Campus Placement : XLRI के छात्र को 1.10 करोड़ का पैकेज, शानदार रही औसत सैलरी, इन कंपनियों ने बरसाई नौकरियां
एक्सएलआरआई के छात्र को कैंपस प्लेसमेंट में 1.10 करोड़ का पैकेज मिला है। जमशेदपुर व दिल्ली-एनसीआर कैंपस के विद्यार्थी प्लेसमेंट में शामिल हुए। 145 कंपनियों ने नौकरी के प्रस्ताव दिए।

देश के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में से एक एक्सएलआरआई के जमशेदपुर और दिल्ली-एनसीआर कैंपस के विद्यार्थियों पर एक बार फिर प्लेसमेंट ड्राइव में रुपयों की बारिश हुई है। संस्थान के छात्रों को 1.10 करोड़ रुपये का सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय वार्षिक पैकेज मिला है। यह अबतक का सबसे ज्यादा पैकेज है। इससे पहले पिछले साल 1.01 करोड़ सालाना पैकेज मिला था। प्लेसमेंट ड्राइव में शैक्षणिक सत्र 2024-26 के पीजीडीएम (बीएम) और पीजीडीएम (एचआरएम) बैच के छात्र शामिल हुए।
वैश्विक बाजार की चुनौतियों के बावजूद संस्थान ने अपनी साख बरकरार रखते हुए शत-प्रतिशत प्लेसमेंट का लक्ष्य हासिल किया है। इस वर्ष प्लेसमेंट प्रक्रिया में 145 प्रमुख वैश्विक और घरेलू कंपनियों ने नौकरी के प्रस्ताव दिए। बैच का औसत वेतन 31.40 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जबकि औसत मध्यिका (मेडियन सैलरी) 29 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक पैकेज 1.10 करोड़ रुपये प्रति वर्ष रहा, वहीं घरेलू स्तर पर उच्चतम पैकेज 59 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा। संस्थान के शीर्ष 10%छात्रों को औसतन 49.2 लाख रुपये और शीर्ष 25%को 44.18 लाख प्रति वर्ष का ऑफर मिला।
बैच के 42.5 प्रतिशत छात्रों को उनके इंटर्नशिप के दौरान ही प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) प्राप्त हो गए थे। इस वर्ष 25 नए नियोक्ताओं ने एक्सएलआरआई के साथ साझेदारी की, जिनमें एनपैराडाइम, फर्स्टसोर्स, जोमैटो हाइपरप्योर, और रेजरपे जैसी उभरती कंपनियां शामिल हैं।
प्लेसमेंट में 576 विद्यार्थियों को मिले 578 ऑफर
इस बार प्लेसमेंट में 576 छात्रों को 578 ऑफर मिले हैं। कंसल्टिंग, बीएफएसआई और सेल्स एंड मार्केटिंग का दबदबा रहा। सबसे बड़ा हिस्सा कंसल्टिंग (36%) क्षेत्र का रहा। इसके बाद बीएफएसआइ (18%), आईटीइएस (15%) और सेल्स एंड मार्केटिंग (12%) का स्थान रहा। प्रमुख नियोक्ताओं में एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, अमेजन, बीसीजी, डेलॉयट, गोल्डमैन सैक्स, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक जैसे नाम शामिल रहे। एक्सएलआरआई के निदेशक फादर एस. जॉर्ज ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा और फैकल्टी के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह प्लेसमेंट रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि एक्सएलआरआई बदलती कारोबारी दुनिया के लिए नैतिक और कुशल नेतृत्व तैयार करने में अग्रणी है।
एचआर में एक्सएलआरआई की बादशाहत
मानव संसाधन (एचआर) क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए एक्सएलआरआई ने एक बार फिर साबित किया कि वह देश का सर्वश्रेष्ठ एचआर संस्थान है। अमेजन, एचयूएल और टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों ने एचआर एनालिटिक्स और चीफ ऑफ स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए छात्रों का चयन किया।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी



