Hindi Newsकरियर न्यूज़BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025 for 702 vacancies, apply online at btsc.bihar.gov.in sarkari naukri
BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: डेंटल हाइजीनिस्ट के 702 पदों पर आवेदन शुरू, युवा फौरन करें अप्लाई

BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: डेंटल हाइजीनिस्ट के 702 पदों पर आवेदन शुरू, युवा फौरन करें अप्लाई

संक्षेप:

BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से डेंटल हाइजीनिस्ट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 702 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Dec 07, 2025 05:52 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BTSC Dental Hygienist Vacancy 2025 Apply Online: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 5 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैकेंसी डिटेल्स-

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 702 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में 281 पद अनारक्षित, 70 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 112 पद अनुसूचित जाति, 7 पद अनुसूचित जनजाति, 127 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 84 पद पिछड़ा वर्ग और 21 पद पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता-

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/बोर्ड से 10+2 (जीव विज्ञान एक विषय के रूप में रहा हो) में उत्तीर्णता ।

2. इसके अतिरिक्त संघ अथवा बिहार अथवा अन्य राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाईजिनिस्ट) में 02 वर्षीय डिप्लोमा।

3. बिहार राज्य दंत परिषद् से निबंधित डेंटल हाइजिनिस्ट ।

आयु सीमा-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।

2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

3. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधर बनाकर की जाएगी।

अधिकतम उम्र सीमाः-

1. अनारक्षित-37 वर्ष

2. अनारक्षित महिला-40 वर्ष

3. पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)-40 वर्ष

4. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष/महिला)-42 वर्ष

एप्लीकेशन फीस-

सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 (सौ) रूपये है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।