केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, फौरन करें अप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान
share

केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 17 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

canara bank apprentice recruitment 3500 posts application last date today 17 october 2026 stipend eligibility
केनरा बैंक जॉब्स

अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश में हैं, तो यह जरूरी खबर आपके लिए है। दरअसर, केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 17 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 16650 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवारों को बैंक में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने से पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। उम्मीदवार NATS पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अप्रेंटिसशिप पोर्टल: https://nats.education.gov.in

ऑनलाइन आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक-

https://ibpsreg.ibps.in/cabgasep26/

केनरा बैंक की वेबसाइट पर जाएं

1. NATS पर रजिस्ट्रेशन के बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.canarabank.bank.in/ पर जाएं।

2. इसके बाद वेबसाइट पर करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं।

3. इसके बाद Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices लिंक पर क्लिक करें।

4. इसके बाद अब अप्रेंटिस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

5. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सावधानी से भरें।

6. इसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।

7. इसके बाद सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

8. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज/आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकशन पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-

https://static.toiimg.com/education/news/photo/134530937.cms

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन 1 जनवरी 2023 से 1 सितंबर 2026 के बीच पूरी की गई होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के 12वीं कक्षा या डिप्लोमा में निर्धारित न्यूनतम अंक होने चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 20 से 28 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा या डिप्लोमा में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे स्थानीय भाषा की परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।जिन उम्मीदवारों ने संबंधित स्थानीय भाषा की पढ़ाई 10वीं या 12वीं कक्षा में की है, उन्हें स्थानीय भाषा की परीक्षा देने से छूट दी जाएगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज