BTSC Hostel Manager Recruitment 2025: ग्रैजुएट युवाओं के लिए हॉस्टल मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, फौरन करें आवेदन

Dec 07, 2025 10:56 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BTSC Hostel Manager vacancy 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 91 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BTSC Hostel Manager Recruitment 2025: ग्रैजुएट युवाओं के लिए हॉस्टल मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, फौरन करें आवेदन

BTSC Hostel Manager Recruitment 2025 Apply Online: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 5 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स-

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 91 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में 37 पद अनारक्षित, 9 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 14 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति, 16 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 11 पद पिछड़ा वर्ग और 3 पद पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता-

बीएससी (आतिथ्य एवं होटल प्रशासन) में उत्तीर्णता।

या

स्नातक तथा होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में उत्तीर्णता।

आयु सीमा-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है।

2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

3. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधर बनाकर की जाएगी।

अधिकतम उम्र सीमाः-

1. अनारक्षित-37 वर्ष

2. अनारक्षित महिला-40 वर्ष

3. पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)-40 वर्ष

4. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष/महिला)-42 वर्ष

एप्लीकेशन फीस-

सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 (सौ) रूपये है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;