
BTSC JE Vacancy : बिहार में जेई समेत 3407 पदों पर भर्ती, डिप्लोमा व ITI वालों को मौका, BTech बाहर
BTSC JE Vacancy : बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर, पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के 3407 पदों पर भर्ती निकाली है। सर्वाधिक वैकेंसी 2809 जूनियर इंजीनियर की है। इसमें जेई मैकेनिकल के 70, जेई सिविल के 2653 व जेई इलेक्ट्रिकल के 86 पद हैं।
BTSC JE Vacancy : बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर, पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के 3407 पदों पर भर्ती निकाली है। सर्वाधिक वैकेंसी 2809 जूनियर इंजीनियर की है। इसमें जेई मैकेनिकल के 70, जेई सिविल के 2653 व जेई इलेक्ट्रिकल के 86 पद हैं। जेई के अलावा पंप ऑपरेटर के 191 और वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के 493 पद हैं। जेई भर्ती के लिए डिप्लोमाधारक व पंप ऑपरेटर व वर्क इंस्पेक्टर के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट धारक योग्य हैं। बीटेक वाले जेई भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया https://btsc.bihar.gov.in पर 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है। इन भर्तियों में केवल रेगुलर मोड से डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाने वाले ही योग्य होंगे, डिस्टेंस वाले नहीं।
बीटीएससी जेई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
सिविल इंजीनियर - मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
मैकेनिकल इंजीनिय - मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर - मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
पंप ऑपरेटर- 10वीं पास व आईटीआई से मशीनिस्ट या फिटर ट्रेड।
वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल- 10वीं पास व आईटीआई से मशीनिस्ट / फिटर/ वायरमैन/ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड।
आयु सीमा
18 से 37 वर्ष तक के युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एससी एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
अधिकतम उम्र सीमाः-
1. अनारक्षित-37 वर्ष
2. अनारक्षित महिला-40 वर्ष
3. पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)-40 वर्ष
4. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला)-42 वर्ष
जेई के लिए चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा (75 अंक) के प्राप्तांक और संविदा पर किए गए कार्य का अनुभव (25 अंक)। यानी कुल 100 अंकों पर मेरिट बनेगी। पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न एआईसीटीई द्वारा इंजीनियरिंग डिप्लोमा के 3 वर्षीय डिप्लोमा के लिए करिकुलम के अनुसार पूछे जाएंगे।
आवेदन फीस - सभी वर्गों के लिए 100 रुपये।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




