
BTSC Hostel Manager vacancy 2025: हॉस्टल मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, ग्रैजुएट युवा फौरन भरें आवेदन फॉर्म
BTSC Hostel Manager vacancy 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 91 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
BTSC Hostel Manager vacancy 2025 Apply Online: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स-
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 91 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में 37 पद अनारक्षित, 9 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 14 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति, 16 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 11 पद पिछड़ा वर्ग और 3 पद पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता-
बीएससी (आतिथ्य एवं होटल प्रशासन) में उत्तीर्णता।
या
स्नातक तथा होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में उत्तीर्णता।
आयु सीमा-
1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है।
2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
3. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधर बनाकर की जाएगी।
अधिकतम उम्र सीमाः-
1. अनारक्षित-37 वर्ष
2. अनारक्षित महिला-40 वर्ष
3. पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)-40 वर्ष
4. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष/महिला)-42 वर्ष
एप्लीकेशन फीस-
सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 (सौ) रूपये है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।



