
बिहार में तलाश रहे सरकारी नौकरी? वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर भर्ती; 10वीं-ITI वाले जल्द करें आवेदन
btsc bihar work inspector recruitment 2026 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास और ITI वाले उम्मीदवार 05 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
btsc bihar work inspector recruitment 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में 'वर्क इंस्पेक्टर' के खाली पदों को भरने के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। अगर आप तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और बिहार सरकार के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। खास बात यह है कि आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 05 जनवरी 2026 कर दिया है, जिससे उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है जो पहले आवेदन करने से चूक गए थे।
btsc bihar work inspector recruitment 2026: पदों का पूरा विवरण और आरक्षण
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1114 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने सामाजिक न्याय और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए पदों का बंटवारा इस प्रकार किया है -
- अनारक्षित वर्ग: 444 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 200 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 179 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 133 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 111 पद
- पिछड़े वर्गों की महिलाएं: 34 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 13 पद
ध्यान देने वाली बात यह है आरक्षण का सीधा लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं।
btsc bihar work inspector recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता और आयु सीमा)
इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी सरल रखी गई है। उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड जैसे ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर या प्लम्बर में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो 01 अगस्त 2025 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (अनारक्षित पुरुष) होनी चाहिए। बिहार के आरक्षित वर्गों और महिलाओं को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में 3 से 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।
btsc bihar work inspector recruitment 2026: सैलरी और चयन प्रक्रिया
चयनित होने वाले वर्क इंस्पेक्टर्स को बेहतरीन वेतनमान दिया जाएगा। इनका पे-स्केल 19,900 रुपये से 63,200 रुपये के बीच होगा। चयन के लिए उम्मीदवारों को एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) से गुजरना होगा, जो 100 अंकों की होगी। इसमें ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर, प्लम्बर, गणित और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, इसलिए उम्मीदवारों को बहुत सावधानी से उत्तर देने होंगे। लिखित परीक्षा पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
btsc bihar work inspector recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें ताकि कोई गलती न हो।





