CA vs MBA Finance vs CFA: CA, MBA और CFA में क्या चुनें? किस कोर्स के बाद मिलता है तगड़ा पैसा

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CA vs MBA Finance vs CFA: फाइनेंस क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए CA, CFA और MBA Finance सबसे पसंदीदा विकल्प हैं। अपनी रुचि, बजट और लक्ष्य के अनुसार सही कोर्स का चुनाव करने के लिए पढ़ें यह आसान गाइड।

CA vs MBA Finance vs CFA
CA, CFA या MBA Finance

CA vs MBA Finance vs CFA: 12वीं पास करने के बाद कॉमर्स या फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि वे CA, CFA या फिर MBA इन फाइनेंस में से किसे चुनें? ये तीनों ही कोर्स फाइनेंस की दुनिया में बेहद प्रतिष्ठित और ऊंचे पदों तक पहुंचाने वाले रास्ते हैं, लेकिन इनकी पढ़ाई, खर्च और काम का तरीका एक-दूसरे से काफी अलग है। आइए जानतें हैं कि CA, CFA और MBA कोर्स में आपके के लिए सबसे बेहतर कोर्स कौन-सा है।

1. चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) – भारत में ऑडिट और टैक्स का बादशाह

मुख्य फोकस: अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग, कॉर्पोरेट कानून और कम्प्लायंस।

योग्यता और अवधि: छात्र 12वीं पास करने के तुरंत बाद CA फाउंडेशन के जरिए इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने में औसतन 4 से 5 साल का समय लगता है।

फीस और खर्च: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के इस कोर्स की फीस काफी कम होती है। रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग मिलाकर कुल खर्च लगभग 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के आसपास आता है।

कठिनाई का स्तर: यह देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसमें पास प्रतिशत अक्सर 10% से भी कम रहता है।

सैलरी और स्कोप: भारत में एक फ्रेशर CA को औसतन 7 लाख रुपये से 15 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज मिलता है। बिग-4 कंपनियों (EY, Deloitte, PwC, KPMG) और बड़े भारतीय घरानों में इनकी भारी मांग रहती है।

2. चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) – इन्वेस्टमेंट और ग्लोबल मार्केट का मास्टर

मुख्य फोकस: इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, इक्विटी रिसर्च और स्टॉक मार्केट एनालिसिस।

योग्यता और अवधि: इसके लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना या ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में होना जरूरी है। इसमें तीन स्तर (Level 1, 2, 3) होते हैं, जिसे पूरा करने में 2 से 4 साल का समय लगता है।

फीस और खर्च: यह एक अंतरराष्ट्रीय कोर्स (CFA Institute, USA) है, इसलिए इसकी कुल फीस डॉलर के हिसाब से लगभग 2.5 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक हो सकती है।

सैलरी और स्कोप: भारत में फ्रेशर CFA प्रोफेशनल को 8 लाख रुपये से 20 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का पैकेज मिल जाता है, जबकि विदेशों में यह सैलरी करोड़ों तक पहुंच सकती है। ग्लोबल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट फर्म्स (JP Morgan, Goldman Sachs) इन्हें हाथों-हाथ लेती हैं।

3. MBA इन फाइनेंस – लीडरशिप और मैनेजमेंट का रास्ता

मुख्य फोकस: बिजनेस स्ट्रैटेजी, कॉर्पोरेट फाइनेंस, लीडरशिप, मार्केटिंग और ओवरऑल मैनेजमेंट।

योग्यता और अवधि: किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के बाद CAT, XAT या CMAT जैसे एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करके 2 साल के इस रेगुलर मास्टर डिग्री कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है।

फीस और खर्च: टॉप बी-स्कूलों (IIMs) में इसकी फीस 15 लाख रुपये से 30 लाख रुपये तक हो सकती है, वहीं प्राइवेट या मध्यम स्तर के कॉलेजों में यह 5 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक होती है।

सैलरी और स्कोप: देश के टॉप-10 कॉलेजों से MBA करने वालों को शुरुआती पैकेज 15 लाख रुपये से 30 लाख रुपये या उससे भी अधिक मिलता है। ये छात्र आगे चलकर मैनेजर, कंसलटेंट और बिजनेस हेड जैसे पदों पर काम करते हैं।

छात्रों के लिए सही सलाह: आपके लिए कौन-सा बेहतर है?

यदि आपका बजट सीमित है और आपकी रुचि टैक्स, अकाउंट्स और कानून में है, तो CA आपके लिए सबसे सुरक्षित और मजबूत ऑप्शन है।

यदि आप शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजार में जाना चाहते हैं, तो CFA चुनें।

यदि आप लोगों को लीड करना, टीम मैनेज करना और कॉर्पोरेट जगत में अधिकारी बनना चाहते हैं, तो MBA Finance आपके लिए बेस्ट रहेगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CA, MBA और CFA में क्या चुनें? किस कोर्स के बाद मिलता है तगड़ा पैसा