CA Result : मेरठ को मिले 21 सीए, स्पर्श सिंघल बने जिला टॉपर, बताया क्या है टारगेट

Mar 03, 2026 11:12 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

आईसीएआई सीए रिजल्ट में मेरठ से 21 सफल हुए हैं। मेरठ से स्पर्श सिंघल ने एकसाथ दोनों ग्रुप में सफलता पाकर जिले में पहली रैंक हासिल की है। स्पर्श इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वित्तीय विषयों पर केंद्रित वीडियो बनाते हैं।

CA Result : मेरठ को मिले 21 सीए, स्पर्श सिंघल बने जिला टॉपर, बताया क्या है टारगेट

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के सोमवार को जारी सीए फाइनल के परिणाम में मेरठ को 21 सीए मिल गए। होली पर आए रिजल्ट ने मेरठ के मेधावियों की सफलता में खुशियों के रंग भर दिए। मेरठ से दो ग्रुप में 208 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, लेकिन 49 मेधावियों को सफलता मिली। 54 छात्र-छात्राओं ने संयुक्त ग्रुप की परीक्षा दी और इसमें से 21 सफल होकर सीए बन गए। मेरठ से स्पर्श सिंघल ने एकसाथ दोनों ग्रुप में सफलता पाकर जिले में पहली रैंक हासिल की है। स्पर्श इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वित्तीय विषयों पर केंद्रित वीडियो बनाते हैं।

पहले ही प्रयास में सीए, टीचिंग का लक्ष्य : स्पर्श

पहले ही प्रयास में दोनों ग्रुप में सफल होकर सीए बनकर मेरठ को टॉप करने वाले स्पर्श सिंघल का लक्ष्य टीचिंग का है। नेहरू नगर निवासी स्पर्श वर्तमान में भी यूट्यूब और इंस्टा पर वित्तीय मुद्दों पर कंटेंट वीडियो बनाते हैं। केएल इंटरनेशनल से इंटर उत्तीर्ण स्पर्श सिंघल ने पीएमपीसी एमपीसी फाउंडेशन में सीए की यात्रा शुरू की और 400 में से 302 अंकों से मेरठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पर्श ने सीए इंटर की तैयारी ऑनलाइन की। नवंबर 2022 में स्पर्श ने दोनों समूहों को 557 अंकों के साथ पहले प्रयास में मेरठ में दूसरा स्थान हासिल किया। पिता अनुज सिंघल बिजनेसमैन हैं जबकि माता रिचा सिंघल गृहिणी हैं। केएल इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक वर्ग और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने स्पर्श को बधाई दी है। बताया स्पर्श सिंघल केएल इंटरनेशनल का छात्र रहा है।

स्पर्श, शताक्षी, पार्थ, छवि जिले के टॉप-3 में

मेरठ ब्रांच के सह अध्यक्ष सीए शशांक गुप्ता एवं सचिव सीए विशु शर्मा के अनुसार सीए फाइनल में मेरठ जिले से ग्रुप एक में 108 में से 28 उत्तीर्ण हुए। ग्रुप दो में 46 परीक्षाथिर्यों में कोई सफल नहीं हुआ, जबकि संयुक्त ग्रुप में 54 में 21 उत्तीर्ण हुए। मेरठ में ग्रुप एक का परिणाम 25.9, ग्रुप दो का शून्य फीसदी और संयुक्त ग्रुप का 38.9 फीसदी रहा। मेरठ से 208 छात्र-छात्राओं ने फाइनल के पेपर दिए और 49 सफल रहे। सिकासा अध्यक्ष सीए आशीष अनेजा, कार्यकारी सदस्य सीए ज्ञाति गुप्ता एवं सीए अजय गुप्ता के अनुसार मेरठ जिले मे स्पर्श सिंघल ने छह सौ में से सर्वाधिक 369 अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल की है।

यह भी चमके : शताक्षी 338 अंकों से द्वितीय, पार्थ बत्रा-छवि 315 अंकों से तृतीय रहे। रितिका शर्मा, भव्या कंसल, मयंक कुमार, तान्या कोचर, साक्षी जैन, अरुणिमा गुप्ता, अनिकेत अग्रवाल, अक्षित माहेश्वरी, स्नेहा जैन, विकास शर्मा सीए बने।

नेशनल रैंक में इस बार मेरठ नहीं

रीजनल काउंसिल मेंबर सीए राजीव गुप्ता एवं मेरठ ब्रांच अध्यक्ष सीए नितिन मलिक के अनुसार सीए फाइनल में देशभर में ग्रुप प्रथम में 53 हजार 652ने परीक्षा दी और इसमें 11 हजार 282 विद्यार्थी सफल हुए।

ग्रुप प्रथम में 21.02 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी। ग्रुप दो में 38 हजार 169 छात्रों ने पेपर दिए और मात्र 3726 सफल हुए। मेरठ से ग्रुप दो में एक भी छात्र सफल नहीं हो सका। संयुक्त ग्रुप में 22,293 छात्र-छात्राओं ने पेपर दिए और 2446 सफल हुए। संयुक्त ग्रुप का परिणाम 10.97 फीसदी रहा। राष्ट्रीय स्तर पर फाइनल परीक्षा में करनाल की दीक्षा गोयल ने 600 में से 486 अंक पाकर प्रथम, पोंटा साहिब के अनिरुद्ध गर्ग ने 452 अंकों संग द्वितीय, दिल्ली के ऋषभ जैन, सोनीपत के ध्रुव डेम्बला ने 451 अंकों से तृतीय रैंक पाई।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।