच की। चेक करने के बाद पैनल ने पाया कि 187 में से केवल एक आपत्ति ही सही थी। यह बदलाव 'क्वांटिटेटिव एबिलिटी' (गणित वाले हिस्से) की पहली शिफ्ट के एक सवाल में किया गया है। इसके अलावा बाकी सभी 186 आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। इसका मतलब है कि बाकी किसी भी शिफ्ट या सेक्शन के उत्तरों में कोई बदलाव नहीं होगा।
नतीजों की तारीख पर क्या है अपडेट?
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही नतीजें घोषित किए जाएंगे। IIM कोझिकोड ने स्पष्ट किया है कि फाइनल आंसर की के आधार पर छात्रों के अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा और रिजल्ट तैयार होगा। हालांकि रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के शुरुआती दिनों में छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
कैट 2025 की परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की गई थी। जो छात्र आज जारी होने वाली आंसर की देखना चाहते हैं, वे इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें।
3. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
4. इसके बाद 'फाइनल आंसर की' के लिंक पर क्लिक करके उसे चेक करें।
कैट परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही छात्रों को देश के 21 IIM और अन्य शीर्ष बिजनेस स्कूलों में एमबीए प्रोग्राम के लिए बुलाया जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन छात्रों ने पहली शिफ्ट में परीक्षा दी थी, उन्हें गणित वाले सेक्शन में हुए इस एक बदलाव से अपने पर्सेंटाइल में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। फिलहाल, सभी की निगाहें अब आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं।





