CA Campus Placement : ICAI में सीए छात्र को 27 लाख तक का पैकेज, बरसीं 9000 से ज्यादा नौकरियां

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

Campus Placement: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आईसीएआई) के 64वें कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में इस वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए रोजगार के अवसरों में शानदार इजाफा दर्ज किया गया।

CA Campus Placement : ICAI में सीए छात्र को 27 लाख तक का पैकेज, बरसीं 9000 से ज्यादा नौकरियां

Campus Placement: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आईसीएआई) के 64वें कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में इस वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए रोजगार के अवसरों में शानदार इजाफा दर्ज किया गया। अप्रैल-मई 2026 के दौरान आयोजित इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में देशभर के 29 केंद्रों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। कंपनियों की ओर से 9 लाख रुपये से लेकर 27.50 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज तक की पेशकश की जा रही है। संस्थान का कहना है कि छोटे शहरों में प्लेसमेंट विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अभ्यर्थियों को अपने गृह क्षेत्रों के निकट काम की सुविधा मिलेगी।

64वें कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत 20 छोटे शहरों (जैसे इंदौर, कानपुर, चंडीगढ़, भोपाल, नागपुर, पटना आदि) में प्लेसमेंट गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आईसीएआई ने कहा है कि 29 केंद्रों में फैले कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में 9,000 से अधिक नौकरियां ऑफर की गई हैं। वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और कुछ क्षेत्रों में चल रही छंटनी की खबरों के बावजूद, इस वर्ष सीए की मांग में असाधारण तेजी देखी गई है।

बड़ी संख्या में रिक्तियां और शॉर्टलिस्टिंग

जनवरी 2026 की परीक्षा में पास हुए 7,590 नए सीए में से 5,834 ने इस प्लेसमेंट साइकिल के लिए पंजीकरण किया है। 101 से अधिक कंपनियों ने 9,000 से ज्यादा वैकेंसी ऑफर की। प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण कराने वाले लगभग सभी नए योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भाग लेने वाले संगठनों द्वारा शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।

ऑफर किए गए रोल्स

कंपनियां चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को केवल फाइनेंस और कंपलायंस तक ही सीमित नहीं रख रही हैं, बल्कि उन्हें बिजनेस प्लानिंग, कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन, इंटरनल कंट्रोल, रिस्क मैनेजमेंट, विस्तार रणनीति, डेटा ड्रिवन डिसिजन मेकिंग , टैक्सेशन एफिशिएंसी, गवर्नेंस और ग्रोथ एडवाइजरी जैसे महत्वपूर्ण रोल्स के लिए भी ऑफर दे रही हैं।

बड़े केंद्रों पर मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs), इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों, टेक्नोलॉजी कंपनियों, कंसल्टिंग फर्मों, प्रोफेशनल सर्विसेज नेटवर्क्स, आईटी (IT) सर्विसेज कंपनियों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) और प्रमुख भारतीय कॉर्पोरेट्स ने बड़े पैमाने पर भर्तियां की हैं।

CA जॉब पोर्टल

साल भर करियर के अवसर देने के लिए ICAI ने एक 24×7 'CA जॉब पोर्टल' https://cajobs.icai.org शुरू किया है। यह पोर्टल वर्चुअल इंटरव्यू की सुविधा देता है और विभिन्न क्षेत्रों तथा अनुभव स्तरों के आधार पर पेशेवरों को तुरंत नौकरियां प्रदान करने में मदद करता है।

गृह क्षेत्र के करीब काम करने की सुविधा

छोटे शहरों में प्लेसमेंट के इस विस्तार से उन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को काफी लाभ हुआ है जो अपने घर के करीब ही अपनी पेशेवर यात्रा शुरू करना चाहते हैं। अब योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू या नौकरी के लिए तुरंत बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है। इस पहल ने न केवल सीए बल्कि नियोक्ताओं को भी फायदा पहुंचाया है। इसके माध्यम से संगठन एक बड़े, क्षेत्रीय रूप से विविध और उच्च गुणवत्ता वाले टैलेंट पूल (talent pool) तक पहुंचने में सक्षम हुए हैं, जिससे स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों और बढ़ते व्यवसायों तक उनकी पहुंच बेहतर हुई है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।