Hindi Newsकरियर न्यूज़BTSC Work Inspector Vacancy 2025 for 1141 posts begins, apply online now at btsc.bihar.gov.in, 10th pass jobs
BTSC Work Inspector Vacancy 2025: 1114 वर्क इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी पाने को सुनहरा मौका, 10वीं पास करें अप्लाई

BTSC Work Inspector Vacancy 2025: 1114 वर्क इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी पाने को सुनहरा मौका, 10वीं पास करें अप्लाई

संक्षेप:

BTSC Work Inspector Recruitment 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1114 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Dec 07, 2025 08:52 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BTSC Work Inspector Recruitment 2025 Apply Online: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 5 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैकेंसी डिटेल्स-

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1114 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में 444 पद अनारक्षित, 111 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 179 पद अनुसूचित जाति, 13 पद अनुसूचित जनजाति, 200 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 133 पद पिछड़ा वर्ग और 34 पद पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता-

1. मान्यता प्राप्त बोर्ड / समकक्ष संस्थान से मैट्रिक (दसवीं) में उत्तीर्णता।

2. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से ड्राफ्ट्समैन सिविल /सर्वेयर / प्लम्बर ट्रेड की परीक्षा में उत्तीर्णता ।

आयु सीमा-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।

2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

3. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधर बनाकर की जाएगी।

अधिकतम उम्र सीमाः-

1. अनारक्षित-37 वर्ष

2. अनारक्षित महिला-40 वर्ष

3. पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)-40 वर्ष

4. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष/महिला)-42 वर्ष

एप्लीकेशन फीस-

सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 (सौ) रूपये है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।