12वीं कॉमर्स के बाद क्या करें? सरकारी नौकरी से लेकर लॉ तक बेस्ट हैं ये करियर ऑप्शन

Apr 07, 2026 08:48 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Careers after 12th commerce: 12वीं कॉमर्स पास करने वालों के पास बड़े-बड़े कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ-साथ सरकारी नौकरी के भी विकल्प रहते हैं। चलिए ऐसे ही कॉमर्स स्ट्रीम से जुड़े कुछ बेस्ट करियर ऑप्शन जानते हैं।

12वीं कॉमर्स के बाद क्या करें? सरकारी नौकरी से लेकर लॉ तक बेस्ट हैं ये करियर ऑप्शन

Careers after 12th commerce: छात्र जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है कक्षा 12वीं। क्योंकि 12वीं के बाद ही छात्र अपने करियर और उज्जवल भविष्य के हिसाब से आगे का रास्ता चुनते हैं। कई छात्र 12वीं पास होने के बाद अलग-अलग कोर्स में एडमिशन लेते हैं, तो कई छात्र नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। आज हम कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों की बात करेंगे। 12वीं कॉमर्स पास करने के बाद ज्यादातर छात्र यह सोचते हैं कि अब आगे कौन-सा कोर्स चुनें, जिससे उन्हें अच्छा करियर और बढ़िया सैलरी मिल सके। लेकिन इन छात्रों को बता दें कि इनके लिए करियर बनाने के कई बेहतरीन रास्ते खुले हुए हैं। 12वीं कॉमर्स पास करने वालों के पास बड़े-बड़े कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ-साथ सरकारी नौकरी के भी विकल्प रहते हैं। चलिए ऐसे ही कॉमर्स स्ट्रीम से जुड़े कुछ बेस्ट करियर ऑप्शन जानते हैं।

बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com)

कॉमर्स की फील्ड में बैचलर ऑफ कॉमर्स यानी B.Com सबसे बेसिक और लोकप्रिय कोर्स है। यह कोर्स 3 साल का होता है और इसमें अकाउंटिंग, फाइनेंस, टैक्सेशन और बिजनेस से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए सही है जो फाइनेंस और अकाउंट्स में मजबूत पकड़ बनाना चाहते हैं। इसके बाद आप M.Com, MBA या CA जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकते हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA)

कॉमर्स स्टूडेंट्स के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंसी एक बेहद पॉपुलर और सम्मानित कोर्स माना जाता है। इसमें अकाउंटिंग, टैक्सेशन, फाइनेंस और ऑडिटिंग की गहराई से पढ़ाई कराई जाती है। इस कोर्स की शुरुआत CA फाउंडेशन परीक्षा से होती है, जिसके बाद इंटरमीडिएट और फाइनल लेवल पास करना होता है। इसे पूरा करने के बाद छात्र ऑडिटर, टैक्स कंसल्टेंट या फाइनेंस एडवाइजर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।

कंपनी सेक्रेटरी (CS)

इस कोर्स में आपको कंपनियों से जुड़े कानून और नियम सिखाए जाते हैं। जैसे कंपनी कैसे चलती है, कानूनी मामलों को कैसे संभालना है और कॉरपोरेट गवर्नेंस क्या होता है। इसे करने के बाद आप बड़ी कंपनियों में कंपनी सेक्रेटरी या लीगल एडवाइजर बन सकते हैं।

बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)

यह एक मैनेजमेंट कोर्स है, जिसमें बिजनेस को चलाना और मैनेज करना सिखाया जाता है। इसमें मार्केटिंग, HR, फाइनेंस जैसे विषय होते हैं। अगर आप आगे MBA करना चाहते हैं, तो BBA आपके लिए मजबूत नींव तैयार करता है।

लॉ (LLB)

कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए लॉ भी बेहतरीन ऑप्शन है। आप 5 साल का इंटीग्रेटेड LLB कर सकते हैं। इसमें कंपनी और टैक्स से जुड़े कानून पढ़ाए जाते हैं। इसके बाद आप वकील, जज या कॉरपोरेट लॉ एक्सपर्ट बन सकते हैं।

बैचलर ऑफ बैंकिंग एंड इंश्योरेंस

यह कोर्स खासतौर पर बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के लिए बनाया गया है। इसमें बैंक कैसे काम करते हैं, इंश्योरेंस पॉलिसी क्या होती है और फाइनेंस की जानकारी दी जाती है। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए यह सही विकल्प है।

बैचलर ऑफ फाइनेंशियल मार्केट

इस कोर्स में शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट और पैसे को बढ़ाने के तरीके सिखाए जाते हैं। अगर आपको शेयर मार्केट में दिलचस्पी है, तो यह कोर्स आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

बैचलर ऑफ अकाउंटिंग एंड फाइनेंस

इस कोर्स में अकाउंटिंग और फाइनेंस पर खास फोकस किया जाता है। यह उन छात्रों के लिए अच्छा है जो आगे CA या CMA करना चाहते हैं या फाइनेंस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं।

12वीं कॉमर्स पास के लिए सरकारी नौकरी के ऑप्शन

अगर आपने 12वीं में कॉमर्स ली है और इसके बाद आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इस फील्ड से भी आप बड़े से बड़े पदों पर सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ एग्जाम क्रैक करने पड़ते हैं।

बैंकिंग

12वीं पास कॉमर्स वाले बैंकिंग में सरकारी नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए कॉमर्स से ग्रेजुएशन के बाद आप बैंक पीओ का एग्जाम दे सकते हैं। इसके लिए एंट्रेंस एग्जामिनेशन पास करने होते है। पीओ का मतलब प्रोबेशनरी ऑफिसर होता है। सरकारी के साथ प्राइवेट बैंकों में भी पीओ के पद पर भर्तियां होती हैं। एक बैंक पीओ ब्रांच में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर से लेकर मैनेजिंग डायरेक्टर तक के पद पर पहुंच सकता है। बैंकों में समय-समय पर पीओ का प्रमोशन होता है। सबसे पहले पद मिलता है असिस्टेंट मैनेजर का। इसके बाद डिप्टी मैनेजर, मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, चीफ जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर प्रमोशन होता है।

यूपीएससी

आप ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर आईएएस, आईपीएस, आईएफएस बन सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन रेवेन्यू सर्विस, जो इनकम टैक्स, जीएसटी जैसे डिपार्टमेंट में लगती है। स्पेशल जो कॉमर्स वाले स्टूडेंट हैं, उनके लिए दो स्पेशल पोजीशन यूपीएससी के अंदर होती है अकाउंटिंग की।

एसएससी

एसएससी यानी स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन, यहां भी कॉमर्स वालों के लिए कई विकल्प मौजूद होते हैं। इसके जरिए इनकम टैक्स असिस्टेंस बन सकते हो।

स्टेट गवर्नमेंट जॉब्स

इसके अलावा राज्य सरकारें भी अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकालती है, स्पेशल कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए होती है। इसमें 12वीं पास और ग्रेजुएशन पास वालों के लिए नौकरियां आती है। 12वीं पास वालों के लिए क्लर्क लेवल की नौकरी निकलती है।

12वीं कॉमर्स के बाद अन्य विकल्प

डेटा एनालिस्ट

डेटा एनालिस्ट वह प्रोफेशनल होता है, जो बड़े डेटा को समझकर उससे यूजफुल डिटेल्स निकालता है। 12वीं में आपकी जो भी स्ट्रीम हो, उससे मतलब नहीं है। अगर आप कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र हैं और आपको डेटा में रुचि है, तो आपके लिए यह विकल्प अच्छा है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।