Hindi Newsकरियर न्यूज़BTSC Staff Nurse Result OUT at btsc bihar gov in bihar btsc Staff Nurse Result score card download link
BTSC Staff Nurse Result OUT : बिहार स्टाफ नर्स रिजल्ट btsc.bihar.gov.in पर जारी, 11389 पदों पर होगी भर्ती, Link

BTSC Staff Nurse Result OUT : बिहार स्टाफ नर्स रिजल्ट btsc.bihar.gov.in पर जारी, 11389 पदों पर होगी भर्ती, Link

संक्षेप:

Bihar BTSC Staff Nurse Result 2025 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट btsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार स्वास्थ्य विभाग के लिए स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Dec 11, 2025 01:34 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Bihar BTSC Staff Nurse Result 2025 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम https://btsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार स्वास्थ्य विभाग के लिए स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। परीक्षा 30 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल दो घंटे का समय दिया गया था। पेपर में सामान्य जागरूकता, विश्लेषणात्मक क्षमता, अंकगणित, और नर्सिंग विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

BTSC Bihar Staff Nurse Result 2025: ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Results' या 'Staff Nurse Recruitment 2025' सेक्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद, "BTSC Staff Nurse Result 2025" लिंक को चुनें।

4. अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करना होगा।

5. लॉग-इन करते ही आपका स्कोरकार्ड और योग्यता की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

चयनितों को क्या वेतमान मिलेगा - अपुनरीक्षित वेतनमान 9300-34800 व ग्रेड पे - 4600 व सातवें पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन स्तर - 7

चयन की प्रक्रिया, कैसे बनेगी मेरिट

आयोग लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एवं कार्यानुभव के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेगा।

लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एवं कार्यानुभव के आधार पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की मेधा-सूची निम्न प्रकार तैयार की जाएगी:

(a) लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (Computer Based Test) के लिए पूर्णांक – 75 अंक

(b) कार्यानुभव अर्थात बिहार राज्य के अंतर्गत अवस्थित सभी सरकारी / गैर सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र, सरकार, नगर पालिका संस्थाएँ, पंचायती राज संस्थाएँ इत्यादि स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों / अस्पतालों में संविदा के आधार पर स्टाफ नर्स के पद पर संलग्न / कार्यान्वित होने के लिए प्रति वर्ष 05 अंक, अधिकतम 25 अंक (किसी भी अंश के लिए कार्यदिवसीय को संख्या को 05 से गुणा करने के पश्चात् 365 से भाग देकर प्राप्त आनुपातिक अंक जोड़ा जाएगा) – 25 अंक

कुल : 100 अंक

यह भी रखें ध्यान

(1) अभ्यर्थी द्वारा लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्तांक के लिए उत्तर परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों का प्रतिशत को 0.75 से गुणांक से गुणा करके अंकान्तरित किया जाएगा। उदाहरणार्थ : यदि अभ्यर्थी को कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ हो, तो उसे 50×0.75 = 37.5 अंक दिया जाएगा।

(2) परंतु, संविदा पर नियुक्ति सहायक अधिकारियों द्वारा तत्समय बिहार राज्य में लागू आरक्षण नीति का पालन करते हुए तैयार की गई मेधा सूची अनुमन्य एवं मान्य होगी। ऐसे मामलों में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देश लागू होंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।