
BTSC Work Inspector Vacancy 2025: 10वीं-ITI पास के लिए 1114 वर्क इंस्पेक्टर पदों पर निकली भर्ती,10 अक्टूबर से करें आवेदन
BTSC Work Inspector Recruitment 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1114 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
BTSC Work Inspector Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स-
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1114 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में 444 पद अनारक्षित, 111 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 179 पद अनुसूचित जाति, 13 पद अनुसूचित जनजाति, 200 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 133 पद पिछड़ा वर्ग और 34 पद पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता-
1. मान्यता प्राप्त बोर्ड / समकक्ष संस्थान से मैट्रिक (दसवीं) में उत्तीर्णता।
2. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से ड्राफ्ट्समैन सिविल /सर्वेयर / प्लम्बर ट्रेड की परीक्षा में उत्तीर्णता ।
आयु सीमा-
1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।
2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
3. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधर बनाकर की जाएगी।
अधिकतम उम्र सीमाः-
1. अनारक्षित-37 वर्ष
2. अनारक्षित महिला-40 वर्ष
3. पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)-40 वर्ष
4. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष/महिला)-42 वर्ष
एप्लीकेशन फीस-
सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 (सौ) रूपये है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।



