
BTSC Dental Hygienist Vacancy 2025: डेंटल हाइजीनिस्ट के 702 पदों पर निकली बंपर भर्ती, युवा फौरन करें अप्लाई
BTSC Dental Hygienist Vacancy 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से डेंटल हाइजीनिस्ट पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 702 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
BTSC Dental Hygienist Vacancy 2025 Apply Online: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स-
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 702 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में 281 पद अनारक्षित, 70 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 112 पद अनुसूचित जाति, 7 पद अनुसूचित जनजाति, 127 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 84 पद पिछड़ा वर्ग और 21 पद पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता-
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/बोर्ड से 10+2 (जीव विज्ञान एक विषय के रूप में रहा हो) में उत्तीर्णता ।
2. इसके अतिरिक्त संघ अथवा बिहार अथवा अन्य राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाईजिनिस्ट) में 02 वर्षीय डिप्लोमा।
3. बिहार राज्य दंत परिषद् से निबंधित डेंटल हाइजिनिस्ट ।
आयु सीमा-
1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।
2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
3. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधर बनाकर की जाएगी।
अधिकतम उम्र सीमाः-
1. अनारक्षित-37 वर्ष
2. अनारक्षित महिला-40 वर्ष
3. पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)-40 वर्ष
4. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष/महिला)-42 वर्ष
एप्लीकेशन फीस-
सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 (सौ) रूपये है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।



